कोरोनाकाल में हुए लॉकडाउन के चलते हम में से कई लोग मोटापे के शिकार हो चुके हैं। मोटापे को कंट्रोल करने के लिए हम कई तरह के उपाय अपनाते हैं, लेकिन तुरंत बेहतर रिजल्ट ना मिलने पर हम वे उपाय को बीच में ही छोड़ देते हैं। इसलिए अधिकतर लोग अपने लक्ष्य को पा नहीं पाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि वजन कम करने के लिए अपनाए गए उपायों को पूरी तरह से फॉलो करें। इसके साथ-साथ अपने डाइट और ड्रिंक्स का सही से ध्यान रखकर भी आप अपने वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। हम में से कई लोगों की चाहत होती है कि कोई ऐसा रामबाण इलाज मिल जाए, जिससे पलक झपकते ही हमारा वजन कम हो जाए। लेकिन ऐसा संभव नहीं है। वजन को प्राकृतिक तरीके से कम करने के लिए थोड़ा समय लगता है। आज हम आपको एक ऐसा ही प्राकृतिक उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। यह प्राकृतिक उपाय कुछ और नहीं, बल्कि नीम की पत्तियां है। नीम की पत्तियों के इस्तेमाल से आप अपना वजन घटा सकते हैं। नीम की पत्तियां कई हर्बल गुणों से भरपूर होता है, जो ना सिर्फ वजन कम करने में असरदार है। बल्कि इसके इस्तेमाल से आप अपनी कई परेशानियों को कंट्रोल कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के जरिए नीम का जूस बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने वजन को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं किस तरह बनाएं वेट लॉस नीम जूस (Weight Loss Neem Juice) -
कैसे बनाए नीम जूस (How to prepare Neem juice)
नीम की पत्तियों का जूस बनाना बहुत ही आसान होता है। इसके सेवन से आप अपने वजन को तेजी से घटा सकते हैं। इससे आपको किसी तरह का कोई साइड-इफेक्ट नहीं होगा। आइए जानते हैं नीम जूस बनाने की विधि -
टॉप स्टोरीज़
आवश्यक सामाग्री
नीम की पत्तियां - 250 ग्राम
पानी - 1 लीटर
इसे भी पढ़ें - जापानियों के इस डाइट से वजन तेजी से होगा कंट्रोल, जानिए केला और गर्म पानी कैसे कर सकता है वजन कम
नीम जूस बनाने की विधि
सबसे पहले नीम की पत्तियों को अच्छे से धो लें। अब इस पत्तियों को रातभर के लिए पानी में भिगोने के लिए छोड़ दें। सुबह इन पत्तियों को मिक्सर ग्राइंडर में अच्चे से पीस लें। अब इस पीसी हुई नीम की पत्तियों को 1 लीटर पानी में मिलाकर इसे छान लें। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। अब इस जूस को एक बोतल में रख लें। इस जूस को आप 2 से 3 दिन तक पी सकते हैं। इससे आपका वजन तेजी से घटेगा।
नीम जूस पीने के अन्य फायदे (Other Benefits of Neen Juice)
- स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए नियमित रूप से नीम से तैयार जूस का सेवन कर सकते हैं।
- डैंड्रफ की परेशानी होने पर नीम जूस से अपना बाल धोएं। इससे बालों में होने वाले संक्रमण से भी आपको राहत मिल सकेगा।
- स्किन पर होने वाले रैशेज और चकत्ते से भी निजात पाने के लिए आप नीम जूस का सेवन कर सकते है।
- पेट में कीड़े की परेशानी से जूझ रहे बच्चों को भी आप नीम जूस पिला सकते हैं।
- ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में भी नीम जूस फायदेमंद होता है।
- नीम जूस एक बेहतर ब्लड प्यूरीफाई की तरह कार्य करता है।
- दांतों में होने वाले दर्द से राहत दिलाने में नीम जूस असरकारी है।
इसे भी पढ़ें - दिन में इन 4 टाइम ना पिएं ग्रीन टी, वरना सेहत को हो सकता है नुकसान
Read more articles on weight-management