Doctor Verified

गुड़ और घी खाने के फायदे: गुड़ के साथ देसी घी खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, दूर होती हैं कई समस्याएं

Jaggery and Ghee Benefits: गुड़ और घी का कॉम्बिनेशन हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह स्किन, बालों को भी फायदा पहुंचाता है। आप इन दोनों का सेवन साथ में कर सकते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
गुड़ और घी खाने के फायदे: गुड़ के साथ देसी घी खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, दूर होती हैं कई समस्याएं


Ghee and Jaggery Benefits in Hindi: गुड़ और घी का कॉम्बिनेशन सुपरफूड की तरह काम करता है। आयुर्वेद के अनुसार गुड़ और घी को साथ में लेने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। गुड़ और घी का मिक्सचर इम्यूनिटी बढा़ने, हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इससे खून की कमी भी दूर होती है। सर्दियों में गुड़ और घी खाना अधिक लाभदायक माना जाता है। इसे खाने से आप हमेशा फिट और हेल्दी रह सकते हैं। आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से विस्तार से जानें गुड़ और घी खाने के फायदे (jaggery and ghee benefits)-

गुड़ में मौजूद पोषक तत्व (jaggery nutritional value)

गुड़ में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैंगनीज, जिंक और सेलेनियम काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है।

घी में मौजूद पोषक तत्व (ghee nutrition)

घी विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन डी से समृद्ध होता है। इसके अलावा इसमें फैटी एसिड भी पाया जाता है। आयुर्वेद में गाय के देसी घी को सबसे श्रेष्ठ माना गया है। 

गुड़ और घी खाने के फायदे (Jaggery and Ghee Benefits)

strong bones foods

गुड़ और घी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद में गुड़ और घी का उपयोग कई वर्षों से किया जाता रहा है। इतना ही नहीं आयुर्वेद में औषधी के रूप में भी गुड़ और घी के कॉम्बिनेशन का उपयोग किया जाता है। जानें घी गुड़ खाने के फायदे ( benefits of ghee and gur)-

1. हड्डियां मजबूत बनाए (strong bones food)

गुड़ और घी को साथ में खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। गुड़ में कैल्शियम होता है। वही घी में विटामिन के2 होता है, जो हड्डियों में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है। इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। शारीरिक कमजोर को दूर करने के लिए भी इस कॉम्बिनेशन का उपयोग किया जा सकता है। गुड़ और घी खाने से हड्डियों, जोड़ों में दर्द की समस्या नहीं होती है। यह हड्डियां मजबूत बनाने का आसान उपा है।

2. पेट के लिए फायदेमंद (jaggery and ghee for constipation)

गुड़ और घी का कॉम्बिनेशन पेट की समस्याओं को दूर करने में काफी फायदेमंद होता है। गुड़ और घी साथ में लेने से कब्ज की समस्या दूर होती है। गुड़ और घी मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज से राहत दिलाता है। पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए भी गुड़ और घी का सेवन किया जा सकता है। इससे एसिडिटी में भी आराम मिलता है।

इसे भी पढ़ें - क्या गुड़ खाने से वजन बढ़ता है? डॉक्टर से जानें कब नहीं खाना चाहिए गुड़

jaggery and ghee for skin

3. खून साफ करे (jaggery blood purifier)

गुड़ को एक अच्छा ब्लड डिटॉक्सीफायर भी कहा जाता है। इसलिए इसे त्वचा के लिए अच्छा माना जाता है। गुड़ और घी साथ में लेने से त्वचा हेल्दी बनती है। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिंस आसानी से निकल जाते हैं, त्वचा में निखार आता है।

4. मूड ठीक करे गुड़ और घी कॉम्बिनेशन

गुड़ और घी साथ में लेने से मूड भी ठीक होता है। इसे खाने से स्ट्रेस, तनाव और टेंशन दूर होती है। आप चाहें तो स्ट्रेस फ्री होने के लिए गुड़ और घी का सेवन कर सकते हैं। यह मूड स्विंग को भी ठीक करता है।

इसे भी पढ़ें - सर्दियों में सोंठ और गुड़ साथ में खाने से सेहत को मिलते हैं ये कई फायदे, जानें इसके सेवन के 4 तरीके

5. एनीमिया से राहत (anemia foods to eat)

एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी। गुड़ में आयरन होता है, इसलिए यह खून की कमी को दूर करता है। एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को गुड़ और घी का साथ में सेवन जरूर करना चाहिए। इससे शरीर में खून की पूर्ति होगी।

jaggery benefits

गुड़ और घी खाने का तरीका (how to eat jaggery and ghee)

अधिकतर लोगों के मन में सवाल होता है कि आखिर गुड़ और घी कब खाना चाहिए? गुड़ और घी सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद होता है। आप दोपहर का भोजन करने के लिए गुड़ और घी का साथ में सेवन कर सकते हैं। यानी लंच के बाद गुड़ और घी खाया जा सकता है। इसके लिए आप एक चम्मच देसी गाय का घी लें। इसमें एक टुकड़ा गुड़ डालें। अब इस कॉम्बिनेशन को लंच के 10 मिनट बाद खा लें। इससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी, आप जल्दी से बीमार नहीं पड़ेंगे। गुड़ और घी सर्दी-जुकाम और खांसी से भी राहत दिलाता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसका सेवन करना अधिक फायदेमंद माना जाता है।

आप भी गुड़ और घी का सेवन कर सकते हैं। लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही लें। इसके अलावा अगर आप किसी बीमारी का सामना कर रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इनका सेवन करें। डायबिटीज रोगी बिना डॉक्टर की सलाह के गुड़ का सेवन करने से बचें।

Read Next

नाभि पर शहद लगाने से त्वचा के रूखेपन और कब्ज समेत इन 6 समस्याओं से मिलता है छुटकारा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version