Doctor Verified

रोज सुबह खाली पेट खाएं गुड़ और चना, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Gud or Chana Khane ke Fayde: आप खाली पेट गुड़ और चना (Jaggery and Chana) एक साथ खा सकते हैं। जानें, इन दोनों को खाने के फायदे-
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज सुबह खाली पेट खाएं गुड़ और चना, सेहत को मिलेंगे कई फायदे


Gud or Chana Khane ke Fayde: स्वस्थ रहने के लिए हम सभी सुबह खाली पेट तरह-तरह की चीजों का सेवन करते हैं। इसमें गुड़ और चना भी शामिल हैं। जी हां, गुड़ और चना, दोनों ऐसी चीजें हैं, जो आपको हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। दरअसल, गुड़ में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फाइबर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं, चने में भी प्रोटीन, फाइबर, मैंगनीज, विटामिन बी6, फोलेट और आयरन की मात्रा अधिक होती है। वैसे तो अकसर लोग गुड़ और चने का सेवन कई तरीकों से करते ही हैं। लेकिन आप चाहें तो गुड़ और चने को एक साथ मिलाकर भी खा सकते हैं। गुड़ और चने को साथ में खाने से मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती मिलेगी। साथ ही, इन दोनों को सुबह खाली पेट साथ में खाने से प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत बनती है। तो आइए, इस लेख में आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं सुबह खाली पेट गुड़ और चना खाने के फायदे (Khali Pet Gud or Chana Khane ke Fayde)-

खाली पेट गुड़ और चना खाने के फायदे- Jaggery and Chana on an Empty Stomach Benefits in Hindi

इम्यूनिटी बढ़ाए

रोज सुबह खाली पेट गुड़ और चना खाने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी। दरअसल, गुड़ और चने में एंटीऑक्सीडेंट्स, जिंक और सेलेनियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। ये सभी मिनरल्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। अगर आप रोज सुबह खाली पेट गुड़ और चना खाएंगे, तो प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत रहेगी और संक्रमण से भी बचाव होगा।

इसे भी पढ़ें- तुलसी, गुड़ और चना खाने से वजन बढ़ाने में मिल सकती है मदद, जानें खाने का तरीका

कब्ज से छुटकारा दिलाए

आजकल ज्यादातर लोगों को पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान होना पड़ रहा है। अगर आपको भी अपच या कब्ज जैसी दिक्कतें हैं, तो आप रोज सुबह खाली पेट गुड़ और चना खा सकते हैं। गुड़ और चना शरीर में पाचन एंजाइमों को सक्रिय करते हैं। इससे रोज सुबह आपका पेट आसानी से साफ होने लगेगा। इससे शरीर में जमा सारे विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकलेंगे और लिवर की भी सफाई होगी।

gud chana for weight gain

मांसपेशियों को मजबूत बनाए

गुड़ और चने, दोनों में प्रोटीन, पोटैशियम और कार्ब्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में रोज सुबह खाली पेट गुड़ और चना खाने से मांसपेशियों का विकास तेजी से होता है। साथ ही, मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत भी बनती हैं। इसलिए मांसपेशियों के निर्माण के लिए आपको अपनी डाइट में गुड़ और चना को जरूर शामिल करना चाहिए। रोजाना गुड़ और चना खाने से धीरे-धीरे वेट गेन में भी मदद मिल सकती है।

एनीमिया से बचाए

गुड़ और चने, दोनों आयरन के काफी अच्छे सोर्स होते हैं। इसलिए एनीमिया पीड़ित लोगों के लिए गुड़ और चने को साथ में खाना काफी फायदेमंद होता है। गुड़ और चना खाने से एनीमिया को दूर करने में मदद मिल सकती है। खासकर, जिन महिलाओं में आयरन या हीमोग्लोबिन का स्तर कम है, उन्हें गुड़ और चना जरूर खाना चाहिए।

हड्डियों का दर्द दूर करे

अगर आपको हड्डियों में दर्द रहता है, तो अपनी डाइट में गुड़ और चने को जरूर शामिल करें। गुड़ और गुड़ में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आप रोजाना गुड़ और चना एक साथ खाएंगे, तो हड्डियां मजबूत बनेंगी। इससे हड्डियों का दर्द दूर होगा और आप हेल्दी महसूस करेंगे।

इसे भी पढ़ें- रोज रात को दूध में गुड़ मिलाकर खाने से दुबलेपन से मिलेगा छुटकारा, बढ़ने लगेगा वजन

gud chana benefits

मस्तिष्क के लिए लाभकारी

गुड़ और चना खाने से सिर्फ शारीरिक लाभ ही नहीं मिलते हैं, बल्कि इन दोनों को खाने से मस्तिष्क का विकास भी तेजी से होता है। रोज सुबह खाली पेट गुड़ और चना खाने से याद्दाश्त तेज करने में मदद मिलती है। दरअसल, चने में विटामिन बी6 होता है, जो दिमाग की कार्यक्षमता में सुधार करता है और मेमोरी पावर को बढ़ाता है।

स्वस्थ रहने के लिए आपको भी अपनी डाइट में गुड़ और चने को जरूर शामिल करना चाहिए। वैसे तो आप इन दोनों को दिन के किसी भी समय पर खा सकते हैं। लेकिन सुबह खाली पेट गुड़ और चना खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। वहीं, अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इन दोनों का साथ में सेवन करें। 

Read Next

पेट की जलन शांत कर देते हैं किचन में रखे ये 4 मसाले, गर्मियों में जरूर करें सेवन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version