Tue Oct 27, 2026 | 03:33 AM IST

Doctor Verified

अर्जुन की छाल की तासीर कैसी होती है? जानें किसे इसका सेवन करना चाहिए और किसे नहीं?

Arjun Bark Taseer: अर्जुन की छाल औषधीय गुणों से भरपूर होती है। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। जानें, इसकी तासीर के बारे में-
अर्जुन की छाल की तासीर कैसी होती है? जानें किसे इसका सेवन करना चाहिए और किसे नहीं?अर्जुन की छाल की तासीर कैसी होती है? जानें किसे इसका सेवन करना चाहिए और किसे नहीं?

Arjun ke Chaal ki Taseer Kya Hoti hai: आयुर्वेद में कई ऐसे पेड़-पौधे, जड़ी-बूटियां और फूल-पत्ते हैं, जिनका उपयोग तरह-तरह की बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। इसमें अर्जुन का पेड़ भी शामिल है। जी हां, आयुर्वेद में अर्जुन के फल, फूल, पत्ते और छाल, सभी हिस्सों का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है। कई लोग अर्जुन की छाल का उपयोग, अपनी शारीरिक समस्याओं को ठीक करने के लिए भी करते हैं। तो कुछ ऐसे भी हैं, जो अर्जुन की छाल (Arjun Bark in Hindi) सेवन सिर्फ स्वस्थ रहने के लिए करते हैं। हालांकि, गर्मियों के हिसाब से अर्जुन की छाल का सेवन करना चाहिए या नहीं, यह इसकी तासीर पर ही निर्भर करता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर अर्जुन की छाल की तासीर कैसे ही होती है? तो आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं अर्जुन की छाल की तासीर (Arjun ki Chaal ki Taseer) क्या होती है? साथ ही, अर्जुन की छाल का सेवन किसे करना चाहिए और किसे नहीं?  

अर्जुन की छाल की तासीर क्या होती है?- Arjun Bark Taseer in Hindi

डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं, 'आयुर्वेद में अर्जुन की छाल का उपयोग कई बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। अर्जुन की छाल की तासीर ठंडी होती है। इसलिए सभी प्रकृति के लोग इसका सेवन कर सकते हैं। अर्जुन की छाल, हृदय रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसलिए आप चाहें तो अपनी गर्मियों की डाइट में अर्जुन की छाल को शामिल कर सकते हैं। कुछ दिनों तक रोजाना अर्जुन की छाल लेने से कई रोगों से खुद का बचाव किया जा सकता है।'

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में अर्जुन की छाल का सेवन कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें 4 तरीके

arjun barkarjun bark

अर्जुन की छाल का सेवन किसे करना चाहिए और किसे नहीं?

आयुर्वेद के अनुसार, हम सभी को मौसम को ध्यान में रखते हुए ही खान-पान का चुनाव करना चाहिए। अर्जुन की छाल ठंडी होती है, इसलिए गर्मियों (Arjun Bark for Summers) में भी इसका सेवन आसानी से किया जा सकता है। डॉ. श्रेय बताते हैं कि अर्जुन की छाल का सेवन सभी लोग कर सकते हैं। यह औषधीय गुणों से भरपूरी होती है और कई समस्याओं से बचाव करती है। ऐसे में अगर आप चाहें तो स्वस्थ रहने के लिए अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Arjun Bark: इन 4 तरीकों से करें अर्जुन की छाल का सेवन, दूर होंगी कई स्वास्थ्य समस्याएं

डॉ. श्रेय बताते हैं, 'अगर आप अर्जुन की छाल को पानी के साथ लेते हैं, तो इसे लंबे समय तक लेने से बचना चाहिए। आप 10-15 दिनों तक अर्जुन की छाल लें। फिर कुछ दिनों का गैप करें और दोबारा लें। हालांकि, अगर आप अर्जुन की छाल को दूध में उबालकर ले रहे हैं, तो लंबे समय तक इसका सेवन कर सकते हैं।'

वैसे तो अर्जुन की छाल का सेवन हर व्यक्ति कर सकता है। लेकिन अगर आपको कोई गंभीर रोग है या फिर किसी बीमारी की दवाइयां चल रहा है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही अर्जुन की छाल का सेवन करें। साथ ही, आयुर्वेदिक डॉक्टर की राय पर ही इसकी खुराक तय करें। 

Read Next

→ त्वचा पर जायफल लगाने से मिलते हैं ये फायदे और नुकसान, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 10, 2024 12:47 IST

    Published By : Anju Rawat