
Palash Sharbat Benefits In Hindi: पलाश का पेड़ मूल रूप से भारत में पाया जाता है। पलाश के लाल रंग के फूलों के कारण इसे ‘फ्लेम ऑफ द फॉरेस्ट’ या ‘जंगल की ज्वाला’ भी कहा जाता है। इसके फूल, छाल, बीज और पत्ती का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है। पलाश के फूलों का इस्तेमाल चूर्ण और शर्बत बनाने के लिए किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, पलाश का शर्बत पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। यह वात और कफ दोष को संतुलित करता है। इसमें एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-डायबिटिक और हेपेटोप्रोटेक्टिव गुण मौजूद होते हैं। इसके नियमित सेवन से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव हो सकता है। आज इस लेख में राम हंस चेरीटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानेंगे पलाश का शर्बत पीने के फायदे और इसे बनाने का तरीका -
पलाश का शर्बत पीने के फायदे - Palash Sharbat Benefits In Hindi
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करे
डायबिटीज रोगियों के लिए पलाश के शर्बत का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक गुण पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। साथ ही, यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मददगार हो सकता है।
पेट दर्द से राहत दिलाए
पलाश का शर्बत पीने से पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। पलाश के फूलों में मौजूद कृमिनाशक तत्व पेट के कीड़ों को दूर करने में प्रभावी होते हैं। इसका सेवन पेट दर्द का उपचार करने में भी लाभकारी हो सकता है।

प्यास बुझाए
गर्मियों में प्यास ज्यादा लगती है और बार-बार गला सूखने की समस्या होने लगती है। आयुर्वेद के अनुसार पलाश के फूल प्यास को कम करने में मदद करता है। गर्मियों में इसका सेवन करने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।
इसे भी पढ़ें: रोज सुबह खाली पेट पिएं बेल का शर्बत, सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे
बवासीर में फायदेमंद
पलाश के शर्बत का सेवन बवासीर या पाइल्स की समस्या में बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसमें कई ऐसे खनिज पाए जाते हैं, जो बवासीर के इलाज में काम आ सकते हैं। पलाश का शर्बत पीने से खूनी बवासीर से जल्द राहत मिल सकती है।
सूजन को कम करे
पलाश का शर्बत पीने से शरीर में होने वाली सूजन से राहत मिल सकती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से अंदरूनी सूजन और दर्द से जल्द आराम मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें: गर्मी में जरूर पिएं सत्तू का शरबत, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
पलाश का शर्बत कैसे बनाएं - How To Make Palash Sharbat Recipe In Hindi
पलाश का शर्बत बनाने के लिए एक पतीले में 2 कप पानी उबाल लें। फिर गैस बंद कर दें और इसमें पलाश के फूलों को डालकर 5-7 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद इसमें मिश्री और केसर के धागे डालें। एक चम्मच की मदद से इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर इसे ठंडा होने के लिए कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। गर्मी में बाहर धूप से आने के बाद आप इसका सेवन कर सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version