Besan Hair Care Tips: चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने की जब बात आती है तो बेसन को स्किन केयर (Gram Flour For skin Care) से ही जोड़कर देखा जाता है। बेसन में गुलाब जल मिलाकर लगाएं, बेसन में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं, कई बार ऐसा लगता है कि बेसन को सिर्फ स्किन तक की सीमित कर दिया गया है। लेकिन आज हम आपको बालों की ग्रोथ के लिए बेसन का इस्तेमाल कैसे करना है इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
बेसन के पोषक तत्व बालों (Gram Flour For Hair Care) को खूबसूरत, घना और लंबा बनाने में मददगार साबित होते हैं। बालों को सुंदर बनाने के लिए आप बेसन का हेयर मास्क ट्राई कर सकते हैं। बेसन के हेयर मास्क की खास बात ये है कि आपको इसके लिए बाजार में मिलने वाले किसी प्रोडक्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं बालों के लिए हेयर मास्क कैसे बनाएं और इसे लगाने का तरीका।
इसे भी पढ़ेंः वजन बढ़ाने के लिए खाएं बताशा, दूध और घी, जानें इसके फायदे
बेसन का हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री
- अंडा- सिर्फ सफेद भाग (2 अंडों का)
- दही -2 से 3 चम्मच
- बादाम तेल - 2 चम्मच
- विटामिन-ई कैप्सूल - 1 से 2 पीस
- बेसन - 3 से 4 चम्मच
कैसे बनाएं बेसन का हेयर मास्क
इस हेयर मास्क को बनाने के लिए अंडा और दही को अच्छे से मिलाएं।
दही और अंडे को मिलाने का काम थोड़ा सा मुश्किल हो सकता है इसलिए इसे ध्यान से करें।
इस मिश्रण में 2 चम्मच बादाम का तेल, विटामिन-ई कैप्सूल और बेसन डालकर मिलाएं।
इस मिश्रण को तब तक मिलाएं जब तक कि एक स्मूथ पेस्ट न तैयार हो जाए।
आपका घर पर बना 100 प्रतिशत नेचुरल बेसन का हेयर मास्क तैयार है।
इस मास्क को 30 से 35 मिनट के लिए अपने बालों में लगाएं।
इसके बाद पानी से धोकर बाल साफ कर लें।
बालों से बेसन का हेयर मास्क क्लीन करते समय माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें।
आप घर पर बनाएं बेसन के हेयर मास्क का इस्तेमाल सप्ताह में 2 बार कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः सोने से पहले नाभि में डाले गुलाब जल, स्किन को मिलेंगे ये 5 फायदे
बालों के लिए बेसन के फायदे
- बेसन को चने को पीसकर तैयार किया जाता है, इसलिए ये प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है।
- बालों में बेसन का हेयर मास्क लगाने से हेयर को प्रोटीन मिलता है , जो बालों की ग्रोथ के लिए अच्छा माना जाता है।
- बेसन में आयरन पाया जाता है जो बालों को टूटने, झड़ने और गिरने की समस्या से राहत दिलाता है।
- बेसन में ऐसी प्राकृतिक खूबियां होती हैं, जो स्कैल्प की डीप क्लीनिंग का काम करती है।
- स्कैल्प की गहराई से सफाई होने से बालों का झड़ना, गिरना और टूटना बंद हो सकता है।
बालों के लिए बेसन का हेयर मास्क बनाते समय ध्यान रहे कि इसका पैच टेस्ट जरूर लें। बेसन के हेयर मास्क को एक हिस्से पर लगाकर रखें और अगर आपको खुजली, जलन जैसी समस्या नहीं होती है तो इसका इस्तेमाल बिना संकोच के करें। यदि आपके बाल बहुत रूखे हैं तो इस हेयर मास्क का उपयोग करने के बाद बालों में ऑलिव ऑइल और नारियल के तेल से मसाज करें।