Doctor Verified

क्या थकान या बिजी शेड्यूल पीरियड्स को प्रभावित कर सकता है? डॉक्टर से जानें

थकान और बिजी शेड्यूल संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। यह पीरियड्स पर भी असर डाल सकता है। जानें, कैसे-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या थकान या बिजी शेड्यूल पीरियड्स को प्रभावित कर सकता है? डॉक्टर से जानें


Can Fatigue or Busy Schedule Affect Periods in Hindi: आजकल अधिकतर महिलाएं दोहरी जिंदगी जी रही हैं। महिलाएं घर और ऑफिस, दोनों में अपनी भूमिकाएं बखूबी निभा रही हैं। दिनभर बिजी शेड्यूल की वजह से महिलाएं अपने लिए समय नहीं निकाल पाती हैं। एक समय ऐसा आता है, जब वे काफी थकावट महसूस करने लगती हैं। थकान और बिजी शेड्यूल की वजह से महिलाओं को कई तरह की शारीरिक दिक्कतों जैसे- तनाव, नींद न आना, सिरदर्द आदि का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, थकान और बिजी शेड्यूल की वजह से हार्मोन्स भी अंसुलित हो सकते हैं। इससे पीरियड्स तक प्रभावित हो सकते हैं। यानी थकान और बिजी शेड्यूल, मासिक धर्म चक्र में देरी कर सकता है। आइए, साई पॉलीक्लीनिक की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विभा बंसल से जानते हैं क्या वाकई थकान और बिजी शेड्यूल, पीरियड्स को प्रभावित करते हैं-

क्या थकान या बिजी शेड्यूल पीरियड्स को प्रभावित कर सकता है?

घर और ऑफिस को संभालने की जिम्मेदारियों के चलते ज्यादातर महिलाओं की दिनचर्या काफी व्यस्त रहती है। इसकी वजह से उन्हें थकान का भी अनुभव हो सकता है। थकान, महिलाओं को तनाव या स्ट्रेस में आ सकता है। इससे पीरियड्स भी प्रभावित हो सकते हैं। दरअसल, थकान और तनाव, मासिक धर्म चक्र को नियंत्रित करने वाले हार्मोन्स को असंतुलित कर सकते हैं। जब हार्मोनल असंतुलन होता है, तो इससे मासिक धर्म चक्र यानी पीरियड्स प्रभावित हो सकते हैं। इससे पीरियड्स देर या पूरी तरह से बंद हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- क्या पीरियड्स के दौरान सभी लड़कियों को पेट दर्द और ऐंठन की समस्या होती है? एक्सपर्ट से जानें

periods late

पीरियड्स को प्रभावित करने वाले अन्य कारक

थकान और बिजी शेड्यूल के अलावा भी कई अन्य ऐसे कारक हैं, जो पीरियड्स को प्रभावित कर सकते हैं। इनमें शामिल हैं-

  • फ्लू- सर्दी, जुकाम और खांसी
  • अनिद्रा और तनाव
  • हैवी एक्सरसाइज
  • असक्रिय जीवनशैली
  • वजन में बदलाव होना

इसे भी पढ़ें- पीरियड खुलकर न आए तो क्या करना चाहिए? जानें लाइटर पीरियड की समस्या दूर करने के उपाय

पीरियड्स को नियमित करने के लिए क्या करें?

  • अगर आपका शेड्यूल बिजी है, तो फिर भी एक टाइम टेबल बनाएं। दिनभर में अपने लिए कुछ समय जरूर निकालें।
  • अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी होता है। आपको रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। 
  • नियमित व्यायाम और योग जरूर करें। आप हल्की एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। 
  • धूम्रपान और शराब से परहेज करें। आपको शुगर का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए। 
  • आपको हाइड्रेटेड रहना चाहिए। इसके लिए रोजाना 8 गिलास पानी जरूर पिएं।
  • थकान और तनाव कम करने के लिए सुबह आधा घंटा प्राणायाम या मेडिटेशन जरूर करें। 

अगर आपका भी बिजी शेड्यूल है, तो स्वस्थ रहने के लिए अपने लिए समय जरूर निकालें। साथ ही, तनाव और चिंता भी कम करने की कोशिश करें। क्योंकि तनाव भी आपकी हेल्थ को प्रभावित कर सकता है।

Read Next

क्या मेनोपॉज के दौरान वजन कम करना वाकई मुश्किल होता है? जानें इस दौरान वेट लॉस का सही तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version