गर्मी में जरूर पिएं सत्तू का शरबत, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Health Benefits Of Drinking Sattu Sharbat In Summer: सत्तू का शरबत पीने से वजन कम होने के साथ शरीर भी ठंडा रहता है। 

 
Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: May 15, 2023 11:25 IST
गर्मी में जरूर पिएं सत्तू का शरबत, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Health Benefits Of Drinking Sattu Sharbat In Summer: सत्तू का शरबत शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गर्मी में इसको पीने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती है और शरीर लंबे समय तक हेल्दी रहता है। गर्मी में सत्तू की उपयोगिता काफी बढ़ जाती है क्योंकि ये डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करने के साथ पेट को भी ठंडा रखता है। सत्तू में कई तरह की पोषक तत्व पाए जाते है जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और आयरन आदि। गर्मी में सत्तू की ड्रिंक को कई तरह से बनाया जा सकता है। ये लू से बचाव करने के साथ शरीर को भी ठंडा रखता है। इसके नियमित सेवन से गर्मी में होने वाली थकान की समस्या भी आसानी से दूर होती है और शरीर को इंस्टेट एनर्जी भी मिलती है। आइए जानते हैं डाइटीशियन सुमन से गर्मी में सत्तू का शरबत पीने के अन्य फायदों के बारे में।

पाचन तंत्र को बेहतर बनाएं

गर्मी में कई बार गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या हो जाती है। ऐसे में सत्तू का शरबत पीने से ये समस्या दूर होने के साथ पेट भी हेल्दी रहता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज को दूर करने के साथ पेट को साफ रखने में भी मदद करता है। 

weight loss

डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार

सत्तू लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसको पीने से डायबिटीज कंट्रोल में रहने के साथ शरीर भी हेल्दी रहता है। डायबिटीज के मरीज सत्तू शरबत में चीनी का इस्तेमाल न करें।

इसे भी पढ़ें- ज्यादा आइसक्रीम खाने से हो सकते हैं ये 5 नुकसान, बच्चे जरूर बरतें सावधानी

वजन कम करने में मददगार

सत्तू में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। ऐसे में इसके सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है और बैली फैट भी कम होता है। सत्तू के शरबत में फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है, जो  पेट को लंबे समय तक भरकर रखता है और आप अतिरिक्त खाने से बच जाते है।

शरीर को ठंडा रखें

गर्मी में सत्तू शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको पीने से शरीर ठंडा रहने के साथ कई बीमारियां भी आसानी से दूर होती है। इसकी तासीर ठंडी होती है। जिस कारण ये शरीर को लू से बचाता है और डिहाइड्रेशन होने से भी रोकता है। इसके सेवन से पेट भी ठंडा रहता है।

एनर्जी बढ़ाएं

गर्मी में सत्तू का शरबत पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है और शरीर की थकान भी दूर होती है। सत्तू में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर की कमजोरी को दूर करने के साथ शरीर को इंस्टैंट एनर्जी भी देता है। सत्तू शरबत को दिन के समय बनाकर आसानी से पीया जा सकता है।

 सत्तू का शरबत शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें। 

All Image Credit- Freepik

Disclaimer