Doctor Verified

डिलीवरी के बाद कम हो जाती है सेक्सुअल इच्छा, बढ़ाने के लिए अपनाएं डॉक्टर के बताए ये 5 टिप्स

Loss Of Libido After Birth: डिलीवरी के बाद महिलाओं में सेक्सुअल इच्छा कम होता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि वे अपने बॉडी इमेज को लेकर परेशान रहती हैं। आखिर वे कामेच्छा को कैसे बढ़ा सकती हैं? जानें इस लेख में।
  • SHARE
  • FOLLOW
डिलीवरी के बाद कम हो जाती है सेक्सुअल इच्छा, बढ़ाने के लिए अपनाएं डॉक्टर के बताए ये 5 टिप्स


Decreased Sexual Desire After Childbirth: डिलीवरी के बाद महिलाओं का काफी कमजोर और थका हुआ होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि 9 महीने की प्रेग्नेंसी और इसके बाद डिलीवरी प्रक्रिया। इस दौरान महिलाओं का शरीर तरह-तरह के बदलाव से होकर गुजरता है। शारीरिक-मानसिक उतार-चढ़ाव भी आते हैं। यही कारण है कि डिलीवरी के बाद महिलाओं की बॉडी को कम से कम 40 दिनों का कंप्लीट रेस्ट चाहिए होता है ताकि वे सही से रिकवरी कर सके। इस दौरान उन्हें अच्छी डाइट और पूरा देखभल की भी जरूरत होती है। बहरहाल, कई महिलाओं ने नोटिस किया होगा कि डिलीवरी के बाद उनकी शारीरिक संबंध बनाने के प्रति रुचि भी कम हो जाती है। rsdjournal में प्रकाशित एक लेख से पता चलता है कि कई महिलाएं तो 3 से 6 महीने तक संबंध बनाने से बचती हैं और की महिलाओं के लिए सेक्सुअल संबंध पहले जैसे नहीं रह जाते हैं। वहीं National Institute Of Health भी इस बात की पुष्टि करता है कि महिलाओं में लीबीदो की कमी हो जाती है और उनकी सेक्स के प्रति चाह कम हो जाती है। सवाल है, ऐसा होने पर महिलाएं क्या कर सकती हैं? इस संबंध में आप नोएडा सेक्टर 71 में स्थित कैलाश हॉस्पिटल में Sr Consultant Obs and Gynaecology डॉ. नीलम बेनारा की दी हुई सलाह को फॉलो जरूर करें।

डिलीवरी के बाद कामेच्छा बढ़ाने के टिप्स- How To Regain Sexual Desire After Childbirth

sexual desire after childbirth 1 (7)

पार्टनर के साथ बात करें

NCBI की एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है, "डिलीवरी के बाद महिलाओं को अंतरंग संबंध स्थापित करने के लिए अपने पार्टनर का पूरा इमोशनल सपोर्ट चाहिए होता है।" असल में, प्रेग्नेंसी, डिलीवरी और इसके बाद नवजात शिशु की देखभाल। इन सब प्रक्रिया में महिला मानसिक-शारीरिक रूप से काफी थक जाती हैं। ऐसे में कामेच्छा कम होना स्वाभाविक है। इस स्थिति में अगर महिला को पार्टनर का साथ मिल जाए, तो उन्हें सामान्य जीवनशैली में लौटने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद पहली बार सेक्स करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, बता रहे हैं डॉक्टर

फिजिकल डिस्कंफर्ट का ध्यान रखें

vaginal health after delivery

डिलीवरी के बाद भी महिलाओं के शरीर में तरह-तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। हालांकि, इन दिनों उनके शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर तेजी से गिर जाता है। साथ ही, ब्रेस्टफीड करा रही महिलाओं में कुछ दिनों से लेकर महीनों तक पीरियड्स नहीं होते हैं। ऐसे में उन्हें वजाइनल ड्राइनेस और सोरनेस का सामना करना पड़ सकता है। इस तरह की स्थिति में भी महिलाएं यौन संबंध नहीं बनाने बचती हैं। महिलाओं को चाहिए कि वे वजाइनल हेल्थ का ध्यान रखें।

बॉडी इमेज से परेशान न हो

डिलीवरी के बाद ज्यादातर महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। वे अपनी पर्सनालिटी को लेकर परेशान रहती हैं। यही कारण है कि डिलीवरी के बाद अक्सर महिलाएं शारीरिक संबंध बनाने से बचती हैं। उन्हें लगता है कि वह अब पहले जैसी अट्रैक्टिव नहीं रह गई हैं। वे अपनी बॉडी इमेज को लेकर डाउट में आ जाती हैं। जबकि, महिलाओं को अपनी इमेज को लेकर नेगेटिव नहीं सोचना चाहिए। इस तरह की सोच भी कामेच्छा में कमी करती है। जब आप अंदर से खुशी का एहसास करते हैं, तो बॉडी इमेज का ज्यादा महत्व नहीं रह जाता है।

इसे भी पढ़ें: नॉर्मल डिलीवरी के कितने दिन बाद शारीरिक संबंध बनाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें सही समय

एक्सरसाइज जरूर करें

अगर महिलाएं यौन संबंध बनाने के लिए मानसिक रूप से तैयार हैं, तो उन्हें एक्सरसाइज को भी अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाना चाहिए। हालांकि, एक्सरसाइज की शुरुआत हमेशा डॉक्टर की सलाह पर करें। अगर आपकी बॉडी पूरी तरह रिकवर नहीं हुई है, तो एक्सरसाइज की शुरुआत अभी न करें। बहरहाल, वजाइनल डिलीवरी के बाद पेल्विक फ्लोर काफी कमजोर हो जाता है। इसलिए पेल्विक फ्लोर से जुड़ी एक्सरसाइज को अधिक महत्व दें। इसमें कीगल एक्सरसाइज शामिल होती हैं। इससे सेक्सुअल डिजायर बढ़ती है।

डॉक्टर से सलाह लें

कई बार महिलाओं को डिलीवरी के बाद यौन संबंध बनाने में काफी समय लग जाता है। कुछ महिलाएं इसके लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं हो पाती हैं। इससे वे परेशान भी हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में बेहतर है कि आप डॉक्टर की सलाह लें। वे आपको सही गाइडेंस देंगे और बताएंगे कि किस तरह यौन संबंध की शुरुआत पार्टनर के साथ धीमी गति से करनी चाहिए। इससे धीरे-धीरे रिश्ते पुराने जैसे हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: बच्चे की डिलीवरी के बाद किन गर्भनिरोधक तरीकों का करें इस्तेमाल, डॉक्टर से जानें

क्यों जरूरी है कि बेहतर सेक्स लाइफ?

  1. पुरुष और महिला दोनों के लिए बेहतर यौन संबंध फायदेमंद होते हैं। इससे कुछ फायदे मिलते हैं, जैसे-
  2. हमेशा मूड रहता है और व्यक्ति एनर्जेटिक महसूस करता है।
  3. ओवर ऑल हेल्थ पर अच्छा असर पड़ता है।
  4. इम्यूनिटी में सुधार नजर आता है।
  5. पति-पत्नी के रिश्ते बेहतर होते हैं।

निष्कर्ष

डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में तरह-तरह के बदलाव होते हैं। इसलिए, उनके लिए पहले की तरह यौन संबंध बनाना सहज नहीं होता है। हालांकि, यह उतना मुश्किल नहीं है, जितनी महिलाएं सोचती हैं। इसके लिए, महिलाओं को अपने सपोर्ट की जरूरत होती है और सेल्फ कॉन्फिडेंस बूस्ट करना होता है। साथ ही, अपने प्रति बेहतर अप्रोच रखना होता है और अच्छी केयर करनी होती है। इस तरह कामेच्छा में भी बढ़ोतरी होने लगती है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव से ब्रेस्ट साइज पर कैसे असर पड़ता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 01, 2025 09:33 IST

    Published By : Meera Tagore

TAGS