Hair Care Tips: धूल, प्रदूषण, स्ट्रेस और ब्यूटी प्रोड्क्टस का केमिकल ऐसी कई चीजे हैं जिनसे हमारे बालों को हर रोज गुजरना पड़ता है। इन सबकी वजह से बाल बेजान, रूखे और डल लगने लगते हैं। कई बार धूल-मिट्टी के कारण बाल टूटने और झड़ने भी लगते हैं। बालों की समस्या से राहत पाने के लिए कुछ लोग पार्लर में जाकर महंगे ट्रीटमेंट्स करवाते हैं, लेकिन इसका रिजल्ट भी कुछ वक्त के बाद फीका पड़ जाता है। अगर आप भी बालों की किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो घरेलू नुस्खों (Home Remedies for Hair Care) को ट्राई कर सकते हैं।
घरेलू नुस्खों की खास बात ये होती है कि इसका साइड इफेक्ट बहुत ही कम होता है। बालों की समस्या से राहत दिलाने के लिए आज हम आपको एक ऐसा ही घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं। बालों की प्रॉब्लम से राहत पाने के लिए आप बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां बेसन का इस्तेमाल वो भी बालों के लिए। पुराने समय से लोग बेसन (Ballon ke liye besan kaise lagaye) के जरिए बालों की देखभाल करते आ रहे हैं। बेसन में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को समस्याओं से बचाने के अलवाा उन्हें बेहतर पोषण भी प्रदान करते हैं। बालों को शाइनी और बाउंसी बनाने के लिए आप बेसन के साथ अंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं बेसन और अंडे का हेयर मास्क बनाने और लगाने के तरीके के बारे में।
इसे भी पढ़ेंः चेहरे पर लगाएं दालचीनी और तेजपत्ते का फेस पैक, एक्ने और पिंपल्स से मिलेगा छुटकारा
बालों के लिए अंडे और बेसन का हेयर मास्क - Egg and Besan hair mask
अंडे और बेसन का हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री
अंडे की सफेदी - 2
बेसन- 2 से 3 चम्मट
बादाम तेल - 3 से 4 बूंद
टॉप स्टोरीज़
कैसे बनाएं अंडे और बेसन का हेयर मास्क
अंडे और बेसन का हेयर मास्क बनाने के लिए अंडे में बेसन को मिलाएं।
इसके बाद इस मिश्रण में थोड़ा सा बादाम तेल डालें।
जब बादाम का तेल अंडे और बेसन के मिश्रण में अच्छे से मिल जाए तो इसे बालों में लगाएं।
ध्यान रहे कि अंडे और बेसन के मास्क को आपको स्कैल्प पर अच्छे से लगाना है।
हफ्ते में एक बार इस मास्क को लगाकर आपको बालों को शाइनी और ब्यूटीफुल बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः लगाएं चावल, एलोवेरा और कैस्टर ऑयल से बना हेयर मास्क, पाएं खूबसूरत घने बाल
बालों में अंडा और बेसन लगाने के फायदे
टूटना करता है कम
बेसन के पोषण तत्व स्कैल्प को पोषण देते हैं। वहीं, अंडे का प्रोटीन बालों की ग्रोथ के लिए अच्छा माना जाता है। सप्ताह में 2 से 3 बार बेसन और अंडे का हेयर मास्क लगाने से बालों का टूटना और गिरना कम होता है।
बाल बनते हैं शाइनी
वायु प्रदूषण या पोषण की कमी की वजह से जिन लोगों के बालों की चमक खो गई है उन्हें भी बेसन और अंडे का हेयर मास्क लगाने की सलाह दी जाती है। बेसन और अंडे के पोषक तत्व बालों को खोई हुई चमक वापस लाने में मददगार साबित होते हैं।
रूखेपन से दिलाता है छुटकारा
बेसन और अंडा मिलकर आपके बालों को कंडीशन करते हैं और उन्हें मुलायम और रेशमी बनाते हैं। अंडे और बेसन का हेयर मास्क आपके बालों के रूखेपन को दूर करने और उन्हें मुलायम और चमकदार बनाने के लिए जाना जाता है।