Tue Oct 27, 2026 | 01:22 AM IST

Expert

क्या यूरिक एसिड बढ़ने पर कॉर्न खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

कई लोग हाई यूरिक एसिड की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके कारण लोगों को कई परेशानियां होती हैं, लेकिन क्या यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर मक्का खा सकते हैं? आइए लेख में जानें -
क्या यूरिक एसिड बढ़ने पर कॉर्न खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानेंक्या यूरिक एसिड बढ़ने पर कॉर्न खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

Can We Eat Corn If Uric Acid Increases In Hindi: आज के समय में अनहेल्दी खान और खराब लाइफस्टाइल के कारण ज्यादातर लोग हाई यूरिक एसिड की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके कारण लोगों को जोड़ों में दर्द होने, सूजन आने, जकड़न होने, पेशाब करते समय दर्द होने, जलन होने और किडनी स्टोन जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में यूरिक एसिड की समस्या से राहत के लिए अक्सर लोगों को प्यूरिन युक्त फूड्स को खाने से बचने, हेल्दी डाइट लेने और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें क्या यूरिक एसिड बढ़ने पर कॉर्न खा सकते हैं?

क्या यूरिक एसिड बढ़ने पर मक्का खा सकते हैं? - kya acid badhne par makka kha sakte hai in hindi

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर मक्का खा सकते हैं। मक्का में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसको खाने से शरीर से प्यूरिन के स्तर को बाहर निकालने और शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, मक्के का सेवन सीमित मात्रा में ही करें और इससे किसी भी तरह की परेशानी होने पर इसका सेवन करने से बचें और डॉक्टर से सलाह के साथ ही करें।

इसे भी पढ़ें: बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सीड्स

can we eat corn if uric acid increases in hindi 1can we eat corn if uric acid increases in hindi 1

यूरिक एसिड में कैसे करें कॉर्न का सेवन? - uric acid mein kese khaye makka

यूरिक एसिड की समस्या में कॉर्न यानी मक्का को उबालकर या भूनकर खाया जा सकता है। इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इसके अलावा, इससे किसी भी तरह की समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

यूरिक एसिड में फूड्स? - Foods high in uric acid?

शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर अक्सर लोगों को प्यूरिन से युक्त फूड्स को न खाने की सलाह दी जाती है। यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर अक्सर लोगों को जोड़ों में दर्द होने, जोड़ों में अकड़न होने, जोड़ों में सूजन आने, खुजली होने और लाल होने जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इस समस्या में खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए।

- शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ाने के लिए डाइट में तरबूज, खरबूजा, स्ट्रॉबेरी और चेरी जैसे फलों को डाइट में शामिल करें। इनसे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें: मक्के की रोटी किन लोगों को नहीं खानी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

- यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए डाइट में लहसुन, ब्रोकली और खीरा जैसी सब्जियों को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इनको खाने से यूरिन के माध्यम से शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

- हाई यूरिक एसिड की समस्या से पीड़ित लोगों को मांस, मछली, फ्रुक्टोज युक्त ड्रिंक, मीठी ड्रिंक, अल्कोहल, मैदा युक्त फूड्स, नमक और अधिक मसालेदार फूड्स को खाने से बचना चाहिए।

निष्कर्ष

यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर मक्का का सेवन किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे, इसको उबालकर या भूनकर ही सीमित मात्रा में खाएं। इसके अलावा, शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए डाइट में तरबूज, खरबूजा, स्ट्रॉबेरी, खीरा और ब्रोकली जैसे फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। ध्यान रहे, यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने या इससे जुड़ी अधिक समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • यूरिक एसिड बढ़ने से शरीर में क्या दिक्कत आती है?

    यूरिक एसिड बढ़ने पर लोगों को गठिया, थकान होने, जोड़ों में दर्द होने, जकड़न होने, सूजन आने, पेशाब के दौरान परेशानियां होने, जी मिचलाने और किडनी में पथरी होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में हाई यूरिक एसिड के लक्षणों को नजरअंदाज न करें।
  • मक्का खाने से क्या लाभ होता है?

    मक्का में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से वजन कम करने, पाचन में सुधार करने, शरीर को एनर्जी देने, स्किन को हेल्दी रखने, बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है।
  • मक्का कब नहीं खाना चाहिए?

    मक्का स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन ध्यान रहे, पाचन से जुड़ी समस्या होने, ग्लूटन से एलर्जी होने, स्किन से जुड़ी समस्या होने, डायबिटीज होने और अधिक वजन होने पर मक्का का सेवन करने से बचना चाहिए। 

Read Next

→ हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए रोज कितना चुकंदर खाएं? जानें डाइटिशियन से सही तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 20, 2025 21:56 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Nov 20, 2025 21:56 IST

    Published By : Priyanka Sharma