बालों की अच्छी केयर करने के लिए हम नीम या एलोवेरा जैसी तमाम चीजों का उपयोग करते हैं। ये काफी कारगर भी हैं। हालांकि, हमारे मन में यह सवाल भी जरूर उठता है कि आखिर डैंड्रफ और स्कैल्प केयर के लिए नीम ज्यादा बेहतर है या एलोवेरा? वैसे तो दोनों ही चीजों के अपने-अपने फायदे हैं। इसके बावजूद, यह जान लेना बेहतर होगा कि डैंड्रफ और स्कैल्प केयर के लिए किसका इस्तेमाल किया जाना फायदेमंद हो सकता है। इस बारे में जानने के लिए हमने Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की।
नीम या एलोवेराः डैंड्रफ और स्कैल्प केयर के लिए क्या बेहतर है?
-1789450665263.webp)
आमतौर पर डैंड्रफ की समस्या ड्राई स्कैल्प और मालासेजिया नामक यीस्ट के बढ़ने के कारण होती है। साथ ही बालों की सही केयर न करना भी डैंड्रफ को बढ़ा सकता है। वहीं, स्कैल्प से जुड़ी समस्या किसी स्किन कंडीशन के कारण हो सकती है। जहां तक सवाल इस बात का है कि डैंड्रफ और स्कैल्प केयर में नीम और एलोवेरा में से क्या बेहतर है, इस बारे में डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं, "यह सटीक तौर पर नहीं कहा जा सकता है इनमें से क्या बेहतर है? असल बात यह है कि दोनों ही उत्पादों की अपनी विशेषताएं। आपको किस तरह समस्या है, उसके आधार पर अपने लिए सही प्रोडक्ट का चुनाव कर सकते हैं। हां, बस इस बात का ध्यान रखें कि कहीं आपको एलोवेरा या नीम से एलर्जी या किसी तरह की समस्या तो नहीं है।"
इसे भी पढ़ें: सिर के जिद्दी डैंड्रफ का पक्का इलाज है नीम का पानी! जानें इस्तेमाल का सही तरीका और कमाल के फायदे
डैंड्रफ और स्कैल्प केयर के लिए नीम के फायदे
साल 2025 में Cureus Journal of Medical Science में प्रकाशित एक अध्ययन से के अनुसार डैंड्रफ जैसी समस्या में नीम का पेस्ट लगाना बहुत फायदेमंद होता है। इससे स्कैल्प को भी लाभ पहुंचता है, जैसे-
1. एंटीफंगल गुणों से भरपूर
नीम में एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। जिन लोगों को डैंड्रफ से जुड़ी समस्या है, उन्हें नीम का पेस्ट लगाना चाहिए। इसमें निमबिन नाम का एक्टिव कंपाउंड होता है, यीस्ट को विकसित होने से रोकता है। यह न सिर्फ डैंड्रफ की समस्या को कम करता है, बल्क सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस में भी यह लाभकारी है। हालांकि, किसी भी तरह की स्किन कंडीशन में बिना डाॅक्टर की सलाह के आप नीम का उपयोग न करें।
2. खुजली से राहत
डैंड्रफ या स्कैल्प से जुड़ी समस्या होने पर अक्सर लोगों को खुजली और जलन जैसी परेशानी होती है। यहां तक कि रेडनेस भी नजर आने लगती है। वहीं, नीम का पानी, नीम से बने पेस्ट का उपयोग करने से इस तरह की समस्या से राहत मिलती है। खासकर, इचिंग कम होती है, जिससे जलन या घाव होने का जोखिम भी रहता है।
3. संतुलित सीबम प्रोडक्शन
उन लोगों को डैंड्रफ और स्कैल्प से जुड़ी परेशानी अधिक होती है, जिनके स्कैल्प में सीबम प्रोडक्शन ज्यादा होता है। सीबम प्रोडक्शन का मतलब है कि ऑयल अधिक मात्रा में जनरेट होता है। इससे बाल चिपचिपे रहते हैं, जिसमें आसानी से गंदगी चिपक जाती है और स्किन पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं। ऐसे में न सिर्फ डैंड्रफ की दिक्कत होती है, बल्कि स्कैल्प को भी नुकसान पहुंचता है। सीबम कंट्रोल करने के लिए नीम बेहतरीन विकल्प है। यहां तक कि नीम का पानी, नीम का तेल या नीम का पेस्ट स्कैल्प की प्राकृतिक नमी को भी क्षति नहीं पहुंचाते हैं।
4. विटामिन ई का स्रोत
नीम विटामिन ई और फैटी एसिड का अच्छा स्रोत है। ड्राई स्किन से राहत दिलाने के लिए नीम को फायदेमंद जाता है। निश्चित रूप से ड्राई स्कैल्प डैंड्रफ का मुख्य कारण है।
इसे भी पढ़ें: नीम के पानी से नहाने के 9 फायदे और 3 नुकसान
नीम का इस्तेमाल कैसे करें?
- नीम के तेल को कैरियर ऑयल के साथ मिक्स करें और सीधे स्कैल्प पर अप्लाई करें।
- नीम के पत्तों का पेस्ट बनाया जा सकता है। इसके लिए पानी या दही का उपयोग करें। स्कैल्प पर लगाने के बाद 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। इसके बाद हयेर वॉश कर लें।
- नीम के पत्तों को गर्म पानी में उबालें। अब इस पानी को ठंडा होने दें। शैंपू करने के बाद इस पानी से बालों को वॉश करें। अंत में सादा पानी इस्तेमाल न करें।
डैंड्रफ और स्कैल्प केयर के लिए एलोवेरा के फायदे
-1789450740810.webp)
इटली के प्रसिद्ध मेडिकल जर्नल Giornale Italiano di Dermatologia e Venereologia (Italian Journal of Dermatology and Venereology) में प्रकाशित के अध्ययन के अनुसार एलोवेरा सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस जैसी स्किन कंडीशन में काफी फायदेमंद है। इसके अलावा, डैंड्रफ और स्कैल्प केयर के लिए भी इसे कारगर माना जाता है। इससे डैंड्रफ और स्कैल्प केयर में कई लाभ मिलते हैं, जैसे-
1. खुजली और जलन में कमी
एलोवेरा में एंटीइंफ्लेमेटरी तत्व जैसे सैलिसिलिक एसिड पाया जाता है, जो त्वचा की जलन को शांत करता है और सूजन को कम करता है। आपने नोटिस किया होगा कि डैंड्रफ के कारण अक्सर तीव्र खुजली होती है। खुजली के कारण घाव हो जाता है और रेडनेस छा जाती है। इसे कम करने के लिए एलोवेरा काफी उपयोगी है।
2. रोगाणुओं से बचाव
एलोवेरा में हल्के एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं। इसकी मदद से रूसी या पपड़ी जमने के लिए जिम्मेदार मालासेजिया नामक यीस्ट-जैसे फंगस को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। इसका मतलब है कि डैंड्रफ को कम करने के लिए एलोवेरा का यूज कर सकते हैं।
3. डेड स्किन से छुटकारा
एलोवेरा में प्राकृतिक प्रोटीयोलाइटिक एंजाइम होता है, जो त्वचा को नुकसान पहुंचाए बिना डेड सेल्स को रिमूव करने में मदद करते हैं। डॉ. श्रेय समझाते हैं कि स्कैल्प पर ऐलोवरा लगाने से डैंड्रफ की समस्या में अपने आप कमी आने लगती है।
4. मॉइस्चर को लॉक करना
एलोवेरा जेल एक हल्के ह्यूमेक्टेंट की तरह काम करता है। स्कैल्प पर अप्लाई करने के बाद यह स्किन पोर्स को ब्लाॅक नहीं करता है, बल्कि त्वचा को नमी प्रदान करता है। इससे अपने आप डैंड्रफ में कमी आने लगती है और स्कैल्प भी बेहतर होती है।
इसे भी पढ़ें: डैंड्रफ से हैं परेशान? इन उपायों की मदद से आप पा सकते हैं इससे छुटकारा
एलोवेरा का इस्तेमाल कैसे करें?
आप सीधे पौधे से एलोवेरा जेल निकालकर इसे अपने स्कैल्प पर अप्लाई कर सकते हैं। जड़ों पर लगाने के बाद सिर की कुछ देर मसाज करें। इसके बाद 30 मिनट के लिए इसे लगाकर छोड़ दें। अंत में किसी माइल्ड शैंपू से बालों को वॉश करें। अच्छे परिणाम के लिए इसका उपयोग सप्ताह में कम से कम दो बार जरूर करें।
निष्कर्ष
स्कैल्प और डैंड्रफ की केयर के लिए एलोवेरा जेल तथा नीम दोनों फायदेमंद है। दोनों ही उत्पादों की अपनी-अपनी खासियत है। आप अपनी जरूरत के अनुसार किसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हां, बस इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपको एलोवेरा या नीम से एलर्जी है, तो इनका उपयोग न करें। वैसे पहली बार किसी भी उत्पाद का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट फायदेमंद होता है। इसके अलावा, अगर किसी की तरह त्वचा से संबंधित समस्या है, तो खुद से इस तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना सही नहीं होता है। इस बारे में एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या नीम का तेल और एलोवेरा जेल साथ मिलाकर स्कैल्प पर लगा सकते हैं?
हां, नीम और एलोवेरा को मिलाकर लगाना स्कैल्प के लिए फायदेमंद माना जाता है। नीम के एंटीफंगल गुण फंगस और डैंड्रफ को खत्म करते हैं, जबकि एलोवेरा जेल स्कैल्प को नमी प्रदान करता है।क्या सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस में सिर धोने के लिए अधिक गर्म पानी का उपयोग करना सही है?
नहीं, सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस के रोगियों को हेयर वॉश के लिए अत्यधिक गर्म पानी का उपयोग नहीं करना चाहिए। इससे स्कैल्प अपनी प्राकृतिक नमी खो देता है, जिससे स्कैल्प अधिक मात्रा में सीबम का उत्पादन करने लगती है। इससे डैंड्रफ, फंगल इंफेक्शन और जलन की समस्या बढ़ जाती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 15, 2026 11:11 IST
Modified By : Meera Tagore Sep 15, 2026 11:11 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Shrey Sharma