Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

घुंघराले बाल डैमेज होने पर कैसे रिपेयर करें? जानें डॉक्टर से

How Can I Repair My Curly Hair: सही तरह से देखभाल न करना और स्टाइलिंग टूल का अतिरिक्त इस्तेमाल करने से घुंघराले बाल हो सकते हैं। जानें, इन्हें रिपेयर करने के लिए क्या करें?

घुंघराले बालों को स्ट्रेट बालों की तुलना में अधिक केयर चाहिए होता है। अगर ऐसा न किया जाए, तो बाल बहुत आसानी से डैमेज हो सकते हैं। हैरानी की बात ये है कि ज्यादातर लोगों को घुंघराले बालों की सही केयर करना नहीं जानते। यहां तक कि जिनके बाल घुंघराले हैं, उन्हें भी नहीं पता है कि अपने बालों की सही तरह से देखभाल कैसे करें? ऐसे में बाल रूखे, बेजान और शुष्क हो जाते हैं। अगर आपके बाल भी घुंघराले हैं और आपको नहीं पता है कि बालों की केयर कैसे करें, तो परेशान न हों। यहां बताए गए टिप्स को फॉलो करें अपने डैमेज हो चुके घुंघराले बालों शाइनी और बाउंसी बनाएं। इस बारे में जानने के लिए हमने राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की। 

डैमेज घुंघराले बालों की केयर करने के टिप्स- Tips To Repair Damage Curly Hair

what to do if your curly hair is damaged 01 (14)

1. हाइड्रेट करें

वैसे तो जिन लोगों के बाल सीधे हैं, उनके लिए भी यह स्टेप बहुत जरूरी है, लेकन घुंघराले बालों को ज्यादा हाइड्रेशन की जरूरत होती है। सवाल है, ऐसा कैसे कर सकते हैं? विशेषज्ञों की मानें, तो घुंघराले बालों को हाइड्रेट करने के लिए डीप कंडीशनिंग हेयर मास्क लगाएं। आमतौर पर जिन हेयर मास्क में जोजोबा ऑयल हो, वह डीप कंडीशनिंग के लिए अच्छे विकल्प माने जाते हैं। सप्ताह में एक बार घुंघराले बालों पर डीप कंडीशनिंग हेयर मास्क जरूर अप्लाई करें। National Institutes of Health (NIH) | (.gov) में प्रकाशित एक रिपोर्ट से पता चलता है कि बालों में नमी कम हो तो बाल ड्राई हो सकते हैं। ऐसा ही घुंघराले बालों के साथ भी हो सकता है।  

इसे भी पढ़ें: घुंघराले बालों की इन 5 तरीकों से करें देखभाल, बाल रहेंगे स्मूद-मॉइस्चराइज्ड

2. प्रोटीन ट्रीटमेंट लें

डैमेज घुंघराले बाल शुष्क और बेजान ही नहीं होते हैं, उनका बाउंस भी खत्म हो जाता है। ऐसे में उनकी शाइन भी नजर नहीं आती है। विशेषज्ञों के अनुसार घुंघराले बालों को हेल्दी बनाने के लिए प्रोटीन ट्रीटमेंट लेना जरूरी होता है। जरूरी नहीं है कि प्रोटीन ट्रीटमेंट के लिए आप पार्लर जाकर हजारों रूपए खर्च करें। बाजार में कई ऐसे हेयर प्रोडक्ट मौजूद हैं, जिनकी मदद से घुंघराले बालों को प्रोटीन ट्रीटमेंट दिया जा सकता है। आप ऐसे प्रोडक्ट चुने, जिसमें हाइड्रोलाइज्ड या व्हीट प्रोटीन है। इससे बालों की इलास्टिसिटी में भी सुधार होता है।

3. हेयर केयर रूटीन करें

घुंघराले बालों को स्पेशल हेयर केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए। अगर आपके बाल बहुत ज्यादा घुंघराले हैं, तो ऐसे में ऑयलिंग करना एक बड़ा टास्क हो सकता है। कई बार सही तरह हेयर ऑयलिंग नहीं करने की वजह से स्कैल्प रूखी हो जाती है। अगर आपको स्कैल्प पर ऑयलिंग करने में दिक्कत आ रही है, तो कॉटन की मदद से स्कैल्प के हर हिस्से में तेल लगा सकते हैं। इसके अलावा, बालों को धोने लिए सही शैंपू यूज करें और कंघी करने के लिए मोटे दांतों वाली कंघी ही उपयोग करें।

4. स्टाइलिंग टूल्स से दूरी

जितना संभव हो, घुंघराले बालों पर कम स्टालिंग टूर का उपयोग करें। अक्सर लोगों को लगता है कि घुंघराले बाल हैं, तो वॉल्यूम बहुत ज्यादा होगी। ऐसा जरूरी नहीं है। घुंघराले बालों पर हेयर ड्रायर आदि यूज न करें इससे बालों की प्राकृतिक नमी खत्म हो जाती है, जिससे बालों का शाइन खत्म होता है। घुंघराले बालों पर लीव-इन-मॉइस्चराइजर लगा सकते हैं। इससे बालों में नमी लॉक होती है।

इसे भी पढ़ें : घुंघराले हैं आपके बाल तो शैंपू-कंडीशनर करते समय ध्यान रखें ये 5 बातें, नहीं उलझेंगे बाल

निष्कर्ष

घुंघराले बालों की केयर करना मुश्किल नहीं है। बस, आपको हेयर केयर के सभी स्टेप को नियमित रूप से फॉलो करना है। अगर आप बाल डैमेज हो गए हैं, बालों पर हेयर ऑयलिंग करना न भूलें। इसके बाद शैंपू, हेयर कंडीशनर और मास्क का उपयोग भी नियमित रूप से करें। सप्ताह में कितनी बार बाल धोना है, यह आप खुद तय करें। अगर बाल ज्यादा ऑयली हैं और जल्दी-जल्दी गंदे हो जाते हैं, तो सप्ताह में 3 बार हेयर वॉश कर सकते हैं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • कलर के कारण डैमेज हुए कर्ली बालों को कैसे ठीक करें?

    कलर्स में केमिकल होते हैं। केमिकल घुंघराले बालों को डैमेज कर सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप बालों को मॉइस्चराइज करें और बालों के वॉल्यूम को बढ़ाने के लिए अपनी जीवनशैली में हेल्दी आदतों को अपनाएं। समय-समय पर डीप कंडीशनिंग ट्रीटमेंट भी ले सकते हैं।
  • डैमेज बालों को कैसे सही करें?

    डैमेज हेयर को रिपेयर करने के नेचुरल तरीके अपनाए जा सकते हैं, जैसे हेयर मास्क अप्लाई करें, नियमित रूप से बालों पर कंडीशनर लगाएं और कंघी करने के लिए हमेशा सॉफ्ट ब्रश का यूज करें।
  • नारियल तेल में क्या मिलाकर बालों में लगाना चाहिए?

    वैसे तो नारियल तेल को आप सीधे अपने बालों पर लगा सकते हैं। इससे बाल डीप मॉइस्चर होते हैं। अगर नारियल तेल में कुछ मिक्स करके लगाना है, तो आप मेथी दाना, प्याज का रस, कपूर, शहद, दही, आदि चीजों का उपयोग कर सकते हैं।

Read Next

घुंघराले बालों पर हेयर ड्रायर क्यों इस्तेमाल नहीं करना चाहिए? जान लें इसके नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 14, 2026 17:14 IST

    Modified By : Anurag Gupta
  • Mar 14, 2026 17:14 IST

    Modified By : Anurag Gupta
  • Mar 14, 2026 17:14 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content