मानसून में नीम का तेल लगाने से दूर होती हैं त्वचा और बालों की कई समस्याएं, इस तरह से करें इस्तेमाल

बरसात के मौसम में त्वचा और बालों की समस्याओं के लिए नीम का तेल फायदेमंद हो सकता है। जानें त्वचा और बालों पर इसे कैसे इस्तेमाल करना है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में नीम का तेल लगाने से दूर होती हैं त्वचा और बालों की कई समस्याएं, इस तरह से करें इस्तेमाल

How To Use Neem Oil In Monsoon: बरसात के मौसम में त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं खतरा बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मौसम में नमी होने से बैक्टीरिया पनपने का खतरा रहता है। ये बैक्टीरिया त्वचा से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ाने लगते हैं। वातावरण में ड्राईनेस होने से स्कैल्प भी ड्राई होने लगती है। ऐसे में स्कैल्प में खुजली और इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। इन समस्याओं से राहत पाने के लिए आप नीम का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम के तेल में इंफेक्शन से लड़ने के गुण होते हैं। इसके इस्तेमाल से आपको त्वचा और बालों की समस्याओं से राहत मिल सकती है। खासकर बरसात के मौसम में यह ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। आइये इस लेख के माध्यम से जानें इसे इस्तेमाल करने के तरीके। 

monsoon

पहले जानें त्वचा और बालों की समस्याओं के लिए नीम कैसे फायदेमंद है? Neem Oil Benefits For Skin And Hair

नीम में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी- माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो इंफेक्शन का खतरा कम करते हैं। इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण स्किन और स्कैल्प प्रॉब्लम्स को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं। इससे बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन होने का खतरा भी कम होता है। 

इसे भी पढ़ें- चेहरे की झाइयां दूर करेगा नीम का तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका

त्वचा पर नीम के तेल का इस्तेमाल कैसे करें? How To Use Neem Oil on Skin

आप त्वचा पर कई तरीकों से नीम का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप कॉटन की मदद से एलर्जी पर लगा सकते हैं। ड्राई स्किन की समस्या दूर करने के लिए इसे फेस मास्क में लगाकर इस्तेमाल करें। इसे आप बादाम या नारियल तेल में लगाकर फेस मसाज के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्किन प्रॉब्लम्स का खतरा कम होता है। 

त्वचा की कई समस्याओं के लिए नीम का तेल फायदेमंद है। यह त्वचा में इंफेक्शन कम करने में मदद करता है। मानसून में होने वाली एलर्जी और इंफेक्शन में इसे इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। यह बैक्टीरिया से लड़कर स्किन को क्लीन रखने में मदद करता है। इससे डल और ड्राई स्किन की समस्या भी ठीक होती है। स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी रखने के लिए भी आप नीम का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि इसे आप कम मात्रा में ही इस्तेमाल करें। ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने से त्वचा को नुकसान हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें- बालों की कई समस्याएं दूर करता है नीम का तेल, इन 5 तरीकों से करें इस्‍तेमाल

बालों पर नीम के तेल का इस्तेमाल कैसे करें? How To Use Neem Oil On Scalp

आप अपने हेयर ऑयल में नीम का तेल मिलाकर इससे मसाज कर सकते हैं। इसके अलावा, आप अपने मनपसंद हेयर मास्क में भी कुछ बूंदे नीम टेल की मिला सकते हैं। नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाने से आपको काफी फायदा होगा। शैंपू करते दौरान कुछ बूंदे नीम के तेल की मिलाने से भी आपको काफी फायदा मिलेगा। 

फायदे- बालों पर नीम का तेल लगाने से सिर की रूसी खत्म होती है। यह हेयर फॉल रोक कर हेयर ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है। स्कैल्प इंफेक्शन खत्म करने के लिए भी नीम का तेल फायदेमंद है। स्कैल्प में खुजली और डैंड्रफ की समस्या खत्म करने के लिए भी नीम का तेल फायदेमंद है। 

अगर आप त्वचा या स्कैल्प से जुड़ी किसी समस्या का इलाज करा रहे हैं, तो इसका इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

Read Next

मानसून में हेल्दी स्किन पाने के लिए लगाएं अनार का फेस मास्क और स्क्रब, दूर होंगी कई समस्याएं

Disclaimer