Doctor Verified

किडनी की पथरी होने पर कौन-सी चीजें नहीं खानी चाहिए? जानें डॉक्टर से

Food to Avoid in Kidney Stone: किडनी की पथरी के मरीज अगर कुछ चीजों का सेवन करें, तो इससे उनकी समस्या बढ़ सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
किडनी की पथरी होने पर कौन-सी चीजें नहीं खानी चाहिए? जानें डॉक्टर से


Food to Avoid in Kidney Stone :किडनी की पथरी (Kidney Stones) एक आम स्वास्थ्य समस्या है। आजकल सिर्फ बुजुर्गों और युवाओं को ही नहीं, बल्कि बच्चों को भी किडनी की पथरी की समस्या हो रही है। किडनी की पथरी की समस्या आमतौर पर गलत जीवनशैली और असंतुलित खानपान के कारण होती है। किडनी की पथरी को आसान भाषा में कहें, तो जब मिनरल्स और अन्य तत्व मूत्र के जरिए सही तरीके से बाहर न निकलकर किडनी में इकट्ठा होकर क्रिस्टल जैसे बन जाते हैं, तो इसे पथरी यानी की पथरी कहा जाता है। किडनी स्टोन की परेशानी में अक्सर लोगों को बेचैनी वाला दर्द और कई अन्य प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अगर आप भी किडनी स्टोन का सामना कर रहे हैं, तो आपको कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए, ताकि समस्या वक्त के साथ ज्यादा न बढ़ जाए। इस विषय पर अधिक जानकारी दे रहे हैं PGI Chandigarh के Urologist डॉ. अमित बंसल।

इसे भी पढ़ेंः 30 की उम्र के बाद महिलाओं को जिंक क्यों लेना चाहिए? जानें इसके फायदे

food-to-Avoid-in-Kidney-stone-insid2

1. ऑक्सालेट युक्त भोजन न खाएं

किडनी स्टोन की समस्या का सामना कर रहे मरीजों को पालक, चुकंदर, चॉकलेट, मूंगफली, चाय और कॉफी का सेवन करने से बचना चाहिए। डॉ. अमित बंसल के अनुसार, इन खाद्य पदार्थों में ऑक्सालेट (Oxalate) पाया जाता है। ऑक्सालेट एक प्राकृतिक यौगिक है, जो शरीर में मौजूद कैल्शियम के साथ मिलकर पथरी बना सकता है। इसलिए किडनी स्टोन के मरीजों को ऑक्सलेट युक्त भोजन से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः क्या किडनी पर असर डालती है फेयरनेस क्रीम? डॉक्टर से जानिए इसके बारे में 

2. हाई प्रोटीन फूड्स

किडनी स्टोन के मरीजों को हाई प्रोटीन फूड का सेवन करने की भी मनाही होती है। हाई प्रोटीन फूड्स शरीर में हाई यूरिक एसिड की मात्रा को बढ़ाते हैं, जिससे पथरी की समस्या हो सकती है। किडनी के मरीजों को चिकन, रेड मीट (मटन, बीफ, पोर्क), अंडे और मछली का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा किडनी स्टोन के मरीजों को मूंग, चने और राजमा का सेवन भी सीमित मात्रा में करना चाहिए।

3. हाई सोडियम युक्त खाद्य पदार्थ

ज्यादा नमक, सॉस और टोमेटो केचप में सोडियम पाया जाता है। किडनी के मरीज अगर ज्यादा मात्रा में हाई सोडियम युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें, तो इससे उनकी समस्या बढ़ सकती है। डॉ. बंसल का कहना है कि हाई सोडियम से किडनी में कैल्शियम की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे पथरी बनने का खतरा बढ़ जाता है।

 इसे भी पढ़ेंः लिवर को डिटॉक्स करने के लिए पिएं ये 4 जूस, हमेशा रहेंगे हेल्दी

4. कैफीन और अल्कोहल

किडनी स्टोन के मरीज अगर कैफीन और अल्कोहल का सेवन करने से बचना चाहिए। अल्कोहल और कैफीन का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिसकी वजह से पथरी की समस्या हो सकती है। किडनी स्टोन के मरीजों को चाय का सेवन करने से भी बचना चाहिए।

food-to-Avoid-in-Kidney-stone-inside

5. पैकेज्ड जूस

बाजार में आकर्षक रंगों और पैकेट में मिलने वाले सोडा, कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेज्ड जूस में अतिरिक्त चीनी और फ्रुक्टोज होता है, जो किडनी में स्टोन की समस्या पैदा कर सकता है। किडनी स्टोन के मरीज अगर पैकेज्ड जूस का सेवन करें, तो यह उनके दर्द और अन्य प्रकार की समस्याओं को बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़ेंः किस उम्र में पैरों के बल चलना शुरू करते हैं बच्‍चे? एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में

किडनी की पथरी से बचने के लिए क्या करें?- What to do to avoid kidney stones?

अगर आप किडनी स्टोन की समस्या से बचना चाहते हैं, तो अपनी रोजमर्रा की लाइफस्टाइल में नीचे बताई गई चीजों को अपना सकते हैं।

रोजाना कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पिएं। पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और किडनी में फिल्टर के कामों को नियमित रखता है।

खट्टे फलों जैसे नींबू और संतरा का सेवन करें। इन फलों में साइट्रेट पाया जाता है, जो किडनी की पथरी को बनने से रोकते हैं।

कैल्शियम को हमेशा प्राकृतिक स्रोतों जैसे की दूध, दही और ब्रोकली से प्राप्त करें। कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट का सहारा बिल्कुल न लें।

इसे भी पढ़ेंः बच्चों को किडनी की बीमारी क्यों होती है? जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के उपाय

निष्कर्ष

किडनी की पथरी से बचने के लिए संतुलित आहार और अच्छी जीवनशैली जरूरी है। अगर आप किडनी की पथरी की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऊपर बताई गई बातों को फॉलो करें और स्वस्थ रहें।

Read Next

इन 6 फूड्स की बार-बार क्रेविंग हो सकती है शरीर में हार्मोन्स के असंतुलन और पोषक तत्वों की कमी का संकेत

Disclaimer

TAGS