Fri Sep 11, 2026 | 09:04 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

सुबह उठते ही तेज भूख लगने पर खा लेते हैं मीठा? जानें ऐसा करने का शरीर पर असर

Is It Good To Eat Sweet In The morning: सुबह उठते ही भूख लगना नॉर्मल है, लेकिन मीठा खाना सही है या नहीं? इस बारे में हमने एक्सपर्ट से बात की है। अगर आप भी जानना चाहते हैं इसका जवाब, तो इस लेख को पढ़ें।

सुबह उठकर सबको नाश्ता करना चाहिए। आपने सुना भी होगा कि दिन का सबसे जरूरी मील नाश्ता होता है। हम रात भर सोने के कारण लंबे समय के लिए कुछ नहीं खाते हैं। अगर नाश्ता नहीं करेंगे तो लंच तक का काफी समय बीत जाता है, जिसकी वजह से शरीर में एनर्जी का स्तर कम हो जाता है और सेहत भी खराब हो सकती है। ऐसे में शरीर में पोषक तत्वों की भी कमी हो जाती है। बहरहाल, सुबह उठते ही कई लोगों को तेज भूख लग जाती है। कुछ लोग तो अपनी भूख शांत करने के लिए जो भी मिल जाए, वही खा लेते हैं, जैसे इसमें मीठा भी शामिल है। आइए, जानते हैं कि सुबह उठते ही मीठा खाना कितना सही है? कहीं इसका सेहत पर कोई नुकसान तो नहीं है? इस संबंध में जानने के लिए हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की। आप भी जानें जवाब।

सुबह खाली पेट मीठा खाने का शरीर पर असर- What Happens If You Eat Sweets For Breakfast

what happens when you eat sweet first thing in the morning 01 (11)

1. ब्लड शुगर बढ़ सकता है

सुबह उठते ही खाली पेट मीठा खाना सही विकल्प नहीं है। इससे ब्लड शुगर स्पाइक कर सकता है। यह कंडीशन डायबिटीज के मरीजों के लिए बिल्कुल सही नहीं है। विशेषज्ञ समझाते हैं कि लंबे समय तक न खाना न खाने के कारण ब्लड शुगर स्पाइक कर सकता है। ऐसे में शुगर को क्लीन करने के लिए शरीर में काफी मात्रा में इंसुलिन रिलीज होता है। इस स्थिति में कई बार 30-90 मिनट बाद मरीज की कंडीशन और बिगड़ सकती है। Harvard Health में प्रकाशित एक लेख से पता चलता है के अधिक शुगर हार्ट के मरीजों के लिए भी सही नहीं है।

इसे भी पढ़ें: डॉक्टरों की चेतावनी, ज्यादा मीठा खाने से कमजोर हो सकता है आपका इम्यून सिस्टम, जानें चीनी क्यों है नुकसानदायक?

2. थकान महसूस करना 

सुबह उठते ही खाली पेट शुगर खा लेने से शुरुआती समय में आपको अच्छी फीलिंग आ सकती है, लेकिन कुछ देर बाद ही शरीर पर इसका नेगेटिव असर पड़ने लगता है। जैसे आपको थकान, कमजोरी, चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। यहां तक कि सुबह उठते ही शुगर का सेवन करने से आपको फोकस करने में भी दिक्कतें महसूस हो सकती हैं।

3. क्रेविंग का बढ़ना

रात को लंबे समय तक खाना न खाने के कारण जैसे ही आप सुबह के समय मीठा खा लेते हैं, तो इससे आपकी क्रेविंग और बढ़ जाती है। कई बार मीठा खाने के बाद खाने की चाह भी बढ़ जाती है। नतीजतन, आपके खानपान का साइकिल पूरी तरह बदल जाता है। वहीं, अगर आपकी खाने की क्रेविंग बढ़ जाती है, तो यह वेट गेन करने के लिए भी जिम्मेदार हो सकता है।

4. वजन बढ़ना

अगर आप रोजाना सुबह उठते ही मीठा खाते हैं, अपने नाश्ते में हेल्दी चीजें शामिल नहीं करते हैं, तो इसकी वजह से न सिर्फ आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, बल्कि वजन भी बढ़ सकता है। इसका जिक्र हमने कुछ देर पहले भी किया है कि सुबह-सुबह मीठा खाने की वजह से क्रेविंग बढ़ जाती है। ऐसे में आप अनहेल्दी चीजें भी खा बैठते हैं, जो कि वेट गेन के लिए जिम्मेदार हैं।

इसे भी पढ़ें: कमजोर इम्यूनिटी वाले जल्दी होते हैं कोरोना वायरस का शिकार, ये 5 संकेत बताते हैं कि कमजोर है आपकी इम्यूनिटी

निष्कर्ष

सुबह का नाश्ता हेल्दी और हैवी होना चाहिए। इस दौरान मीठा खाना सही नहीं है। मीठा खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है, जैसे ब्लड शुगर स्पाइक करना, वजन बढ़ना और क्रेविंग बढ़ना आदि। सुबह उठकर भूख लगे, तो अपनी ब्रेकफास्ट में हेल्दी विकल्पों को चुनें। इसमें नट्स, अंडे, दही, स्मूदी आदि शामिल कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को तरह-तरह के पोषक तत्व मिलते हैं, भूख में कमी आती है और सेहत में भी सुधार होता है। यहां तक कि हेल्दी चीजें खाने से पहले पूरा दिन एनर्जी बनी रहती है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • सुबह उठते ही भूख लगने का क्या कारण है?

    अगर किसी की रात को नींद पूरी नहीं होती है, तो ऐसे में सुबह उठते ही तेजी से भूख लग सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि नींद की कमी की वजह हार्मोन डिस्टर्ब हो जाते हैं।
  • भूख लगने पर चीनी खाने से क्या होता है?

    भूख लगने पर चीनी या मीठा खाने से बचना चाहिए। इससे ड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है और इंसुलिन रेजिस्टेंस पर भी नेगेटिव असर पड़ता है। ऐसे में चिड़चिड़ापन, थकान और कमजोरी महसूस होने लगती हैं।
  • सुबह उठकर सबसे पहले क्या खाना चाहिए?

    सुबह उठकर सबसे पहले गुनगुना पानी (नींबू या शहद के साथ) पिएं। आप चाहें, तो रात भर भीगे हुए बादाम, अखरोट भी खा सकते हैं। सुबह उठकर खाने के लिए पपीता, केला जैसे हल्के फल भी अच्छे विकल्प हैं।

Read Next

लहसुन को भुनकर शहद में मिलाकर खाने से मिलेंगे ये 6 लाजवाब फायदे, जानें खाने का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 20, 2026 15:25 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 20, 2026 15:25 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 20, 2026 15:25 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content