Doctor Verified

क्या चंदन के तेल को सीधे स्किन पर लगा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

चंदन का तेल एंटीसेप्टिक, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो आपकी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है, लेकिन क्या इसे अपनी स्किन पर सीधे लगाना सुरक्षित है या नहीं, आइए जानते हैं- 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या चंदन के तेल को सीधे स्किन पर लगा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें


भारत में चंदन का उपयोग प्राचीन समय से स्किन केयर, पूजा-पाठ और अन्य कामों में इस्तेमाल किया जा रहा है। चंदन के पाउडर का उपयोग लोग अक्सर अपनी स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए और त्वचा से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है, चंदन का तेल भी आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस तेल में ठंडक देने वाले गुण, मन को शांत करने और स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने वाले गुण होते हैं। लेकिन, फिर भी इस तेल को उपयोग करने से पहले लोगों के मन में कई तरह के सवाल आते हैं, जैसे- क्या मैं सीधे त्वचा पर चंदन का तेल लगा सकता हूं? या क्या चंदन का तेल सीधे त्वचा पर इस्तेमाल किया जा सकता है? अगर आपके मन में भी इस तरह के सवाल आते हैं तो आइए रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि क्या चंदन के तेल को सीधे स्किन पर लगाया जा सकता है या नहीं? (Is sandalwood essential oil safe for skin?)

क्या चंदन के तेल को सीधे स्किन पर लगाया जा सकता है? - Can Sandalwood Oil Apply Directly On Skin in Hindi?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार आप सीधे अपनी स्किन पर चंदन का तेल लगा सकते हैं। चंदन पाउडर की तरह चंदन का तेल भी आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस तेल में मौजूद एंटीसेप्टिक, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण आपकी स्किन को इंफेक्शन से बचाते हैं, औरस्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। हालांकि चंदन का तेल स्किन पर लगाते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि ये बहुत ज्यादा कंसंट्रेटेड होता है, इसलिए सेंसिटिवी स्किन वालों को इसे लगाने से स्किन पर जलन हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में पानी में चंदन डालकर नहाने से क्या होता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

चंदन के तेल का उपयोग किसे नहीं करना चाहिए? - Who Should Not Use Sandalwood Essential Oil in Hindi?

अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है या आपको चंदन से स्किन एलर्जी है तो आप चंदन के तेल लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। पैच टेस्ट करने के लिए आप एक बूंद चंदन का तेल लेकर अपनी कलाई या कान के पीछे लगाएं और 24 घंटे तक इंतजार करें। अगर आपको खुजली, जलन या रेडनेस महसूस हो तो इसे सीधे स्किन पर लगाने से बचें। अगर आप चाहें तो इसे किसी कैरियर ऑयल जैसे नारियल तेल, बादाम तेल या जोजोबा तेल में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे इसका तेज प्रभाव कम हो जाता है और यह स्किन पर ज्यादा बेहतर तरीके से काम करता है।

can we use sandalwood oil directly on skin in hindi

ड्राई स्किन के लिए है खास फायदेमंद - Good For Dry Skin Type in Hindi

डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार चंदन का तेल ड्राई स्किन टाइप लोगों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। यह स्किन की नमी को बनाए रखने और ड्राईनेस को कम करने में मदद करता है। आप इसे रात में सोने से पहले अपनी स्किन पर हल्के हाथों से मालिश कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी स्किन रिलैक्स होती है और अगली सुबह तक स्किन हाइड्रेटेड रहती है, जिससे आपको ड्राई स्किन से छुटकारा मिलता है।

इसे भी पढ़ें: घर पर बनाएं यह ऑयल कंट्रोल चंदन फेस मिस्ट, गर्मियों में स्‍क‍िन को म‍िलेगी फ्रेशनेस और ठंडक

चंदन का तेल अपने चेहरे पर कैसे लगाएं? - How To Use Sandalwood Essential Oil in hindi?

अगर आपको चंदन के तेल से कोई एलर्जी या रिएक्शन नहीं होता है, तो आप इसे सीधे तौर पर अपनी स्किन पर लगा सकते हैं। लेकिन अगर आप इसे अन्य चीजों के साथ मिलाकर लगाएंगे तो ये ज्यादा बेहतर तरीके से आपकी स्किन को फायदा पहुंचा सकता है, जैसे-

  • फेस पैक में मिलाकर: चंदन के तेल की कुछ बूंदें चंदन पाउडर और गुलाब जल में मिलाकर फेस पैक बनाए और इसे अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद चेहरा धोकर, मॉइश्चराइजर लगा लें।
  • नारियल तेल में मिलाकर: चंदन के तेल की 2-3 बूंद को 1 चम्मच नारियल तेल के साथ मिलाकर अपने चेहरे या शरीर पर मालिश करें।

निष्कर्ष

चंदन का तेल एक नेचुरल, आयुर्वेदिक और स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है, जिसे अगर सावधानी और सही तरीके से उपयोग किया जाए तो ये आपकी स्किन पर बेहतरीन रिजल्ट दे सकता है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • चंदन के तेल से क्या फायदा होता है?

    चंदन के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन को मॉइस्चराइज करने औऱ स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
  • चंदन के चेहरे पर क्या दुष्प्रभाव होते हैं?

    चंदन को चेहरे पर लगाने से कुछ लोगों में स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है, जैसे एलर्जी, स्किन में जलन, रेडनेस या खुजली। यह समस्या खासकर सेंसिटिव स्किन टाइप के लोगों को होने की संभावना ज्यादा होती है।
  • चंदन पाउडर चेहरे पर कैसे लगाएं?

    चंदन पाउडर को चेहरे पर लगाने के लिए आप एक कटोरी में 1 चम्मच चंदन पाउडर डालें और उसमें 2 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस पेस्ट को अच्छी तरह आप अपनी स्किन पर लगाएं, 15 मिनट बाद चेहरा पानी से धो लें।

 

 

 

Read Next

त्वचा पर लगाएं ओट्स और तरबूज के जूस से बना स्क्रब, चेहरा दिखेगा ग्लोइंग

Disclaimer