शरीर में होने वाले अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग का उपयोग किया जाता है लेकिन इसके बाद कई लोगों को स्किन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वैक्सिंग के तुरंत बाद स्किन में रेडनेस, जलन, छोटे दाने, खुजली और सेंसिटिविटी बढ़ जाना एक आम समस्या है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वैक्सिंग के दौरान बालों के साथ-साथ स्किन की ऊपरी परत पर भी खिंचाव पड़ता है, जिससे स्किन बैरियर को नुकसान हो सकता है। इस लेख में यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा से जानिए, वैक्सिंग के बाद डैमेज हुई स्किन को कैसे ठीक करें?
वैक्सिंग के बाद डैमेज हुई स्किन को कैसे ठीक करें?
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, वैक्सिंग के तुरंत बाद स्किन को शांत करना सबसे जरूरी होता है। इसके लिए ठंडे पानी से हल्की सिकाई या कोल्ड कंप्रेस का उपयोग किया जा सकता है, जिससे जलन और लालिमा कम होती है। एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी स्किन को ठंडक और राहत देने में मदद करता है। इसके अलावा, खुशबूदार और हार्श केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से तुरंत बचना चाहिए क्योंकि यह स्किन को और ज्यादा इरिटेट कर सकते हैं।
- वैक्सिंग के बाद स्किन बैरियर कमजोर हो जाता है, इसलिए उसे रिपेयर करना जरूरी होता है।
- डॉ. पद्मजा बताती हैं कि इस समय हल्के और फ्रेग्रेंस-फ्री मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए, जो स्किन को हाइड्रेशन और प्रोटेक्शन दे।
- सेरामाइड्स और हाइलूरोनिक एसिड वाले प्रोडक्ट्स स्किन रिपेयर में मदद कर सकते हैं। इस दौरान स्किन को ज्यादा एक्सफोलिएट करने से बचना चाहिए ताकि स्किन बैरियर को ठीक होने का समय मिल सके।
- डॉक्टर पद्मजा कहती हैं कि अगर वैक्सिंग के बाद स्किन ज्यादा डैमेज हो गई है तो बिना देरी किए डॉक्टर से सलाह लें।
इसे भी पढ़ें: दाढ़ी के नीचे मुंहासे क्यों होते हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कारण और बचाव के तरीके
साल 2025 में Experimental Dermatology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, सेरामाइड (Ceramide) स्किन की बाहरी परत यानी स्किन बैरियर को ठीक करने और पिगमेंटेशन यानी काले धब्बों की समस्या को दूर करने में बहुत असरदार साबित हुआ है। यह न सिर्फ स्किन की बीमारियों के लक्षणों से राहत देता है, बल्कि इन बीमारियों के इलाज के रूप में भी काम कर सकता है। चाहे इसे क्रीम के रूप में स्किन पर ऊपर से लगाया जाए या फिर सप्लीमेंट की तरह खाया जाए, सेरामाइड स्किन बैरियर को मजबूत बनाने का एक बेहतरीन जरिया है। यह बात पूरी तरह हेल्दी लोगों के साथ-साथ स्किन की समस्याओं से जूझ रहे मरीजों पर भी पूरी तरह सही साबित हुई है। संक्षेप में कहें तो, हेल्दी और बेदाग स्किन के लिए सेरामाइड बेहद फायदेमंद है।
वैक्सिंग के बाद क्या न करें?
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा सलाह देती हैं कि वैक्सिंग के तुरंत बाद गर्म पानी से नहाना, टाइट कपड़े पहनना और धूप में जाना स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा, परफ्यूम या अल्कोहल बेस्ड प्रोडक्ट्स लगाने से जलन और बढ़ सकती है। डॉक्टर पद्मजा के अनुसार, कम से कम 24 घंटे तक स्किन को किसी भी तरह की हीट या फ्रिक्शन से बचाना चाहिए ताकि स्किन जल्दी रिकवर कर सके।

इसे भी पढ़ें: डार्क सर्कल्स के लिए अंडर-आई फिलर्स कितने असरदार? जानिए डर्मेटोलॉजिस्ट की राय
डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा सलाह देती हैं कि जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव है, उन्हें वैक्सिंग के बाद खास देखभाल की जरूरत होती है। इसके अलावा, जिन लोगों को पहले से एलर्जी, एक्जिमा या स्किन इंफेक्शन की समस्या है, उन्हें वैक्सिंग से पहले और बाद में डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। गलत देखभाल से इन लोगों में रिएक्शन और इंफ्लेमेशन का खतरा ज्यादा होता है।
निष्कर्ष
वैक्सिंग के बाद स्किन का हल्का डैमेज होना सामान्य बात है, लेकिन सही देखभाल से इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है। डॉ. पद्मजा के अनुसार, ठंडक पहुंचाना, मॉइश्चराइज करना और हार्श प्रोडक्ट्स से बचना सबसे जरूरी कदम हैं। यदि सही स्किनकेयर अपनाया जाए, तो स्किन जल्दी हेल्दी हो जाती है और कोई लंबे समय तक समस्या नहीं रहती। इसलिए वैक्सिंग के बाद स्किन की देखभाल को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
All Image Credit- magnific
FAQ
वैक्सिंग के बाद स्किन लाल क्यों हो जाती है?
वैक्सिंग के दौरान स्किन पर खिंचाव पड़ने से हल्की सूजन और रेडनेस हो जाती है। जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है उन्हें ये समस्या ज्यादा होती है।वैक्सिंग के बाद जलन कितने समय तक रहती है?
आमतौर पर कुछ घंटों से लेकर 1 दिन तक हल्की जलन रह सकती है।क्या वैक्सिंग के बाद एलोवेरा जेल लगाना सही है?
हां, वैक्सिंग के बाद एलोवेरा जेल स्किन को ठंडक और राहत देने में मदद करता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 01, 2026 17:04 IST
Modified By : Akanksha Tiwari Jul 01, 2026 17:04 IST
Modified By : Akanksha TiwariJul 01, 2026 17:04 IST
Published By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Dr Padmaja