आंखों से जुड़ी इन 4 समस्याओं को न करें नजरअंदाज, गंभीर बीमारी का हो सकते हैं संकेत

आंखों में सूजन, आईब्रो का झड़ना और ड्राई आई की समस्या आपके खराब स्वास्थ्य का संकेत होता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों से जुड़ी इन 4 समस्याओं को न करें नजरअंदाज, गंभीर बीमारी का हो सकते हैं संकेत


इस रंग-बिरंगी दुनिया को देखने में आंखें बहुत ही अहम रोल अदा करती हैं। इसलिए इनका सुरक्षित रहना बेहद जरूरी है। आंखों को लेकर की गई छोटी सी लापरवाही भी जिंदगी भर का पछतावा दे सकती हैं। प्रदूषण, देर रात तक जगना और मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल आंखों से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा रहा है। कम उम्र में ही आंखों की रोशनी कम होना काफी आम हो गया है। लेकिन कई बार आंखों से जुड़ी कुछ समस्याएं हमारे बुरे स्वास्थ्य का संकेत हो सकते हैं। ऐसे में आइए होम्योपैथ और न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. स्मिता भोईर पाटिल से जानते हैं आंखों से जुड़ी 4 समस्याओं और उनके होने के कारणों के बारे में। 

आंखों से जुड़ी समस्याएं और उनके कारण - Eye Problems And Reasons in Hindi 

1. सूजी हुई आंखें - Puffy Eyes

कारण- उम्र बढ़ना, नींद की कमी, किसी चीज से एलर्जी होना या शराब का अत्याधिक सेवन करने से आंखों में सूजन होना आम बात है। लेकिन कई बार शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने, प्री-डायबिटीज या डायबिटीज के कारण भी लोगों की आंखों में सूजन की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं जिन लोगों को किडनी की समस्या होती हैं या शरीर में पोटेशियम की कमी भी पफी आईज का कारण बन सकते हैं। 

इलाज- सूजी आंखों से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी डाइट में कम कार्ब वाले खाद्य पदार्थ शामिल करें। पोटेशियम युक्त खाद्य पदार्थ जैसे- एवोकाडो, पालक, शकरकंद, नारियल पानी का सेवन करें, क्योंकि पोटेशियम से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने से आंखों की सूजन को कम करने में मदद मिलती है। 

2. आईब्रो का झड़ना - Loss Of Eyebrows

कारण- ऑटोइम्यून डिसऑर्डर के कारण कई लोगों की आईब्रो झड़ने लगती है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली आपके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। इतना ही नहीं शरीर में आयोडीन की कमी भी आईब्रो झड़ने या कम होने का कारण हो सकती है। 

इलाज- आईब्रो के झड़ने और ऑटोइम्यून डिसऑर्डर की समस्या से राहत पाने के लिए आप अपने इम्यून सिस्टम को सुधारने की कोशिश कर सकते हैं। जिसके लिए आप विटामिन डी और जिंक से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस समस्या से राहत पाने के लिए आप होम्योपैथिक इलाज लेने के बारे में भी सोच सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- सिर के साथ आंखों में दर्द होने के क्या कारण हैं? डॉक्टर से जानें

3. ड्राई आई - Dry Eye

कारण- ओमेगा-3 फैटी एसिड, ओमेगा-3एस, खासकर ईपीए और डीएचए, आंखों के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में शरीर में ओमेगा-3 की कमी से आंखों में ड्राईनेस की समस्या हो सकती है। 

इलाज- ड्राई आई की समस्या से राहत पाने के लिए आप अपनी डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ, जैसे- सैल्मन, मैकेरल और ट्राउट को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा अलसी और अखरोट का भी सेवन कर सकते हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Smita Bhoir Patil- SKIN | HAIR | HORMONES | WEIGHT LOSS (@dr.smitabhoirpatil)

4. आंख फड़कना - Eye Twitching

कारण- बार-बार आंखों का फड़कना कैल्शियम की कमी या नींद पूरी न होने के कारण हो सकता है। 

इलाज- आंखों के फड़कने की समस्या से राहत पाने के लिए आप अपनी डाइट में कैल्शियम रिच फूड्स, जैसे- पनीर, दही, पत्तेदार सब्जियां, अंडा शामिल करें। 

Image Credit- Freepik 

Read Next

सिर के साथ आंखों में दर्द होने के क्या कारण हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version