Expert

अधूरी नींद के कारण आंखों के नीचे आ गई है सूजन? ये 3 योगासन समस्या से दिलाएंगे राहत

अक्सर अधूरी नींद के कारण आंखों में सूजन आ जाती है। इससे निपटने के लिए कुछ योगासन ट्राई कर सकते हैं, जैसे-
  • SHARE
  • FOLLOW
अधूरी नींद के कारण आंखों के नीचे आ गई है सूजन? ये 3 योगासन समस्या से दिलाएंगे राहत

Yoga asanas To Get Rid Of Puffy Eyes In Hindi: कई बार बढ़ते काम के दबाव के कारण लोगें की रात को नींद पूरी नहीं होती है। जब नींद पूरी नहीं होती है, तो इसका बहुत बुरा असर हमारे मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। हालांकि, ऐसा तब होता है जब लंबे समय तक आप नींद पूरी न करें। बहरहाल, कभी-कभी अगर नींद पूरी न हो, तो ऐसे में आंखों के नीचे सूजन आ (Aankhon Ki Sujan Kam Karne Ke Liye Kya Karen) जाती है। चेहरे भी डल और बेजान सा नजर आने लगता है। जाहिर है, आंखों में सूजन आना सही नहीं है। वैसे आंखों में सूजन आने के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं, जैसे डिहाइड्रेशन, वॉटर रिटेंशन, एलर्जीक रिएक्शन और बढ़ती उम्र के लक्षण। अगर आप चाहते हैं कि आपकी आंखों की सूजन कम हो जाए, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ योगासन कर सकते हैं। यहां हम आपको उन्हीं योगासन के बारे में बता रहे हैं। इन्हें अपनी डेली लाइफस्टाइल का हिस्सा जरूर बनाएं। इस बारे में हमने  योगाचार्य अनिल मुद्गल (दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारका स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) से बात की। 

आंखों की सूजन कम करने के लिए योगासन

yoga asanas to reduce puffy eyes

करें पश्चिमोत्तासन

पश्चिमोत्तासन को मुख्य रूप से रिलैक्सिंग आसन के नाम से जाना जाता है। यह आसन आपके चेहरे और आंखों के आसपास ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। इस तरह देखा जाए, तो बेहतर ब्लड सर्कुलेशन के कारण आंखों में आई सूजन में धीरे-धीरे कमी आने लगती है। पश्चिमोत्तासन समग्र स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी माना जाता है। यह स्ट्रेस रिलीज करता है। इस आसन की मदद से कंधा, गर्दन और पीठ के दर्द से भी छुटकारा मिलने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: अच्छी नींद के बावजूद सुबह चेहरे पर थकान और आंखों के नीचे सूजन रहती है? जानें इसके 5 कारण

बालासन है लाभकारी

yoga asanas to reduce puffy eyes

बालासन भी आपकी आंखों को सूजन कम करने में अहम भूमिका निभा सकता है। दरअसल, जब आप इस आसन को रात को सोने पहले करते हैं, तो इससे आपको नींद अच्छी आती है। नतीजनत, सुबह चेहरे या आंखों के आसपास सूजन की शिकायत देखने को नहीं मिलती है। इसके अलावा, यह आसान ब्लोटिंग और पाचन से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है।

अनुलोम-विलोम है फायदेमंद

आंखों की सूजन को कम करने के लिए आप अनुलोम-विलोम भी कर सकते हैं। आपको बता दें कि आंखों की सूजन कम करने के लिए बेहतर ब्लड सर्कुलेशन का होना बहुत जरूरी है। वहीं, अनुलोम-विलोम सांस की गति के नियंत्रण पर काम करता है। इससे सांस से जुड़ी समस्या दूर होती है और हार्ट हेल्थ में भी सुधार होता है। नतीजतन, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे आंखों की पफीनेस भी दूर होती है।

इसे भी पढ़ें: Cobra Pose: इन 5 तरह के लोगों को नहीं करना चाहिए कोबरा पोज, स्वास्थ्य को हो सकता है भारी नुकसान

आंखों की सूजन कम करने के लिए कब न करें योगासन

यह सही है कि आंखों की सूजन कई योगासनों की मदद से कम की जा सकती है। लेकिन, कुछ विशेष कंडीश्न में योगासन करने से बचना चाहिए। यहां हम बता रहे हैं कि आंखों की सूजन कम करने के लिए किन स्थितियों में योगासन न करें-

  • जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर होता है, उन्हें किसी भी तरह के योगासन करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लेनी चाहिए। फिर चाहे वे आंखों की सूजन करने से संबंधित योगासन ही क्यों न हों।
  • जिन लोगों को पीठ में दर्द या इंजुरी यानी चोट लगी हुई है, उन्हें भी किसी तरह के योगासन नहीं करने चाहिए। पीठ, गर्दन या कंधे में चोट लगी हुई हो, तो आगे की ओर झुकने वाले योगासन करने से बचें।
  • प्रेग्नेंट महिलाओं को भी सब तरह के योगासन करने से बचना चाहिए। खासकर, आगे की ओर झुकने वाले योगासन उनके गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य पर निगेटिव असर डाल सकते हैं।

All Image Credit: Freepik

Read Next

आंखों में दर्द होने पर करें ये 4 योगासन, सूजन और दर्द से मिलेगा आराम

Disclaimer