Doctor Verified

क्या धूम्रपान पीरियड्स को प्रभावित करता है? डॉक्‍टर से जानें

धूम्रपान पीरियड्स को प्रभावित करता है। इससे हार्मोन असंतुलन, अनियमित माहवारी और पीरियड्स में दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या धूम्रपान पीरियड्स को प्रभावित करता है? डॉक्‍टर से जानें


महिलाओं के पीरियड्स को लेकर आज भी कई गलतफहमियां बनी हुई हैं। बहुत-सी महिलाएं अनियमित पीरियड्स, ज्यादा ब्लीडिंग, तेज दर्द या समय से पहले रुकने जैसी समस्याओं का सामना करती हैं, लेकिन इसका कारण, हमेशा हार्मोनल बदलाव या उम्र से जुड़ा हुआ नहीं होता है। कई बार यह हमारी लाइफस्टाइल से भी जुड़ा होता है, खासतौर पर धूम्रपान की आदत से। लखनऊ के झलकारीबाई हॉस्‍प‍िटल की गाइनोकॉलोज‍िस्‍ट डॉ दीपा शर्मा ने बताया क‍ि ज्यादातर लोग सोचते हैं कि सिगरेट पीना सिर्फ फेफड़ों या हार्ट को नुकसान पहुंचाता है, लेकिन सच्चाई यह है कि यह महिलाओं के रिप्रोडक्टिव सिस्टम को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। रिसर्च में यह बात सामने आई है कि जो महिलाएं रेगुलर स्मोकिंग करती हैं, उन्हें पीरियड्स से जुड़ी परेशानियां ज्यादा झेलनी पड़ती हैं। यह लेख खास तौर पर उन महिलाओं के लिए है जो जानना चाहती हैं कि क्या धूम्रपान उनके मासिक धर्म चक्र को असंतुलित कर सकता है और इससे बचाव के लिए क्या किया जा सकता है। यहां हम यह समझेंगे कि स्मोकिंग पीरियड्स पर कैसे असर डालती है और किन बदलावों से इसे रोका जा सकता है।

धूम्रपान से पीरियड्स के समय और पैटर्न पर असर पड़ता है- Smoking Affect Timing and Pattern of Periods

does-smoking-affect-periods

जो महिलाएं नियमित धूम्रपान करती हैं, उनके पीरियड्स का चक्र अनियमित हो सकता है। पीर‍ियड्स का कभी जल्दी आ जाना, कभी देर से आना या कभी-कभी पीरियड्स आना ही बंद हो जाना जैसे समस्‍याएं होने लगती हैं। सिगरेट में मौजूद टॉक्सिन्स गर्भाशय की अंदरूनी परत (एंडोमेट्रियम) के विकास को प्रभावित करते हैं, जिससे ब्लीडिंग का पैटर्न भी असामान्य हो सकता है। अमेरिकन जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी की एक स्टडी के मुताबिक, जो महिलाएं दिन में 10 से ज्यादा सिगरेट पीती हैं, उन्हें पीरियड्स की अनियमितता का खतरा दोगुना होता है। एक अन्य रिपोर्ट में पाया गया कि स्मोकिंग करने वाली महिलाओं में मेनोपॉज औसतन 1.5 साल पहले आता है।

इसे भी पढ़ें- क्या धूम्रपान शरीर में विटामिन-सी लेवल को प्रभावित करता है? एक्‍सपर्ट से जानें

धूम्रपान से हार्मोनल असंतुलन होता है- Hormonal Imbalance Due to Smoking

धूम्रपान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन जैसे मुख्य हार्मोन के लेवल को प्रभावित करता है। निकोटीन और अन्य हानिकारक केम‍िकल्‍स, इन हार्मोन के उत्पादन और संतुलन में गड़बड़ी कर सकते हैं। इस वज‍ह से, पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं या समय से पहले रुक सकते हैं (Early Menopause)। स्मोकिंग ओवुलेशन को भी प्रभावित करता है, जिससे पीरियड्स की नियमितता बिगड़ जाती है।

पीर‍ियड्स के दर्द को बढ़ा सकता है धूम्रपान- Smoking May Increase Menstrual Cramps

धूम्रपान करने वाली महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान ज्‍यादा दर्द का अनुभव हो सकता है। स‍िगरेट में मौजूद निकोटीन से ब्लड वेसल्स संकरी हो जाती हैं, जिससे यूट्रस को कम ब्लड सप्लाई मिलती है और इससे मसल्स में ऐंठन और दर्द बढ़ जाता है।

प्रजनन क्षमता पर बुरा असर पड़ता है- Negative Effect on Fertility

धूम्रपान ओवरी की कार्यक्षमता को धीरे-धीरे कमजोर करता है, जिससे अंडाणु की क्वालिटी और संख्या दोनों प्रभावित होती हैं। यह न सिर्फ पीरियड्स को प्रभावित करता है, बल्कि लंबे समय में बांझपन (Infertility) का कारण भी बन सकता है।

पीर‍ियड्स से जुड़ी समस्‍याओं से कैसे बचें?- How to Prevent Period Problems

  • सिगरेट और तंबाकू का सेवन पूरी तरह बंद कर दें।
  • नियमित एक्‍सरसाइज और संतुलित आहार लें ताकि हार्मोनल संतुलन बना रहे।
  • ज्‍यादा पानी पि‍एं और एल्‍कोहल या कैफीन जैसे ट्रिगर्स से दूरी बनाएं।
  • अगर पीरियड्स लंबे समय तक असामान्य रहें, तो किसी गाइनोकॉलोजिस्ट से सलाह लें।

धूम्रपान न केवल फेफड़ों और दिल को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि महिलाओं के मासिक धर्म चक्र को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। इससे पीरियड्स अनियमित, दर्दनाक और अस्थिर हो सकते हैं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • क्या मुझे अपने पीरियड पर धूम्रपान छोड़ देना चाहिए?

    हां, पीरियड्स के दौरान धूम्रपान छोड़ना बेहतर होता है क्योंकि यह ऐंठन और सूजन को बढ़ा सकता है। धूम्रपान से ब्लड फ्लो प्रभावित होता है, जिससे दर्द और असहजता बढ़ सकती है।
  • क्या धूम्रपान महिलाओं के हार्मोन को प्रभावित करता है?

    हां, धूम्रपान महिलाओं के एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन को असंतुलित करता है। यह पीरियड साइकल, प्रजनन क्षमता और मेनोपॉज की उम्र पर असर डाल सकता है।
  • क्या धूम्रपान पीरियड्स को प्रभावित करता है?

    धूम्रपान से माहवारी अनियमित हो सकती है और दर्द ज्यादा महसूस हो सकता है। यह हार्मोनल गड़बड़ी और पीरियड्स की अवधि में बदलाव ला सकता है।

 

 

 

Read Next

डिलीवरी के बाद कम हो जाती है सेक्सुअल इच्छा, बढ़ाने के लिए अपनाएं डॉक्टर के बताए ये 5 टिप्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 02, 2025 14:58 IST

    Published By : Yashaswi Mathur

TAGS