Ayurvedic Diet Tips for Healthier Lifestyle: आयुर्वेद शरीर को स्वस्थ रखने के अहम भूमिका निभाता है। आयुर्वेद को फॉलो करने से कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। हमारे रूटीन का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। कई लोग लगातार अनियमित लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं। इसकी वजह से शरीर में कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ता है। आयुर्वेद के अनुसार हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने से कई तरह की बीमारियों के खतरे से बचा जा सकता है। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की सुधा क्लीनिक के आयुर्वेद के जानकार पवन सिंह से। उन्होंने बताया कि सही मात्रा में खाने से और फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान देने से शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।
भूख लगने पर ही खाएं
स्वस्थ रहने के लिए भूख लगने पर ही खाना चाहिए। ऐसा करने से वजन कंट्रोल होने के साथ शरीर भी हेल्दी रहता है। भूख लगने पर खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है और पाचन-तंत्र भी दुरुस्त रहता है। भूख लगने पर खाने से कब्ज, गैस और अपच की समस्या भी दूर होती है।
अपनी उम्र के अनुसार खाएं
जी हां, उम्र के हिसाब से खाने से कई तरह की बीमारियां दूर होती हैं। अगर आप बुजुर्ग है, तो ऐसी चीजों खाने से बचें, जो पचने में मुश्किल हो। वहीं बच्चों को ऐसे फूड्स खाने में दें। जिससे उनका विकास ठीक ढ़ंग से हो। अगर आप फिजिकल वर्क ज्यादा करते हैं, तो डाइट में प्रोटीन युक्त खाने को शामिल करें।
शरीर के हिसाब से खाने का चुनाव करे
आयुर्वेद के अनुसार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बॉडी टाइप के अनुसार ही खाने का चुनाव करना चाहिए। अगर आप पतले हैं, तो डाइट में प्रोटीन रिच फूड्स को शामिल करें। वहीं, अगर आपका वजन ज्यादा है, तो डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करें जिसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा हो, क्योंकि ऐसा करने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स
मौसम के अनुरुप खाने का चुनें
स्वस्थ रहने के लिए ये बहुत जरूरी नियम है। कई बार लोग बिन मौसम चीजों को खाते हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक होने के साथ कई तरह की बीमारियों को भी न्यौता देती हैं। जैसे हरे पत्तेदार सब्जियों को मॉनसून में खाना से बचना चाहिए क्योंकि इस समय इनमें कीडे होने की संभावना काफी ज्यादा हो जाती हैं।
भोजन करते समय तनाव लेने से बचें
आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ रहने के लिए तनाव लेने से बचना चाहिए। तनाव लेने से खाना ठीक से पचता नहीं है। कब्ज की समस्या हो सकती है, ब्लड प्रेशर बढ़ सकता हैं। खाने के लिए आरामदायक और हवादार जगह का चुनाव करें। खाते समय मोबाइल, टीवी से दूर रहें।
स्वस्थ रहने के लिए इन आयुर्वेदिक डाइट टिप्स को फॉलो किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो एक्सपर्ट से बात करने के बाद ही इसे फॉलो करें।
All Image Credit- Freepik