Expert

सुबह उठकर इस आयुर्वेदिक रूटीन को करें फॉलो, रहेंगे स्वस्थ और नहीं पड़ेंगे बीमार

Ayurvedic Morning Routine To Keep The Body Fit: फिट रहने के लिए नियमित इस आयुर्वेदिक मॉर्निंग रूटीन को फॉलो करें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह उठकर इस आयुर्वेदिक रूटीन को करें फॉलो, रहेंगे स्वस्थ और नहीं पड़ेंगे बीमार


Ayurvedic Morning Routine To Keep The Body Fit: आजकल भागदौड़ भरी जिदंगी में खुद के लिए काफी कम समय मिलता है। जिस कारण लाइफस्टाइल से जुड़ी कई बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। सुबह उठने के साथ ही भागमभाग शुरू हो जाती है। कई लोग सुबह उठने के साथ ही दिन भर का स्ट्रेस लेने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर सुबह की शुरुआत स्वस्थ तरीके से की जाएं, तो कई तरह की बीमारियों से बचने के साथ मानसिक तौर पर भी स्वस्थ रहा जा सकता है। आयुर्वेद बरसों से हमारी सेहत के साथ मानसिक स्वास्थ्य का भी ख्याल रखता आ रहा है। आयुर्वेद में स्वस्थ रहने के लिए मॉर्निंग रूटीन के बारे में बताया गया है। ये रूटीन फॉलो करने से बीमारियां दूर रहती है और स्ट्रेस भी दूर होता है। ये रूटीन फॉलो करने से शरीर हेल्दी रहता है आपके सभी काम समय पर भी पूरे होते हैं। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की सुधा क्लीनिक के आयुर्वेदिक डॉक्टर अलका शर्मा से। उन्होंने बताया बरसों से आयुर्वेद हमें स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूक कर रहा है। ऐसे में अगर इसके मॉर्निंग रूटीन को फॉलो किया जाएं, तो उम्र लंबी होने के साथ भी शक्तिशाली भी बनेंगे। आइए जानते हैं आयुर्वेदिक मॉर्निंग रूटीन के बारे में।

सूरज उगने से पहले उठें

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह सूरज उगने से पहले उठें। ऐसा नियमित करने से शरीर स्वस्थ रहने के साथ मानसिक शांति भी मिलती है। इस समय उठने से ताजी हवा मिलती है और कई बीमारियां दूर होती हैं। ऐसा करने से खुद के लिए समय मिलता है और पाचन भी ठीक रहता है।

पेट को साफ रखें

स्वस्थ रहने के लिए ये बहुत जरूरी है कि सुबह उठने के बाद मल त्याग करें। ऐसा करने से पेट साफ होता है। पाचन-तंत्र मजबूत होता है और भूख भी खुलकर लगती है। पेट साफ रहने से पेट में गैस, अपच, कब्ज और एसिडिटी की समस्याएं नहीं होती है।

ओरल हाइजीन

आयुर्वेद के अनुसार सुबह के  मॉर्निंग रूटीन को फॉलो करने के लिए दांतों को ब्रश करना भी जरूरी होता है। ब्रश करने से दांतों से जमा प्लेक साफ होता है। वहीं आयुर्वेद में जीभ को साफ करना भी बहुत आवश्यक बताया गया है क्योंकि जीभ साफ करने से विषाक्त पदार्थों साफ होते है और पाचन में सुधार होता है।

इसे भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार इन 5 फूड्स का करें सेवन, गर्मी में भी शरीर रहेगा ठंडा

ऑयल पुलिंग

ऑयल पुलिंग भी स्वस्थ दांतों और मसूड़ों के लिए बहुत जरूरी होती है। ऑयल पुलिंग के लिए तिल या नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऑयल पुलिंग करने से दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। यह सांसों की दुर्गंध और दांतों में सेंसिटिविटी को भी कम करता है।

exercise

एक्सरसाइज करे

शरीर को स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। सुबह के समय कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज या वॉक करें। ऐसा करने से मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने के साथ शरीर भी फिट रहेगा। नियमित एक्सरसाइज करने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

ड्राई ब्रशिंग

आयुर्वेदिक मॉर्निंग रूटीन के मुताबिक नहाने से पहले शरीर पर कोई भी सूखे पाउडर से साफ करने से स्किन एक्सफोलिएट होती है। ड्राई ब्रशिंग के लिए मैसूर दाल को पीसकर या फिर हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता है। ड्राई ब्रशिंग से स्किन साफ होती है और मुलायम बनती है। इस प्रक्रिया को केलव 3 से 5 मिनट के लिए ही करें।

सिर में तेल लगाएं

बालों की देखभाल के लिए सिर में तेल लगाना बहुत जरूरी होता है क्योंकि ऐसा करने से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ की बीमारियां भी दूर होती है। बालों में तेल लगाने से मानसिक तौर पर भी आराम मिलता है। बालों पर तेल लगाने के बाद स्नान किया जा सकता है।

ब्रेकफास्ट करे

नाश्ते के लिए हमेशा एक निश्चित समय का पालन करना जरूरी होता है। ब्रेकफास्ट करने के लिए सुबह 8 से 9 बजे का समय सही रहता है। नाश्ते में ऐसी चीजों को शामिल करें, जो आसानी से पच जाएं। जैसे इडली, डोसा, पोहा और मौसमी फल। नाश्ते में घर का बना खाने को तवज्जो दें।

स्वस्थ रहने के लिए इस आयुर्वेदिक मॉर्निंग रूटीन को फॉलो किया जा सकता है। अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इस रूटीन को फॉलो करें।    

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

बांस की पत्तियां हैं कई समस्याओं का रामबाण इलाज, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

Disclaimer