सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है सैल्मन मछली, जानें इसे खाने के 6 फायदे

सैल्मन फिश के सेवन से आप कई बीमारियों को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं सैल्मन फिश खाने के फायदे-
  • SHARE
  • FOLLOW
सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है सैल्मन मछली, जानें इसे खाने के 6 फायदे


शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अपने आहार में हेल्दी डाइट को शामिल करना बहुत ही जरूरी है। लेकिन आधुनिकता के चलते कई लोग हेल्दी खाने से दूर रहते हैं। लेकिन ऐसा करना स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने के समान है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, हमें सप्ताह में दो बार कम से कम मछली का सेवन करना चाहिए। मछली के सेवन से दिल स्वस्थ रहता है। इसके साथ ही इससे आपका दिमाग भी तेज रहेगा। खासतौर पर सैल्मन मछली के सेवन से आप कई सारी समस्याओं से दूर रह सकेंगे। आइए जानते हैं सैल्मन मछली खाने के फायदे -

थायराइड हार्मोन्स

सैल्मन फिश के सेवन से आप थायराइड हार्मोंस को कंट्रोल कर सकते हैं। दरअसल, सैल्मन फिश में सेलेनियम नाम का इम्यून बूस्टिंग तत्व पाया जाता है।  सेलेनियम युक्त  आहार के सेवन से आप कई बीमारियों को कंट्रोल कर सकते हैं। इसकी मदद से थायरॉइड हार्मोन्स रीप्रोडक्शन, मेटाबॉलिज्म और डीएनए सिंथेसाइसिस के लिए बेहतर माना जाता है।

इसे भी पढ़ें - एलर्जी होने पर क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? एक्सपर्ट से जानें एलर्जी की डाइट टिप्स और सुरक्षा के नियम

ओमेगा-3 फैटी एसिड

सैल्मन फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर रूप से होता है। रिसर्च के अनुसार, इसमें मौजूद एसिड शरीर के लिए बहुत ही असरदार होते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है, जो ड्राई आई डिसीज, रयूमेटॉयड अर्थराइटिस के साथ-साथ दिमाग के अन्य फंक्शन को बेहतर करता है।

प्रोटीन से है भरपूर

यूनाइटेड स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के अनुसार, करीब 100 ग्राम सैल्मन फिश में 20 ग्राम प्रोटीन होता है। एक्सपर्ट के अनुसार, एक स्वस्थ महिला को प्रतिदिन 14 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। वहीं, एक स्वस्थ पुरुष को 46 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है। ऐसे में आप समझ ही सकते हैं कि सैल्मन आपके शरीर में प्रोटीन की पूर्ति के लिए कितना जरूरी है।

मूड स्विंग और नींद

सैल्मन फिश में ट्रिप्टोफैन नामक तत्व पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें अमिनो एसिड भी होता है। यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, शरीर में एसिड सही से प्रोड्यूस ना होने के कारण भी आप सैल्मन फिश का सेवन कर सकते हैं। ट्रिप्टोफैन आपके शरीर में मेलाटोनिन और सेराटोनिन जैसे हार्मोन को बनाने का कार्य करती है। इससे इंसान का मूड स्विंग और सोने-जागने का चक्र सही होता है।

इसे भी पढ़ें - शरीर में क्यों होती है विटामिन डी3 की कमी, जानिए इसके प्रमुख कारण और लक्षण

इम्यूनिटी

अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है, तो सैल्मन फिश का सेवन जरूर करें। सैल्मन फिश में शामिल इम्यून बूस्टिंग न्यूट्रिएंट्स आपके शरीर की इम्यून पावर को बूस्ट करते हैं। यह ना सिर्फ इम्यून सिस्टम को बेहतर करता है, बल्कि इसके सेवन से आंखों का स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।

थकान या कमजोरी होगी दूर

सैल्मन फिश के सेवन से विटामिन बी-12 की कमी को पूरा किया जा सकता है। क्लीवलैंड क्लीनिक्स सेंटर्स फॉर ह्यूमन न्यूट्रिशन के अनुसार, विटामिन-बी12 के सेवन से आप अपने शरीर की थकान, कब्ज और भूख ना लगने की परेशानी को दूर कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - डायबिटीज रोगियों के लिए करेला ही नहीं इसका बीज भी है फायदेमंद, जानें फायदे और टेस्टी स्नैक्स की रेसिप

Read more articles on Healthy Diet in Hindi

Read Next

एलर्जी होने पर क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? एक्सपर्ट से जानें एलर्जी की डाइट टिप्स और सुरक्षा के नियम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version