Fri Sep 11, 2026 | 06:55 PM IST

नीम के पानी से नहाने के 9 फायदे और 3 नुकसान

नीम के पानी से स्नान करने से सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंचता है।  साथ ही कुछ लोगों को इससे नुकसान भी पहुंच सकता है। जानते हैं फायदे और नुकसान

हमारे आसपास कुछ ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जिनको अगर नहाते वक्त या नहाने के पानी में इस्तेमाल किया जाए तो सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंचा सकता है। हम बात कर रहे हैं नीम के पानी से नहाने की। नीम की तासीर ठंडी होती है ऐसे में गर्मियों में नीम के पानी से नहाना एक अच्छा विकल्प है।इसके उपयोग से स्किन समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ आंखों की समस्या, बालों की समस्या आदि को दूर किया जा सकता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि नीम के पानी से नहाने से सेहत को क्या-क्या फायदे (bathing with neem water benefits) होते हैं? साथ ही इसके नुकसान के बार में भी जानेंगे। इसके लिए हमने आयुर्वेद संजीवनी हर्बल क्लिनिक शकरपुर, लक्ष्मी नगर के आयुर्वेदाचार्य डॉ एम मुफिक (Ayurvedacharya Dr. M Mufik) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

1 - मुहांसों की समस्या होती है दूर

बता दें कि नीम के पानी से नहाने से न केवल मुहांसे की समस्या दूर होती है बल्कि ये चेहरे पर निखार भी लाता है। जो लोग चेहरे पर दाग धब्बों से परेशान हैं वे अपने दाग धब्बों को दूर करने के लिए नीम के पानी से चेहरा धोएं। ऐसा करने से चेहरे पर प्राकृतिक चमक आती है।   

2 - डैंड्रफ की समस्या होती है दूर

जो लोग रूसी या रूखे बालों से परेशान रहते हैं वे नीम के पानी से अपनी डैंड्रफ की समस्या कर सकते हैं। साथ ही जिनके बाल बेजान होते हैं वे बालों में शाइनिंग लाने के लिए नीम के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा नीम के पानी से सिर धोते वक्त आपको शैंपू का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है।

3 - आंखों की सेहत के लिए है अच्छा

बता दें कि जो लोग आंखों के इंफेक्शन से परेशान रहते हैं वे नीम के पानी से अपनी समस्या को दूर कर सकते है। नीम के पानी में नहाने से और उस पानी से आंखे धोने से आंखों में इंफेक्शन, कंजेक्टिवाइटिस यानि आंखों में लालिमा, आंखों की सूजन आदि से छुटकारा मिल जाता है। जो लोग नीम के पानी से नहीं नहा पाते वे केवल नीम के पानी को अपनी आंखों में छिड़ककर भी आंखों की कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- नीम की पत्तियों से बने ये 7 फेस मास्क दूर करेंगे गर्मियों की त्वचा समस्याएं

5 - फोड़े फुंसी होते हैं दूर

जो लोग फोड़े फुंसी से परेशान रहते हैं या गर्मियों में अक्सर जिन लोगों के चकते हो जाते हैं। उन्हें बता दें कि नीम के अंदर प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं जो फोड़े फुंसी और चकते की समस्या को दूर करने में बेहद मददगार है।

6 - पसीने की दुर्गंध से पाएं छुटकारा

गर्मियों में अक्सर लोगों के पसीना से दुर्गंध आनी शुरू हो जाती है, जिसके कारण शरीर में बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं। बता दें कि इस समस्या को दूर करने में भी नीम का पानी बेहद मददगार है जो लोग नीम के पानी से स्नान करते हैं उनमें पसीने की दुर्गंध दूर हो जाती है।

इसे भी पढ़ें- नीम का जूस घटाएगा आपका वजन और करेगा खून साफ, जानें नीम का जूस बनाने का सही तरीका

7 - जूं की समस्या होती है दूर

बता दें जो लोग जूं की समस्या से परेशान है वे नीम के पानी से नहाने से इस समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा नीम की पत्तियों का पेस्ट लगाकर भी जूं की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। ऐसे में नीम के पानी से नहाने के बाद जूं की कंघी से जूं निकालें।

अन्य फायदे

8 - नीम के पानी से स्नान करते वक्त अगर उस पानी से कुल्ला करते हैं तो मौखिक स्वास्थ्य भी सही रहता है। बता दें कि नीम के पानी से न केवल मसूड़े स्वस्थ रहते हैं बल्कि नीम के पानी में जीवाणु रोधी और रोगाणु रोधक गुण पाए जाते हैं जो मुंह के बैक्टीरिया को मारते हैं। साथ ही नीम का पानी ये मसूड़ों की सूजन को भी दूर करता है।

9 - नीम के अंदर एंटीफंगल घटक मौजूद होते हैं, ऐसे में नीम के पानी से नहाने पर त्वचा के संक्रमण से छुटकारा मिलता है।

नीम के पानी से स्नान के नुकसान

1 - जो लोग आंखों की अन्य समस्याओं से परेशान हैं वे नीम के पानी से अपनी आंख धोने पर जलन महसूस करते हैं।

2 - नवजात शिशु या बच्चों को नीम के पानी से स्नान कराने से पहले एक बार एक्सपर्ट से सलाह लेनी जरूरी है।

3 - जिन लोगों को नीम से एलर्जी होती है तो वे नीम के पानी से स्नान ना करें। वरना उन्हें भी एलर्जी का सामना करना पड़ सकता है।

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि नीम के पानी से स्नान करने पर कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। लेकिन अगर नीम के पानी में स्नान के दौरान किसी प्रकार की एलर्जी हो तो इसे तुरंत नहाना बंद कर दें। इसके अलावा स्किन की गंभीर बिमारी से ग्रस्त लोग नीम के पानी से स्नान करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें। आप नीम के पानी से हफ्ते में दो बार स्नान कर सकते हैं। गर्भवती महिलाएं या स्तनपान कराने वाली महिलाएं नीम के पानी से नहाने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Read More Articles on home remedies in Hindi

Read Next

नाक और कान में सरसों का गुनगुना तेल डालने के फायदे, नुकसान और जरूरी सावधानियां

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Garima Garg

Garima Garg

सब-एडिटर

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में सब एडिटर पद पर काम कर रही गरिमा गर्ग को डिजिटल मीडिया में 2 साल से अधिक का अनुभव है। वह जर्नलिज्‍म में पिछले 3 साल से सक्रिय हैं। गरिमा को एजुकेशन के साथ-साथ हेल्‍थ और फिटनेस से जुड़ी खबरों और फीचर लेखन की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 3 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिख रही हैं। इससे पहले गरिमा अमर उजाला और दैनिक जागरण की सखी मैगजीन में लेखन का कार्य कर चुकी हैं। गरिमा चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 26, 2021 14:33 IST

    Published By : Garima Garg

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content