सेब के छिलके की चटनी खाने से सेहत को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानें इसकी रेसिपी

Apple Peel Chutney Benefits And Recipe: सेब के छिलके की चटनी खाने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। जानें फायदे और बनाने का तरीका -

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Apr 07, 2023 12:30 IST
सेब के छिलके की चटनी खाने से सेहत को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानें इसकी रेसिपी

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Apple Peel Chutney Benefits And Recipe In Hindi: सेब का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक, फॉरफोरस और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। कुछ लोग सेब को सीधे तौर पर खाना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ लोग सेब का जूस या स्मूदी बनाकर सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेब का छिलका भी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है? जी हां, सेब के छिलके का सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसके नियमित सेवन से वजन घटाने से लेकर ब्लड शुगर कंट्रोल करने तक में मदद मिल सकती है। आज इस लेख में हम आपको सेब के छिलके की चटनी खाने के फायदे और बनाने का तरीका बता रहे हैं -

सेब के छिलके की चटनी खाने के फायदे - Apple Peel Chutney Benefits In Hindi

वजन कम करने में मददगार 

सेब के छिलके में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती है। इस तरह आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं और वजन कम करने में मदद मिलती है। 

विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर

सेब के छिलके में विटामिन ए और विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है और कई बीमारियों से बचाव होता है। 

दिल को रखे हेल्दी

सेब का छिलका दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाव करते हैं। वहीं, इसमें मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इससे दिल की गंभीर बीमारियों से बचाव होता है। 

Apple-Peel-Chutney-Benefits-Recipe

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज रोगियों के लिए सेब का छिलका काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर इंसुलिन स्पाइक को रोकने में मदद करता है। इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: काला सेब खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

सेब के छिलके की चटनी कैसे बनाएं - How To Make Apple Peel Chutney In Hindi

सामग्री- Ingredients

  • 1 कप सेब के छिलके 
  • 1 टमाटर (कटा हुआ)
  • 1 इंच टुकड़ा अदरक 
  • 4-5 लहसुन कलियां 
  • 2 हरी मिर्च 
  • 1 चम्मच नींबू का रस 
  • 1 चम्मच तेल 
  • स्वादानुसार नमक

विधि - Method

  • सेब के छिलके की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले सेब के छिलकों को पानी से धोकर साफ कर लें। 
  • फिर इन छिलकों को अच्छी तरह से सुखा लें। 
  • इसके बाद मिक्सी में सेब के छिलके, बारीक कटा टमाटर बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक का टुकड़ा डालें। 
  • इसे मिक्सी में दरदरा पीस लें।
  • फिर इसमें नींबू का रस, तेल और स्वादानुसार नमक डालें।
  • इसे 1-2 बार और ब्लेंड करके एक बर्तन में निकल लें। 
  • आपके टेस्टी और हेल्दी सेब के छिलके की चटनी तैयार हो चुकी है। 
  • रोटी, पराठे या चावल के साथ इसका आनंद लें।
Disclaimer