Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by Rhitika Sharma , Nutrition and Dietetics

क्या बार-बार खाना गर्म करने से पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं? जानें डायटिशियन से

आजकल लोग सुबह खाना बनाकर रख लेते हैं और फिर गर्म करके खाते रहते हैं। अगर आप भी रोजाना अपने खाने को गर्म करते हैं, तो यह लेख आपको जरूर पढ़ना चाहिए। इस लेख में डाइटिशियन ने खाना गर्म करने से कौन से पोषक तत्वों का नुकसान होता है।  

आजकल के व्यस्त जीवन में खाना बनाकर फ्रिज में रख देना लोगों की आदत में शुमार हो चुका है। इसके बाद जितनी बार भी खाना खाना हो, तो उसे गर्म कर लिया जाता है। कुछ लोग ऑफिस में माइक्रोवेव करके खाना खाते हैं, तो कुछ कॉलेज में खाने को गर्म करने की सुविधा होती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बार-बार खाना गर्म करने से उसके पोषक तत्वों पर भी असर पड़ सकता है? इस बारे में हमने Ms. Rhitika Sharma, Senior Dietitian (Nutrition Consultant), Sarvodaya Hospital, Faridabad से बात की। उन्होंने बताया कि अगर खाने को बार-बार गर्म किया जाता है, तो कई पोषक तत्व जैसे विटामिन C, बी कॉम्पलेक्स और एंटीऑक्सीडेंट्स कम हम हो सकते हैं।

बार-बार खाना गर्म करने से कौन से पोषक तत्व कम होते हैं?

Rhitika Sharma कहती हैं, “खाना दोबारा गर्म करना हमेशा नुकसानदायक नहीं होता, लेकिन अगर एक ही भोजन को बार-बार ठंडा करके फिर गर्म किया जाए या उसे सही तरीके से स्टोर न किया जाए, तो उसकी पोषण गुणवत्ता कम हो सकती है। साथ ही फूड पॉइजनिंग का खतरा भी बढ़ सकता है। हालांकि, बार-बार गर्म करने से कुछ पोषक तत्वों का नुकसान हो सकता है।”

विटामिन C

Rhitika Sharma के मुताबिक, “विटामिन C को गर्मी के प्रति सबसे ज्यादा सेंसिटिव विटामिन माना जाता है। जब सब्जियों, सूप या फल को बार-बार गर्म किया जाता है, तो इनमें मौजूद विटामिन C धीरे-धीरे नष्ट होने लगता है। यह विटामिन शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने, स्किन को सेहतमंद रखना, कोलेजन बनाने और जख्म जल्दी भरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए विटामिन C से भरपूर भोजन को बार-बार गर्म करने से बचना बेहतर होता है।”
Harvard Health Publishing के अनुसार, जब भोजन को साधारण ओवन, गैस चूल्हे या माइक्रोवेव पर गर्म किया जाता है, तो विटामिन C जैसा संवेदशील पोषक तत्व बहुत जल्दी नष्ट होने लगता है।

बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन

Senior Dietitian Rhitika Sharma ने बताया कि अगर खाने को गर्म करते समय तापमान बहुत तेज होता है, तो विटामिन B1, B6 और फोलेट जैसे बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन की मात्रा कम हो सकती है। ये विटामिन शरीर में एनर्जी बनाने, दिमाग और नसों के बेहतर कामकाज तथा रेड ब्लड सेल्स को बनाने में जरूरी होते हैं।

reheating food

यह भी पढ़ें- क्या दिनभर बैठकर काम करने वाली महिलाओं को अलग तरह की डाइट की जरूरत होती है? जानें एक्सपर्ट से

एंटीऑक्सीडेंट्स

Rhitika Sharma ने कहा, “जितनी भी रंग-बिरंगी सब्जियां या फलों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। हालांकि, बहुत ज्यादा टेम्परेचर पर लंबे समय तक या बार-बार गर्म करने से कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा कम हो सकती है। इससे भोजन का न्यूट्रिएंट वैल्यू पहले जैसा नहीं रहता।”

प्रोटीन

Rhitika Sharma के अनुसार, “मेरे पास कुछ लोग आते हैं, तो उनका सवाल होता है कि क्या खाना गर्म करने से प्रोटीन पूरी तरह से खत्म हो जाता है? तो मैं आपको बता दूं कि यह मिथक है। खाना गर्म करने से प्रोटीन की मात्रा कम नहीं होती, लेकिन लगातार ज्यादा तापमान पर गर्म करने से उसका स्ट्रक्चर और क्वालिटी में बदलाव आ सकता है। इससे खाने की बनावट और स्वाद में बदलाव आ सकता है। कुछ लोगों को खाना पचाने में भी दिक्कत हो सकती है।”

खाने को सुरक्षित तरीके से स्टोर करने के तरीके

Senior Dietitian Rhitika Sharma ने कहा कि अगर पका हुआ खाना लंबे समय तक कमरे के तापमान पर रहता है और उसे बार-बार गर्म किया जाए, तो उसमें बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं। इसलिए भोजन को सही तरीके से स्टोर करना भी उतना ही जरूरी है, जितना खाने को सही तरीके से गर्म करना। खाना जब पक जाए, तो उसे दो घंटे से ज्यादा समय के लिए कमरे के तापमान में न रखें। बचे हुए खाने को एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में स्टोर करें। जब खाना खाना हो, तभी उतनी ही मात्रा बाहर निकालें जितनी जरूरत हो। पूरे बर्तन को बार-बार गर्म करना सही तरीका नहीं माना जाता।

खाना दोबारा गर्म करते समय ध्यान रखने वाली बातें

Rhitika Sharma ने लोगों को सलाह दी है कि खाना सिर्फ उतना ही निकालें, जितना गर्म करना है। बार-बार खाने को गर्म न करें। अगर आपने एक बार खाना गर्म कर लिया है, तो उसे दोबारा फ्रिज में न रखें। अगर खाने से खराब गंध आने लगे, रंग बदल जाए या स्वाद अलग लगे, तो उसे बिल्कुल न खाएं। सबसे जरूरी बात यह है कि फ्रिज में रखे खाने को भी बहुत समय तक न रखें।

यह भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान लाइफस्टाइल और डाइट में करने चाहिए ये बदलाव

निष्कर्ष
Rhitika Sharma ने कहा कि प्रेग्नेंट महिलाओं, छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को बार-बार खाना गर्म करके नहीं खाना चाहिए। ऐसे लोगों को हमेशा ताजा खाना ही खाना चाहिए। इसके अलावा, लोगों को अगर टेस्ट, न्यूट्रिशन और सेफ्टी देखनी है, तो ताजा भोजन ही फायदेमंद होता है। बार-बार खाना गर्म करने से कई न्यूट्रिशन कम हो जाते हैं और अगर सही तरीके से स्टोर न किया जाए, तो खाना जल्दी खराब हो सकता है। इसलिए ताजा भोजन करने की कोशिश करें।

FAQ

  • फूड पॉइजनिंग का खतरा क्यों बढ़ जाता है?

    जब पका हुआ खाना रूम टेम्परेचर पर ठंडा होने के लिए छोड़ा जाता है, तो उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। खाने को बार-बार आधा-अधूरा या कम तापमान पर गर्म करने से ये बैक्टीरिया नष्ट नहीं होते, बल्कि उनकी संख्या और ज्यादा तेजी से बढ़ने लगती है, जिससे पेट खराब, उल्टी या दस्त हो सकते हैं।
  • क्या माइक्रोवेव पर खाना गर्म करना ज्यादा नुकसानदेह है?

    माइक्रोवेव में खाना गर्म करना गैस से ज्यादा खतरनाक नहीं है, लेकिन नुकसानदेह तब होता है जब आप इसे प्लास्टिक के बर्तनों में गर्म करते हैं। गर्मी के कारण प्लास्टिक से हानिकारक केमिकल्स खाने में मिल सकते हैं, जो हार्मोन को असंतुलित कर सकते हैं। इसलिए माइक्रोवेव में हमेशा कांच या सिरेमिक के बर्तनों का ही इस्तेमाल करें।

Read Next

40 की उम्र के बाद महिलाओं को किन पोषक तत्वों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है? एक्सपर्ट्स से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 14, 2026 17:17 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Jul 14, 2026 17:17 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Rhitika Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content