जापानियों के इस डाइट से वजन तेजी से होगा कंट्रोल, जानिए केला और गर्म पानी कैसे कर सकता है वजन कम

बढ़ते वजन से आप परेशान हैं, तो असा डाइट फॉलो करें। आइए जानते हैं क्या है ये असा डाइट  
  • SHARE
  • FOLLOW
जापानियों के इस डाइट से वजन तेजी से होगा कंट्रोल, जानिए केला और गर्म पानी कैसे कर सकता है वजन कम

बढ़ते वजन की समस्या से आज के समय में अधिकतर लोग परेशान हैं। खासतौर पर जब से पूरे देश में लॉकडाउन लागू हुआ है, तब से लोगों में बढ़ने वजन की परेशानी काफी ज्यादा देखने को मिल रही है। अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं, लेकिन इससे कोई खास फायदा नहीं होता है। वजन को कंट्रोल करने के लिए कई महंगी-महंगी दवाईयों और घरेलू उपायों का सहारा लिया जा रहा है। लेकिन कुछ रिजल्ट ना मिलने के चलते लोग अपने मोटापे को स्वीकार कर लेते हैं। अगर आप भी अपने वजन से परेशान हैं, तो सिर्फ एक आसान से उपाय से अपना वजन घटा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है वे उपाय-

असा डाइट फॉलो करके आप अपने बढ़ते वजन को घटा सकते हैं। अब आप सोच रहे हैं कि आखिर यह असा डाइट क्या (What is Asa Diet) है, तो आपको बता दें कि यह एक जापानी डाइट है, जिसमें आपको सुबह के नाश्ते में गर्म पानी के साथ केला खाना होता है। इस डाइट को जापान के अधिकतर लोग अपनाते हैं। चलिए जानते हैं आखिर किस तरह असा डाइट (Asa Diet for Weight Loss) आपके बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकता है।

केल करता है मेटाबॉलिज्म डाइट को दुरुस्त

दरअसल, गर्म पानी के साथ केला का सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज्म सिस्टम दुरुस्त होता है। इतना ही नहीं केले के सेवन से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है, जो पाचन क्रिया को सुधारने में कारगर है। इसके साथ ही केले में स्टार्च की अधिक मात्रा होती है। केला फाइबर से भरपूर होता है, जो कब्ज की परेशानी को दूर कर आपके मन को संतुष्टि प्रदान करता है। 

इसे भी पढ़ें - दिन में इन 4 टाइम ना पिएं ग्रीन टी, वरना सेहत को हो सकता है नुकसान

गुनागुना पानी मेटाबॉलिज्म को करता है बूस्ट

कई हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि गुनगुना पानी आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ाता है। मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ने का अर्थ है कि आपके शरीर में फैट बर्न करने की पावर बढ़ी है। इससे आपका वजन तेजी से घट सकेगा।

भूख को करे कम केला और गर्म पानी

गर्म पानी के साथ केले के सेवन से आपको दिनभर कम भूख लगती है। कम भूख लगने से आपका मोटापा अपने आप कम होता है। केला खाने से आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। इसके साथ ही केला खाने के बाद आपको कुछ और खाने की इच्छा नहीं होती है। ऐसे में आप मान सकते हैं कि कम खाने से वजन घट सकता है। 

इसे भी पढ़ें - सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है सैल्मन मछली, जानें इसे खाने के 6 फायदे

किस तरह करें गर्म पानी और केले का सेवन?

  • सुबह उठकर 1 गिलास पानी को गुनगुना पानी पिएं। 
  • इसके करीब आधे घंटे बाद 2 केला खाएं। 
  • ध्यान रहे कि आपके एक साथ केला नहीं खाना है। 

Read more articles on Healthy Diet in Hindi

 

 

 

Read Next

अजवाइन के बीजों से घटेगा आपका वजन और मोटापा होगा कम, जानें इस्तेमाल करने का तरीका और फायदे

Disclaimer