Doctor Verified

क्या हार्मोनल असंतुलन की वजह से भी पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें दोनों में संबंध

Does Hormonal Imbalance Cause Irregular Periods: हार्मोनल असंतुलन की वजह से पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। ऐसे में क्या करें, जानें डॉक्टर से।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या हार्मोनल असंतुलन की वजह से भी पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें दोनों में संबंध


Does Hormonal Imbalance Cause Irregular Periods: पीरियड्स अनियमित होने के पीछे कई तरह के कारण हो सकते हैं। आमतौर पर पीरियड्स सही तरह से न हों यानी प्रत्येक माह न हों, तो यह किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। आपको बता दें कि नॉर्मल पीरियड प्रत्येक 24 से 35 दिनों के बीच होते हैं। कभी-कभी पीरियड्स की डेट आगे-पीछे हो सकती है। ऐसा स्ट्रेस, मेडिसिन या किसी शारीरिक समस्या जैसे एंडोमेट्रियोसिस, मेनोपॉज और प्रेग्नेंसी के कारण हो सकता है। अगर महिला को पीरियड्स सही समय पर न हों या फिर ब्लीडिंग बहुत हल्की हो या फिर बहुत ज्यादा हैवी हो, तो उन्हें डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी जाती है। कई महिलाओं के मन में यह डाउट होता है कि क्या हार्मोनल असंतुलन के कारण भी पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं? इस बारे में हमने एक्सपर्ट से विस्तार से जाना।

क्या हार्मोनल अंसतुलन की वजह से पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं- Does Hormonal Imbalance Cause Irregular Periods In Hindi

Does Hormonal Imbalance Cause Irregular Periods In Hindi

हार्मोनल अंसतुलन की वजह से कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता की मानें, "हार्मोन इंबैलेंस हों, तो अनिद्रा (Insomnia), वजन बढ़ना, डिप्रेशन, थकान, बालों का झड़ना, मूड स्विंग होना, इंफर्टिलिटी जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।" जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या हार्मोनल असंतुलन की वजह से पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं, तो इस पर डॉ. शोभा गुप्ता कहती हैं, "हां, यह सच है कि हार्मोनल बदलाव के कारण पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। पीरियड्स के लिए एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन नाम के हार्मोन जिम्मेदार होते हैं। अगर इनके स्तर में गिरावट आ जाए, तो पीरियड्स में बदलाव देखे जा सकते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि प्यूबर्टी से गुजर रही लड़कियों और मेनोपॉज हो चुकी महिलाओं में पीरियड्स अक्सर अनियमित रहते हैं। असल में, उनमें ये दोनों हार्मोंस कम मात्रा में होते हैं। अगर किसी महिला के पीरियड्स अनियमित होते हैं, तो उन्हें इस संबंध में एक बार डॉक्टर से मिलना चाहिए।"

इसे भी पढ़ें: Irregular Periods: इन 7 कारणों से हो सकती है अनियमित पीरियड्स की समस्या, एक्सपर्ट से जानें

अनियमि पीरियड्स होने के कारण- Other Causes Of Irregular Periods In Hindi

Other Causes Of Irregular Periods In Hindi

डॉ. शोभा गुप्ता बताती हैं, अनियमित पीरियड्स कई कारणों से हो सकते हैं, जैसे-

  • आईयूडी लगाने की वजह से पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं।
  • अगर कोई महिला बर्थ कंट्रोल पिल ले रही है, तो उनमें भी पीरियड्स की प्रॉब्लम देखी जा सकती है।
  • अगर कोई महिला बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करती है, तो उनकी बॉडी का स्ट्रेस लेवल बढ़ जाता है। ऐसी कंडीशन में पीरियड्स पर नेगेटिव असर देखने को मिलता है।
  • अगर कोई महिला स्तनपान करा रही है, तो उन्हें भी पीरियड्स लंबे समय तक नहीं आते हैं।
  • कभी-कभी स्ट्रेस का लेवल बढ़ जाए, तो महिला के पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं।
  • ओवरएक्टिव या अंडरएक्टिव थायराइड होने के कारण पीरियड्स डिस्टर्ब हो सकते हैं।
  • यूटराइन फाइब्रॉएड और एंडोमेट्रियोसिस जैसी बीमारी होने पर भी पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं

Image Credit: Freepik

Read Next

नहीं बना ब्रेस्ट मिल्क, तो निकिता ने बेटे को 6 महीने तक पिलाया फॉर्मूला मिल्क, झेलनी पड़ी थी कई समस्याएं

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version