Expert

आंखों में दर्द होने पर करें ये 4 योगासन, सूजन और दर्द से मिलेगा आराम

कंप्यूटर पर घंटों समय बिताने के बाद आंखें थकने लगती हैं। ऐसे में आप कुछ आसान योगा से अपनी आंखों को आराम पहुंचा सकते हैं। आगे जानते हैं इन योगासन के बारे में   
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों में दर्द होने पर करें ये 4 योगासन, सूजन और दर्द से मिलेगा आराम


शहर हो या ग्रामीण आज के समय में सभी का ज्यादातर समय मोबाइल की स्क्रीन पर बीतने लगा है। खाली समय मिलते ही लोग मोबाइल पर खबरें पढ़ने या इंस्टाग्राम पर रील्स को स्क्रॉल करना पंसद करते हैं। ऐसे में लोगों का स्क्रीन टाइम तेजी से बढ़ने लगा है। इसके अलावा, शहर में लोगों काम के लिए लैपटॉप की स्क्रीन पर घंटों बैठना पड़ता है। लंबे समय तक लैपटॉप और मोबाइल देखने की वजह से आंखों में थकान होने लगती है। इस थकान की वजह लोगों को आंखों में दर्द और सूजन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोगों को आंखों की थकान के चलते देखने में परेशानी हो सकती है। अगर आपको भी यह लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो ऐसे में आप योगासन से आंखों की थकान को आसानी से दूर कर सकते हैं। इससे आंखों को आराम मिलता है और थकान की वजह से होने वाली परेशानी दूर होती हैं। इस लेख में इंस्टाग्राम के योगा एक्सपर्ट अक्सर से आगे जानते हैं कि आप किस तरह से योगासन की मदद से अपनी आंखों की थकान को दूर कर सकते हैं। 

आंखों की थकान को दूर करने के लिए योग आसन 

हथेली को मलकर आंखों पर लगाना

लंबे समय तक लैपटॉप, टीवी और मोबाइल देखने से यदि आंखों पर जोर पड़ रहा है, तो ऐसे में आप आप आंखों को आराम देने के लिए लैपटॉप के सामने से कुछ मिनट के लिए हट जाएं। इससे आंखों को आराम मिलेगा। साथ ही, आप अपनी हथेलियों को रगड़कर आंखों पर लगा सकते हैं। यह एक आसान योग क्रिया है, जो आपकी आंखों को आराम देने में मदद कर सकता है।

yoga poses to get rid of eye problems

मकर मुद्रा 

योग में कई तरह की मुद्राओं का जिक्र मिलता है। यह मुद्राएं शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में फायदेमंद होती हैं। मकर मुद्रा के लिए आपको दोनों हाथों की उंगलियों और हथेलियों से एक तरह की मुद्रा बनानी होती है। इस मुद्रा को समझने के लिए आप नीचे दी गई वीडियो को देख सकते हैं। इस मुद्रा को आप 10 मिनट तक कर सकते हैं। इससे आंखों की थकान और डार्क सर्कल्स आसानी से दूर हो जाते हैं। 

पलकों को झपकाना 

आंखों की थकान को दूर करने के लिए आप पलकों को तेजी व लगातार झपका सकते हैं। इससे आंखों पर पड़ने वाला दबाव कम होता है और आंखों को आराम मिलता है। इसे करना बेहद ही आसान है। इसके लिए आप स्क्रीन के आगे से कुछ टाइम के लिए हट जाएं और कुछ सेकंड के लिए पलकों को लगातार झपकाएं। 

किसी प्वाइंट पर फोकस करना (त्राटक)

अगर आपको भी कुछ दिनों से आंखों में दर्द या सूजन महसूस हो रही है, तो ऐसे में आप थोड़ी दूरी पर स्थित प्वाइंट को देखने का प्रयास करें। इस प्वाइंट को आप करीब 30 से 50 सेकंड के लिए देखें। इसके बाद कुछ सेकंड के लिए आंखों को बंद कर दें। इससे आंखों की थकान दूर होती है। 

इसे भी पढ़ें: आंखों को स्वस्थ रखने के लिए सुबह उठकर करें ये 5 योगासन, बुढ़ापे तक नहीं कमजोर होंगी आंखें

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Akshar Yoga (@aksharyoga)

आंखों की थकान को दूर करने के लिए आप ऊपर बताए योगासन का अभ्यास कर सकते हैं। इससे आंखों के नीचे आने वाले डार्क सर्कल्स आसानी से दूर होते हैं। आंखों की थकान को दूर करने के लिए पर्याप्त नींद लेना भी बेहद आवश्यक होता है। इसके अलावा, अपने स्क्रीन टाइम को कम करने का प्रयास करें। 

Read Next

स्वस्थ रहने के लिए रोज कौन-सा प्राणायाम करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer