Ways to Beat Menopausal Belly Fat: बहुत सी महिलाओं का मेनापॉज के बाद तेजी से वजन बढ़ता है, जिस कारण बेली के आसपास भी काफी फैट जमा हो जाता है। ये फैट शरीर की सुंदरता को कम करने के साथ आत्मविश्वास को भी कमजोर करता हैं। अधिकतर महिलाओं को मेनापॉज 45 की उम्र के बाद होता है,जब उनके पीरियड्स बंद हो जाते हैं। इस कारण हार्मोन असंतुलन के काण तेजी से फैट बढ़ता है। वहीं मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन का स्तर कम होने लगता है और चयापचय धीमा हो जाता है, जिससे कारण वजन कम करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, खासकर बेली फैट। ज्यादा फैट जमा होने के कारण कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ता हैं जैसे डायबिटीज और हार्ट संबंधित रोग। मेनोपॉज के समय बेली फैट को कम करने के लिए कुछ उपायों को किया जा सकता हैं। इन तरीकों को जानने के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।
एक्सरसाइज करें
नियमित एक्सरसाइज करने से मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है और बेली फैट भी कम होता है। ऐसे में नियमित रूटिन में तैराकी, पैदल चलना, साइकिल चलाना और दौड़ने जैसे एरोबिक व्यायाम को शामिल किया जा सकता हैं। ऐसा करने से तेजी से वजन कम होता है और शरीर भी एक्टिव रहता है।
कार्ब्स पर नजर रखें
मेनोपॉज से गुजर रही महिलाओं को अपने आहार पर जरूर नजर रखनी चाहिए। महिलाओं को बेली फैट कम करने के लिए कार्ब्स का सेवन नहीं करना चाहिए। कार्ब्स के सेवन से ये शुगर में बदल जाते है, जो शरीर में फैट बढ़ाने के साथ बीमारियों के खतरे को बढ़ाते हैं।
पोर्शन कंट्रोल पर ध्यान दें
मेनोपॉज के समय महिलाओं का मेटबॉलिज्म काफी स्लो हो जाता है। ऐसे में अगर आप ज्यादा खाने का सेवन करते है, तो वजन तेजी से बढ़ता है और बेली के आसपास भी फैट जमा हो जाता है। ऐसे में बेली फैट कम करने के लिए प्लेट में कम खाना परोसें और खाने के बाद वॉक जरूर करें।
इसे भी पढ़ें- मेनोपॉज से पहले शरीर में नजर आते हैं ये 5 लक्षण, महिलाएं न करें नजरअंदाज
हेल्दी फैट को चुनें
मेनोपॉज के बाद वजन को कम करने और बेली फैट को घटाने के लिए हेल्दी फैट्स का चुना करना जरूरी होता है। कुकिंग के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं सलाद के सेवन के लिए ड्रैसिंग का कम से कम उपयोग करें। सलाद ड्रेसिंग में फैट की मात्रा ज्यादा होती है।
खाने के समय का ध्यान रखें
बेली फैट को कम करने के लिए पोर्शन को कंट्रोल करने के साथ खाने के समय पर भी ध्यान जरूर देना है। गलत समय पर खाने से शरीर में फैट तेजी से बढ़ता है और वजन भी बढ़ता है। कोशिश करें कि रात को सोने से 2 घंटे पहले खाना खाएं। आधी रात को क्रेविंग्स को शांत करने के लिए गलती से भी आलू के चिप्स,कैडिंज और केक का सेवन न करें।
मेनोपॉज के समय बेली फैट को कम करने के लिए इन तरीकों को फॉलो किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन तरीकों को फॉलो करें।
All Image Credit- Freepik