
Health Benefits Of Mint Leaves: पुदीना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में सोडियम, पोटेशियम, प्रोटीन और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। पुदीना की पत्तियां खाने के साथ इसका रस, चटनी, रायता और चाय बनाकर भी पी जा सकती हैं। पुदीना खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ शरीर को हेल्दी रखने में भी मदद करता हैं। इसको खाने से पाचन तंत्र तंदरुस्त रहता है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती हैं। पुदीने का स्वाद अधिकतर लोग को पसंद होता है। पुदीना एक नेचुरल हर्ब है, जो एसिडिटी, बदहजमी, अपच, गैस और जी मिचलाने की समस्या को आसानी से दूर करता हैं। पुदीना शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है और कई बीमारियों से भी शरीर को बचाता है। आइए जानते हैं पुदीना खाने के अन्य फायदों के बारे में।
पाचन तंत्र को मजबूत करे
पुदीना खाने से पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ पाचन की प्रक्रिया भी तेज होती है। पुदीना में फाइटोन्यूट्रिएन्ट्स और एंटीऑक्सिडेंट तत्व पाए जाते हैं, जो खाना पचाने में मदद करते है और पेट में गैस एसिडिटी की समस्या को भी आसानी से दूर करते हैं। ये पत्तियां खाने से हाजमा ठीक होता है।
मुंह की बदबू को करे दूर
पुदीने के सेवन से मुंह की बदबू भी आसानी से दूर होती है और सांसों को ताजगी का अहसास होता है। इसका सेवन करने के लिए पुदीने के कुछ पत्तियों को पानी में उबाल लें। उसके बाद गुनगुना होने पर इस पानी से कुल्ला करें। ऐसा करने से मुंह की बदबू आसानी से चली जाती है।
सर्दी- जुकाम में फायदेमंद
पुदीने के पत्ते खाने से सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है और शरीर स्वस्थ रहता है। इसका सेवन करने के लिए पुदीने के पत्ते को सूंघे। ऐसा करने से सर्दी-जुकाम में होने वाली परेशानियां आसानी से दूर होती हैं। आप इसका काढा बनाकर भी पी सकते हैं। 1 कप पानी में 10-12 पुदीने के पत्ते डालकर इसे उबालें जब ये आधा रह जाएं, तो गुनगुना होने पर 1 चम्मच शहद डालकर पिएं।
इसे भी पढ़ें- दौड़ने के बाद खाएं ये 5 फूड्स, मसल्स की रिकवरी में करेंगे मदद
सिरदर्द में आराम
पुदीने के पत्ते सिरदर्द को दूर करने में मदद करते हैं। इसके बाम या ऑयल का उपयोग करके माइग्रेन के दर्द में भी आराम मिलता है। पुदीने के पत्तों में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो सिरदर्द को आसानी से दूर करते हैं।
वजन कम करने में मददगार
पुदीने के पत्तों के सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है। कई बार स्ट्रेस के कारण वजन तेजी से बढ़ना लगता है। ऐसे में पुदीना के पत्तों के सेवन से ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस कम होता है। जिसकी वजह से सवजन कम होने में मदद मिलती है।
पुदीना के पत्ते शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik