सर्दियों में गिरते तापमान की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानी होने लगती हैं। इन दिनों कई लोगों को सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी काफी ज्यादा होती है। रूम हीटर हो या फिर गर्म कपड़े, इस तरह की परेशानी से निजात नहीं दिला पाते हैं। ऐसे में शरीर को अंदरुनी रूप से गर्म करने की जरूरत होती है। शरीर को अंदरुनी रूप से गर्म करने के लिए आप प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ ऐसे आयुर्वेदिक हर्ब्स हैं, जिसकी मदद से आप अपने शरीर को गर्म रख सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसी जड़ी-बूटियों के बारे में बताएंगे, जिससे आप सर्दियों में शरीर को अंदरुनी रूप से गर्म रख सकते हैं। आइए जानते हैं इन जड़ी-बूटियो के नाम-
1. ऑर्गेनो (Oregano)
सर्दियों में ऑर्गेनो भी आपके लिए लाभकारी हो सकता है। यह एक इतालवी जड़ी बूटी है। सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए आप इसका सेवन सप्लीमेंट के रूप में कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ होंगे। आप चाहें, तो ऑर्गेनों तेल या फिर कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इसे चेहरे पर भी लगाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें - गैस और कब्ज की आयुर्वेदिक दवा: इन 8 जड़ी-बूटियों से करें गैस और कब्ज की समस्या दूर
2. बिच्छू बूटी (bichhu buti)
सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए आप बिच्छू बूटी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सर्दी जुकाम से राहत दिलाने में असरदार होता है। यह एक बारहमासीय पौधा है, जिसका इस्तेमाल आप किसी भी उम्र में कर सकते हैं। आयुर्वेद में औषधी के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है। मौसमी एलर्जी में भी यह जड़-बूटी काफी लाभदायक है।
3. रोजमेरी (Rosemary)
रोजमेरी का इस्तेमाल आयुर्वेद में कई तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। सर्दियों में अगर आपको बार-बार एलर्जी की शिकायत होती है, तो आप आयुर्वेद एक्सपर्ट की सलाह पर रोजमेरी का सेवन कर सकते हैं। रोजमेरी अस्थमा रोगियों के लिए भी काफी गुणकारी होता है। दरअसल, इसमें रोजमेरिनिक एसिड (Rosmarinic acid) होता है, जो एंटीऑक्सीडें और एंटी-इंफ्लेमेरी गुणों से भरपूर होते हैं। सर्दियों में अगर आप नियमित रूप से रोजमेरी की चाय का सेवन करते हैं, तो आपका शरीर अंदरुनी रूप से गर्म रह सकता है।
4. तुलसी (Tulsi)
तुलसी कई तरह की समस्याओं को दूर करने में लाभकारी होता है। सर्दियों में एलर्जी, ब्रोंकाइटिस और सांस संबंधी समस्या परेशानी से निजात दिलाने में यह बहुत ही लाभकारी होता है। अगर आप अपने शरीर को गर्म रखना चाहते हैं, तो रोजाना चाय में इसका इस्तेमाल करें। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें - आंतों की सफाई की आयुर्वेदिक दवा: आंतों की गंदगी दूर करने में असरदार हैं आयुर्वेद की ये 8 जड़ी-बूटियां
5. अदरक (Ginger)
सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए आप जड़ी-बूटी के रूप में अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। खासतौर पर अदरक की चाय आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी है। इसके सेवन से न सिर्फ आपका शरीर गर्म रह सकता है, बल्कि यह आपके शरीर को
डिटॉक्स करने में भी लाभकारी माना जाता है। अगर आपको जुकाम की परेशानी हो रही है, तो अदरक में काली मिर्च और शहद को मिलाकर खाएं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए आप आयुर्वेद की इन जड़ी-बूूटियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा यह कई तरह की परेशानी जैसे- सर्दी-जुकाम, सांस से जुड़ी समस्या, गले में खराश, दर्द, पेट की परेशानी को भी दूर करने में लाभकारी माना जाता है। लेकिन ध्यान रखें कि किसी भी सीजन में आपको इसका इस्तेमाल अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। वहीं, अगर आपको किसी तरह की समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इनका इस्तेमाल करें।