गर्भावस्था एक ऐसा समय है, जब महिलाओं के शरीर को सबसे अधिक मात्रा में विटामिन और खनिज की जरूरत होती है। इस दौरान महिलाओं को कई तरह के फल, सब्जियों और नट्स खाने की सलाह दी जाती है ताकि मां और बच्चे दोनों स्वस्थ रहें। साथ ही गर्भवती महिलाओं को बीमारियों और संक्रमण को कम करने में भी मदद मिलती है। प्रेग्नेंसी के दौरान क्रैनबेरी के सेवन से महिलाओं को कई फायदे मिलते हैं। क्रैनबेरी जूस में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। इसमें कैलोरी, प्रोटीन, फाइबर और कार्ब्स की भी मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से प्रेग्नेंसी के दौरान कब्ज, गैस और एसिडिटी की परेशानी नहीं होती है। इससे बार-बार सिरदर्द, थकान, यूरिन इंफेक्शन और चक्कर आने की समस्या से भी राहत मिल सकती है और इम्यूनिटी को मजबूत भी करता है। क्रैनबेरी जूस के फायदे और इस्तेमाल के बारे में विस्तार से बता रही है डाइट क्लीनिक और डॉक्टर हब क्लीनिक की डायटीशियन अर्चना बत्रा।
प्रेग्नेंसी में क्रैनबेरी के फायदे
1. इम्यून सिस्टम बनाए मजबूत
गर्भावस्था के दौरान और प्रसव के समय महिलाओं का इम्यून सिस्टम कम होने लगता है लेकिन क्रैनबेरी में प्रोएंथोसायनिडिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जिसकी मदद से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बीमारियों से आपकी रक्षा करती है।

Image Credit- Freepik
2. यूटीआई की समस्या में राहत
प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भाशय बढ़ता और महिलाओं को वॉशरूम बार-बार जाना पड़ता है। इसकी वजह से गर्भवती महिलाओं को यूरिनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन हो जाता है। क्रैनबेरी जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बैक्टीरिया को दूर कर संक्रमण की समस्या को कम करता है।
3. कब्ज में आराम
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कब्ज और गैस की शिकायत रहती है क्योंकि शरीर भोजन का पाचन तेजी से नहीं कर पाता है। क्रैनबेरी जूस में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिसकी मदद से भोजन का पाचन आसानी से होता है और कब्ज की समस्या में सहायता मिलती है।
इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी में महिलाओं को नहीं खानी चाहिए ये 5 सब्जियां, झेलने पड़ सकते हैं कई तरह के नुकसान
4. शरीर को हाइड्रेट रखे
गर्भावस्था के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखने की बहुत जरूरत होती है ताकि बच्च के विकास और शरीर में उचित मात्रा में फ्लूइड बनी रहे। दरअसल डिहाइड्रेशन की वजह से आपको कई समस्या हो सकती है लेकिन क्रैनबेरी के जूस के सेवन से गर्भवती महिलाओं को इस तरह की समस्या नहीं होती है।

Image Credit- Freepik
5. सूजन में मददगार
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को शरीर के कई हिस्सों में सूजन और दर्द का अनुभव होता है, जिसकी वजह से उन्हें चलने और बैठने में भी परेशानी होती है। क्रैनबेरी जूस में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जिससे सूजन, एलर्जी और दर्द में काफी आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें- वर्किंग महिलाएं प्रेगनेंसी में न करें ये 5 गलतियां, डॉक्टर से जानें बेबी को हेल्दी रखने के लिए जरूरी टिप्स
प्रेग्नेंसी में क्रैनबेरी का ऐसे करें इस्तेमाल
1. क्रैनबेरी जूस का सेवन आप सुबह या दोपहर के समय कर सकते हैं।
2. क्रैनबेरी जूस के अलावा आप इसके आचार का भी सेवन कर सकते हैं। क्रैनबेरी आचार को आप पराठा या दाल, चावल के साथ भी कर सकते हैं।
3. इसके अलावा आप क्रैनबेरी जैम का भी सेवन कर सकते हैं।
क्रैनबेरी का कितना मात्रा में सेवन करना चाहिए
गर्भवती महिलाओं को संतुलित मात्रा में क्रैनबेरी जूस का सेवन करना चाहिए। आप आधा कप क्रैनबेरी जूस का सेवन कर सकते हैं या 100 ग्राम क्रैनबेरी से ज्यादा का सेवन करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए इसकी हमेशा डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना सुरक्षित होता है।

Image Credit- Freepik
क्रैनबेरी के नुकसान
1. अगर आपको डायबिटीज की समस्या है, तो इसके सेवन से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें क्योंकि इसमें शुगर की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है।
2. अधिक क्रैनबेरी जूस के सेवन से अपच या दस्त की समस्या हो सकती है।
3. क्रैनबेरी में ऑक्सालिक एसिड पाया जाता है, जिससे गुर्दे की पथरी की समस्या हो सकती है।
4. इसके अलावा क्रैनबेरी के अधिक सेवन से पेट के अल्सर की समस्या बढ़ सकती है।
Main Image Credit- Freepik