
मौसम बदलते समय लोगों को संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है। कमजोर इम्युनिटी के लोगों को इस समय कई तरह के रोग हो जाते हैं। दरअसल ये समस्याएं मुख्य रूप से संक्रमण का ही लक्षण होती हैं। बाहर का खाना खाने की वजह से लोग तेजी से बीमार पड़ते हैं। इसके साथ ही उन्हें वायरल फीवर, गले में दर्द, जुकाम, पेट में इंफेक्शन और सिर दर्द, कफ की समस्या होने लगती है। लेकिन घरेलू उपायों से आप वायरल इंफेक्शन की समस्याओं को कम कर सकते हैं। इन उपायों का उपयोग सालों से किया जा रहा है। आपको बता दें कि भारतीय हर्ब्स (जड़ी-बूटियां) की मदद से आप इम्युनिटी को मजबूत करने के साथ ही वायरल संक्रमण से भी बच सकते हैं। इस लेख में आपको घर में मौजूद कुछ हर्ब्स के प्रयोग से वायरल इंफेक्शन को दूर करने के उपायों के बारे में बताया गया है।
वायरल इंफेक्शन बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये हर्ब्स - Herbs For Viral Infection In Hindi
अश्वगंधा का करें इस्तमाल
अश्वगंधा का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। आर्युवेद में अश्वगंधा के कई फायदों के बारे में विस्तार से बताया गया है। पारंपरिक दवाओं में अश्वगंधा का उपयोग सालों से किया जाता है। अश्वगंधा में एंटी वायरल गुण होते हैं जो आपको वायरल इंफेक्शन की वजह से होने वाले रोग से सुरक्षित रखती हैं। इसका पाउडर के रूप में आप उपयोग करें। अश्वगंधा के उपयोग से तनाव को दूर किया जा सकता है। आप दूध के साथ अश्वगंधा को ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : मानसून में संक्रमण से बचना है, तो इन चीजों को छूने के बाद जरूर धोएं हाथ
सौंठ का करें उपयोग
सौंठ में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आपको बैक्टीरिया की वजह से होने वाले संक्रमण से बचाने का कार्य करते हैं। सौंठ में विटामिन ए, सोडियम, आयरन, मैग्नीशियम, फाइबर, कैल्शियम और जिंक पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व आपको भीतर से मजबूत बनाते हैं और आपकी इम्यून सिस्टम को स्ट्रान्ग करते हैं।
अर्जुन छाल
अर्जुन का छाल का उपयोग भी सदियों से किया जा रहा है। इसमें कैल्शियम, मैग्निशियम, कॉपर, जिंक, पोटैशियम, और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से गंभीर रोगों के लक्षणों को भी कम किया जा सकता है। साथ ही इससे वायरल संक्रमण के लक्षण जैसे सर्दी जुकाम, बुखार, बदन दर्द और इंफेक्शन को दूर किया जा सकता है।
हल्दी का करें सेवन
हल्दी का सेवन भारतीय घरों में सालों से किया जा रहा है। इससे संक्रमण को दूर किया जा सकता है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं। इसमें कर्क्यूमिन पाया जाता है, ये आपको वायरल संक्रमण से बचाने का कार्य करता है। बीमारियों को दूर करने में ये सहायक होता है। हल्दी को गर्म दूध में पीने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है और आपका शरीर संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में सक्षम होता है।
इसे भी पढ़ें : जंक फूड खिलाने से बच्चों की सेहत पर पड़ता है बुरा असर, हो सकते हैं ये 5 नुकसान
अदरक से इम्युनिटी होती है स्ट्रॉन्ग
अदरक बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है। इसमें एंटीवायरल गुण होते हैं, जो आपको बाहरी संंक्रमण से सुरक्षित बनाते हैं। अदरक को सुबह के समय गर्म पानी में लेने से आपको फायदे मिलते हैं। साथ ही आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है।
बदलते मौसम में बाहरी संक्रमण से बचने के लिए आप इन हर्ब्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको घर में साफ-सफाई का ध्यान देना चाहिए। इस समय में बाहर का भोजन खाने से बचना चाहिए।