डाइट में जरूर शामिल करें क्रैनबेरी, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Cranberry Health Benefits in Hindi: क्रैनबेरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आप चाहें तो इसे अपनी डाइट में शामिल करके कई बीमारियों से बच सकते हैं। 

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Apr 07, 2023 09:45 IST
डाइट में जरूर शामिल करें क्रैनबेरी, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Cranberry Health Benefits in Hindi: फिट और हेल्दी रहने के लिए हम सभी अपनी डाइट में तरह-तरह के फलों को शामिल करते हैं। कोई सेब खाता है, तो कोई पपीता या संतरा। इसके अलावा, क्रैनबेरी भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। क्रैनबेरी विटामिन ए, सी, ई और के का काफी अच्छा सोर्स होता है। क्रैनबेरी में पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, कॉपर और फाइबर भी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। आपको बता दें कि 80 ग्राम क्रैनबेरी में 0.3 ग्राम प्रोटीन, 0.1 ग्राम फैट, 2.7 ग्राम कार्ब्स और 3.2 ग्राम फाइबर होता है। इसलिए आपको अपनी डाइट में भी क्रैनबेरी को जरूर शामिल करना चाहिए। अगर आप नियमित रूप से क्रैनबेरी का सेवन करेंगे, तो इससे आपके स्वास्थ्य को कई लाभ मिल सकते हैं। तो चलिए, विस्तार से जानते हैं क्रैनबेरी खाने के फायदे (Cranberry Health benefits in Hindi)-

क्रैनबेरी खाने के फायदे- Cranberry Health benefits in Hindi

1. यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से बचाए

क्रैनबेरी में प्रोएंथोसायनिडिन नामक कंपाउंड होते हैं, जो एंटीबैक्टीरियल गुणों के रूप में काम करते हैं। इसलिए अगर आप क्रैनबेरी का सेवन करेंगे, तो इससे यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से बचा जा सकता है। इतना ही नहीं अगर आपको यूटीआई हुआ है, तो भी इसका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। क्रैनबेरी यूटीआई के लक्षणों को कम करने में प्रभावी साबित हो सकता है। इसके लिए आप क्रैनबेरी जूस का सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में क्रैनबेरी जूस के सेवन से मिलते हैं ये 5 लाभ, एक्सपर्ट से जानें कब और कितनी मात्रा में लेना सही

2. हार्ट हेल्थ में सुधार करे

क्रैनबेरी को हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्रैनबेरी कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर जैसे रोगों का भी इलाज करने में असरदार साबित हो सकता है। आपको बता दें कि क्रैनबेरी में होमोसिस्टीन नामक कंपाउंड होता है, जो हृदय रोगों के जोखिम को कम कर सकता है। साथ ही रक्त वाहिकाओं को नुकसान होने से भी बचाता है। अगर आप नियमित रूप से क्रैनबेरी जूस या फल का सेवन करेंगे, तो इससे आपके हार्ट हेल्थ में भी सुधार हो सकता है।

cranberry beenfits

3. पेट के अल्सर से बचाव करे

क्रैनबेरी को अल्सर के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। दरअसल, क्रैनबेरी बैक्टीरिया के विकास को कम करता है। इससे पेप्टिक अल्सर और अन्य समस्याओं से बचा जा सकता है। इतना ही नहीं अगर आपको पेप्टिक अल्सर है, तो भी क्रैनबेरी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। 

4. कैंसर से बचाए

क्रैनबेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण काफी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आप नियमित रूप से क्रैनबेरी का सेवन करेंगे, तो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव हो सकता है। दरअसल, एंटीऑक्सीडेंट्स गुण शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। साथ ही कैंसर सेल्स को भी नष्ट करते हैं। इसलिए क्रैनबेरी को कैंसर रोगियों के लिए भी लाभकारी माना जाता है।

इसे भी पढ़ें- Cranberry Juice For UTI : यूटीआई को रोकने में मददगार है क्रैनबेरी जूस, जानें इस्‍तेमाल का तरीका

5. आंखों के लिए फायदेमंद

क्रैनबेरी में विटामिन ए की मात्रा काफी अधिक होती है। इसलिए अपने आंखों के हेल्थ में सुधार करने के लिए भी आप क्रैनबेरी का सेवन कर सकते हैं। नियमित रूप से क्रैनबेरी खाने से आंखों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही आंखों की रोशनी भी बढ़ सकती है।

इसके अलावा, क्रैनबेरी लिवर की बीमारियों से भी बचा सकता है। लेकिन अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही क्रैनबेरी का सेवन करें। 

Disclaimer