गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स

Ayurvedic Herbs To Keep Stomach Cool In Summer:पेट को ठंडा रखने के लिए इन आयुर्वेदिक हर्ब्स का सहारा लिया जा सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स


Ayurvedic Herbs To Keep Stomach Cool In Summer: गर्मियां आते ही शरीर को ठंडा रखने के लिए हम कई तरह की ड्रिंक्स का सेवन शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते है गर्मियों में पेट को ठंडा रखना भी बहुत आवश्यक होता है। पेट को ठंडा रखने की वजह से शरीर में कई तरह की बीमारियां नहीं होती है और शरीर भी स्वस्थ रहता है। पेट को अंदरूनी तौर पर ठंडा रखने के लिए ड्रिंक्स के साथ कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स की भी मदद ली जा सकती हैं। ये हर्ब्स अधिकतर घरों में आसानी से मिल जाते हैं। इन हर्ब्स के सेवन से मौसमी बीमारियां होने का खतरा भी कई गुना कम होता है। ये आयुर्वेदिक हर्ब्स भोजन को स्वादिष्ट बनाने के साथ कई रोगों को भी दूर करते हैं। आइए जानते हैं पेट को ठंडा रखने के लिए आयुर्वेदिक हर्ब्स के बारे में।

पुदीना

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए पुदीना का इस्तेमाल अवश्य किया जाना चाहिए। पुदीना में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण पेट को ठंडा रखने के साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत रखते हैं। पुदीना में मौजूद गुण शरीर को डिटॉक्स करते हैं और इसके सेवन से खाना भी आसानी से पच जाता है।

एलोवेरा

पोषक तत्वों से भरपूर एलोवेरा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते है। पेट को ठंडा रखने के लिए इसके जूस को पीया जा सकता है। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत करते है। एलोवेरा में पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पेट को ठंडा रखते है।

हरा धनिया

धनिया शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हरा धनिया के सेवन से पेट ठंडा को रखने के साथ ये खाने को स्वादिष्ट भी बनाता है। हरे धनिया को डाइट में शामिल करने के लिए इसकी चटनी और सब्जी में डालकर खाया जा सकता है। हरा धनिया में मौजूद फाइबर पेट को हेल्दी रखते है वहीं इसमें आयरन शरीर की कमजोरी को भी दूर करता है।

Elaichi

छोटी इलायची

छोटी इलायची शरीर के लिए बहुत हेल्दी होती है। इसका फ्लेवर अधिकतर लोगों को काफी पंसद होता है। हरी इलायची खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ पेट को ठंडा भी रखती है। इसमें मौजूद तत्व शरीर की कई समस्याओं को आसानी से दूर करते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है।

इसे भी पढ़ें- Pudina Benefits: पुदीना खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बेमिसाल फायदे

मुलेठी

पोषक तत्वों से भरपूर मुलेठी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। मुलेठी पेट को ठंडा रखने के साथ इसका फेस पैक स्किन की कई समस्याओं को भी दूर करता हैं। मुलेठी मे पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह में जमा बैक्टीरिया को खत्म करता है। 

पेट को ठंडा रखने के लिए इन आयुर्वेदिक हर्ब्स का सेवन किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

ऑयली बालों से छुटकारा पाने के लिए बनाएं आयुर्वेदिक हर्बल शैंपू, मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version