Expert

अपराजिता से त्वचा को बनाएं ग्लोइंग और खूबसूरत, आयुर्वेदाचार्य से जानें सेवन का तरीका

अपराजिता के फूलों को कई नामों से जाना जाता है। यहां जानिए, फोकस और त्वचा का ग्लो बढ़ाने के लिए अपराजिता फूल का उपयोग कैसे करें?
  • SHARE
  • FOLLOW
अपराजिता से त्वचा को बनाएं ग्लोइंग और खूबसूरत, आयुर्वेदाचार्य से जानें सेवन का तरीका


अपराजिता फूल, जिसे Blue Butterfly Pea के नाम से भी जाना जाता है, आयुर्वेद में औषधीय गुणों के कारण कई समस्याओं को दूर करने में इसका इस्तेमाल किया जाता है। वर्तमान समय में अपराजिता के फूलों का उपयोग न केवल आयुर्वेदिक चिकित्सा में होता है, बल्कि कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है। अपराजिता के फूल ध्यान बढ़ाने, त्वचा को ग्लोइंग बनाने के साथ-साथ कई अन्य समस्याओं में भी स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते हैं। आज के समय में कई लोगों को आपने कहते सुना होगा कि काम में फोकस नहीं कर पा रहे हैं, ऐसे में अपराजिता के फूलों का इस्तेमाल कारगर साबित हो सकता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से बात की है। 

अपराजिता का प्रयोग कैसे करें

आयुर्वेदाचार्य ने बताया कि अपराजिता के फूल वर्षा ऋतु में सबसे ज्यादा खिलते हैं और देखने में इन फूलों का आकार गाय के कान की तरह होता है, इसलिए इसको गोकर्णी भी कहते हैं। अपराजिता के फूल 2 रंगों सफेद और नीले रंग के होते हैं। अपराजिता के फूलों के गुणों का लाभ उठाने के लिए सबसे बेहतरीन तरीका है कि आप इसकी चाय बनाकर पिएं। अपराजिता की चाय बनाने के लिए आप एक कप गर्म पानी में अपराजिता के 2 फूलों को डालें और कुछ देर में आप देखेंगे कि पानी का रंग नीला हो गया है। अब अपराजिता के फूलों को निकालकर पोषक तत्वों से भरपूर अपराजिता की चाय को पिएं। यह चाय न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि ध्यान और त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। आयुर्वेद में अपराजिता के फूलों को मेध्य बताया गया है।

Bluepea tea

इसे भी पढ़ें: मानसून में नीम का तेल लगाने से दूर होती हैं त्वचा और बालों की कई समस्याएं, इस तरह से करें इस्तेमाल

अपराजिता फूल के फायदे

1. अपराजिता फूल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड्स दिमाग की कार्यक्षमता (brain function) को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसकी चाय फोकस करने और मेमोरी पावर को बढ़ाने में सहायक हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: हाथों की टैनिंग दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, रंगत में भी होगा सुधार

2. अपराजिता के फूलों में सूजनरोधी यानी एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर की सूजन और दर्द को कम करने में सहायक होते हैं। यह जोड़ों के दर्द और अन्य सूजन संबंधित समस्याओं के लिए कारगर साबित होता है।

3. अपराजिता फूल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। नियमित रूप से अपराजिता के फूलों की चाय पीने से त्वचा का ग्लो बढ़ता है।

4. अपराजिता की चाय मानसिक तनाव और चिंता को कम करने में मदद करती है। अपराजिता के फूल दिमाग को शांत करते हैं और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।

5. अपराजिता के फूल डायबिटीज को मैनेज करने में सहायक हो सकते हैं। इसके फूलों से बनी चाय ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है।

6. अपराजिता के फूल दिल की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। अपराजिता की चाय कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल कर सकती है, जिससे हार्ट से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम हो सकता है।

निष्कर्ष

अपराजिता के फूलों का सेवन ध्यान और मेमोरी पावर बढ़ाने, त्वचा को ग्लोइंग बनाने और मानसिक तनाव को कम करने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा, यह विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी यह फायदेमंद है। 

All Images Credit- Freepik

 

Read Next

दिल को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

Disclaimer