बीते कुछ सालों में लोगों की लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों में तेजी से बदलाव आए हैं, जिसका असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। यही वजह है कि आजकल लोग कम उम्र से ही गंभीर बीमारियों जैसे कि डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और मोटापे के शिकार हो रहे हैं। सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आप समय के साथ अपनी लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों को सुधारें। आयुर्वेद में ऋतुचर्या और दिनचर्या के बारे में बताया गया है, जिसके अनुसार लोगों को ऋतुओं के अनुसार अपने खानपान में बदलाव करना चाहिए और दिनचर्या में भी सुधार करना चाहिए। हेल्दी रहने के लिए आप डाइट में अपराजिता के फूल और बीजों को शामिल कर सकते हैं। अपराजिता के बीजों के अनेक फायदे होते हैं, इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से बात की है।
अपराजिता के बीजों के फायदे
अपराजिता को कई नामों से जाना जाता है, इसे शंखपुष्पी या ब्लू बटरफ्लाई भी कहा जाता है। आयुर्वेद में अपराजिता की गिनती एक जरूरी औषधि में होती है जो कि स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से लाभकारी है। अपराजिता की जड़, बीज और फूल अपने चिकित्सीय गुणों के लिए जाने जाते हैं, इसके बीजों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मेंटल हेल्थ को बढ़ावा देते हैं और शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में सहायक होते हैं।
इसे भी पढ़ें: पीसीओएस से जुड़ी समस्याओं को कंट्रोल करते हैं ये 6 सीड्स, जानें एक्सपर्ट से
1. हार्ट हेल्थ के लिए अपराजिता के बीज लाभकारी साबित होते हैं। अपराजिता के बीजों में कई तरह के जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
2. पेट से जुड़ी समस्याओं में अपराजिता के बीजों का सेवन लाभदायक हो सकता है। खासकर, जिन लोगों को पेट में दर्द और गैस की समस्या रहती है उन्हें अपराजिता के भुने बीजों के चूर्ण का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप आयुर्वेदाचार्य से सलाह ले सकते हैं।
3. अपराजिता के बीजों का उपयोग मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से याददाश्त बढ़ सकती है और मानसिक तनाव कम होता है। हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह के बाद यदि आप इसका नियमित सेवन करते हैं तो एकाग्रता और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता में सुधार हो सकता है।
4. बदलते मौसम में मौसमी बीमारियों और संक्रमण से बचने के लिए जरूरी है कि आपके शरीर की इम्यूनिटी अच्छी हो। ऐसे में अपराजिता के बीजों का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। अपराजिता के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। जिससे शरीर संक्रमणों और बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार होता है।
5. अपराजिता के बीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा की सूजन और जलन को कम करने में सहायक हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: बालों को लंबा और घना बनाएगा मेथी और करी पत्ते का हेयर स्प्रे, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका
अपराजिता के बीजों का सेवन कैसे करें?
अपराजिता के बीजों का सेवन समस्या के अनुसार कई तरीकों से किया जा सकता है। इसके लिए अपराजिता के बीजों को सुखाकर पीस लें और इस पाउडर का उपयोग करें। बाजार में भी अपराजिता के बीजों का पाउडर आसानी से मिल जाता है। आयुर्वेदाचार्य की सलाह पर अपराजिता के बीजों के चूर्ण को दूध या पानी के साथ मिलाकर रोजाना सेवन कर सकते हैं।
All Images Credit- Freepik