What Are The Benefits of Drinking Aparajita: अपराजिता एक प्रकार का पौधा होता है। इसे आयुर्वेद में औषधि माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व समस्त स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। अपराजिता के पौधे पर सफेद और नीले दो तरह के फल आते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं। ये गुण समस्त स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। कई लोग अपराजिता के फूल का इस्तेमाल पंचकर्म के लिए करते हैं। पंचकर्म उपचार बॉडी से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। आयुर्वेद में इसे कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए फायदेमंद माना जाता है। इस बारे में जानकारी देते हुए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट चैताली राठौर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और सेवन का क्या तरीका है।
सेहत के लिए अपराजिता के फूल क्यों फायदेमंद है? Health Benefits of Aparajita Flower
नर्वस सिस्टम के लिए फायदेमंद- Good For Nervous System
अपराजिता के फूल नर्वस सिस्टम को रिलैक्स रखने में मदद करते हैं। इनके सेवन से माइंड शांत रहता है और स्ट्रेस कम होता है। जिन लोगों को एंग्जायटी ज्यादा रहती है उन्हें भी इसका सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से याददाश्त भी तेज होती है।
स्किन को हेल्दी रखता है- Keep Skin Healthy
स्किन को हेल्दी और स्मूद रखने के लिए अपराजिता के फूल फायदेमंद है। इनके सेवन से बॉडी डिटॉक्स होती है और टॉक्सिन बाहर आते हैं। इससे त्वचा की रंगत भी निखरती है। अगर आपको एक्ने की समस्या है, तो अपराजिता के फूलों की चाय पीने से आपको काफी राहत मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- शरीर की इन समस्याओं में बहुत उपयोगी हैं अपराजिता के पत्ते, जानें फायदे और सावधानियां
बुखार कम होता है- Reduce Fever
बुखार होने पर भी अपराजिता के फूलों की चाय पीने की सलाह देते हैं। यह शरीर का तापमान कम करने और बॉडी इंफेक्शन से लड़ने में मदद करती है। इसके सेवन से शरीर में वात-पित्त भी संतुलित होता है।
इम्यूनिटी बूस्ट होती है- Boost Immunity
अपराजिता के फूलों में एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं। ये गुण इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा दूर करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से बॉडी से टॉक्सिन भी बाहर आते हैं जिससे बॉडी हेल्दी रहती है।
इसे भी पढ़ें- अपराजिता फूल की चाय पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें बनाने का तरीका
पाचन संबंधित समस्याएं- Digestive Issues
पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए अपराजिता के फूल फायदेमंद हैं। यह एसिडिटी और अपच की समस्याओं में राहत देते हैं।
वजन कम होता है- Helps In Weight Lose
अपराजिता के फूलों की चाय पीने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। इसके रोज सेवन से चर्बी कम होने लगती है और वजन कम होता है।
अपराजिता के फूल का सेवन कैसे करें- How To Consume Aparajita
सेहत के फायदों के लिए आप अपराजिता के फूलों की चाय बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए आपको बड़े बाउल में एक कप पानी गर्म करना है। इसमें 2 से 3 ताजे अपराजिता के फूल डालें। इसके अलावा आप अपराजिता के सूखे हुए फूल भी ले सकते हैं। इसे 3 से 4 मिनट तक अच्छे से पकाएं। पकाने के बाद इसे छान लें और इसमें नींबू मिलाकर इसका सेवन करें।
अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है और आप रोज दवा लेते हैं। ऐसे में अपराजिता का सेवन आपको अपने डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से संपर्क करें।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version