जांघों में जमा जिद्दी चर्बी को लेकर लोग काफी परेशान रहते हैं। जांघ व हिप्स यह शरीर के ऐसे हिस्से हैं जहां फैट आसानी से और बहुत जल्दी जमा होता है। जब शरीर में फैट बढ़ना शुरू होता है, तो यह आपकी जांघों पर बहुत जल्दी नजर आने लगता है। यह न सिर्फ आपकी फिटनेस को बल्कि लुक को भी खराब करता है। साथ ही यह कई गंभीर बीमारियों का भी कारण बन सकता है। जांघ की चर्बी को कम करने के लिए लोग जिम जाते हैं, तरह-तरह की एक्सरसाइज और आहार को फॉलो करते हैं। लेकिन अक्सर कुछ खास फायदा देखने को नहीं मिलता है।
क्या आप जानते हैं जांघों में जमा जिद्दी चर्बी को कम करने के लिए संतुलित आहार के साथ कुछ स्क्वॉट्स एक्सरसाइज करना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है? स्क्वॉट्स को कोर की मांसपेशियों को टोन और मजबूत करने के लिए जाना जाता है। जांघों में जमा चर्बी को कम करने के लिए भी यह एक बेहतरीन उपाय है। स्क्वॉट्स का अभ्यास करने से तेजी से चर्बी कम करने और वजन घटाने में मदद मिलती है। इस लेख में हम आपको जांघों की चर्बी कम करने के लिए 4 स्क्वॉट्स एक्सरसाइज बता रहे हैं।
जांघों की चर्बी कम करने के लिए स्क्वॉट्स वेरिएशन (Squat Variations To Reduce Thigh Fat In Hindi)
1. सूमो स्क्वॉट (Sumo squat)
सूमो स्क्वॉट के दौरान आपकी जांघें अंदर की ओर जाती हैं। यह कोर की ताकत को बढ़ावा देने में मदद करता है। एब्स और कोर के लिए यह एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। यह तेजी से चर्बी कम करने में मददगार है।
कैसे करें
अपने पैरों को कंधे की चोड़ाई से थोड़ा बाहर रखें, पैर की उंगलियों को थोड़ा बाहर निकालें। इस दौरान अपने भुजाओं को ऊपर रखें और अपनी हथेलियों को अंदर की ओर। अपने कोर को टाइट रखते हुए, पीठ को सीधा रखें और छाती को ऊपर की ओर उठाएं। अब अपने कूल्हों को पीछे की ओर धकेलते हुए घुटनों को मोड़ें। अपनी भुजाओं को छाते के सामने रखें। अब अपने ग्लूट्स को कसते हुए हुए वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं। इसे 10-12 बार दोहराएं।
2. बॉडी वेट स्क्वॉट (Body weight Squat)
यह सबसे सामान्य स्क्वॉट वेरिएशन है जो आपके बट को टोन करने के लिए बहुत फायदेमंद है। बॉडी वेट स्क्वॉट्स तेजी से फैट बर्न और वजन कम करने में मदद करती हैं। पोस्चर ठीक करने, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने और शरीर को लचीला बनाने के साथ ही यह पीठ के निचले हिस्से को मजबूत बनाने में मददगार है।
कैसे करें
इसे करने के लिए आपको सबसे पहले अपने पैरों को कूल्हे की चौड़ाई से थोड़ा बाहर रखना है और पैर की उंगलियों बाहर की ओर। अपनी बाजुओं को अपनी तरफ रखें और हथेलियां अंदर की ओर। अब अपने कूल्हों को पीछे की ओर धकेलते हुए घुटनों को धीरे-धीरे मोड़ें। अपने कोर को टाइट रखें और अपनी पीठ को सपाट। साथ ही छाती को थोड़ा ऊपर उठाएं। अपनी कोहनियों को मोड़ें और अपनी हथेलियों को अपनी छाती के सामने रखें। उसके बाद सामान्य स्थिति में वापस लौटें। इसे 10-15 बार दोहराएं।
इसे भी पढें: बेडरूम को ही बनाएं अपना जिम, तकिये से करें ये 3 एक्सरसाइज, रहेंगे फिट और हेल्दी
3. स्क्वॉट जैक (Squat Jack)
स्क्वॉट जैक आपके निचले शरीर को सक्रिय और मजबूत करने में मदद करता है। साथ ही आपके कोर को जोड़कर, यह आपकी स्थिरता और मुद्रा में भी सुधार करता है।
कैसे करें:
इसका अभ्यास करने के लिए अपने पैरों को एक साथ रखें और खड़े हो जाएं। आपके हाथ अपनी तरफ और हथेलियां अंदर की ओर होनी चाहिए। कूदें और अपने पैरों को बाहर फैलाते हुए सूमो स्क्वाट की पोजीशन में उतरें। इस दौरान आपकी भुजाएं छाती के सामने क्रॉस होनी चाहिए।। अपने कोर को संलग्न रखते हुए वापस सामान्य पोजीशन में वापस आएंगे और अपनी भुजाओं को ऊपर की ओर उठाएं।
4. जंप स्क्वॉट (Jump squat)
जम्प स्क्वॉट करने से मांसपेशियों का निर्माण होता है। साथ ही यह बट, पैरों और एब्स को टोन करने में मदद करता है। इसका अभ्यास करने से पीठ और कमर से संबंधित परेशानियों से भी राहत मिलती है।
कैसे करें:
इसे करने के लिए पहले एक रेगलुर स्क्वॉट की पोजीशन में आएं। अपने कोर को टाइट रखें और जंप करें। जैसे ही आप नीचे आएं तो वापस स्क्वॉट पोजीशन में आएं। इस तरह 10-12 बार दोहराएं।
इसे भी पढें: इन तरीकों से करें अपने फिटनेस लेवल की जांच, जानें कितने फिट है आप
उपरोक्त स्कॉट्स को अपने रूटीन में शामिल करके आप जांघों में जमा जिद्दी चर्बी से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आप इसके साथ संतुलित आहार लेते हैं तो इससे आपकी फैट लॉस जर्नी में बहुत तेजी आएगी।
All Image Source: Freepikc.com