Fri Sep 11, 2026 | 09:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

लाल चावल का पानी क्या वाकई स्किन के लिए फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट और रिसर्च क्या कहते हैं

आजकल स्किन केयर और हेयर केयर के लिए लोग नेचुरल तरीके अपनाते रहते हैं और कई बार इनके अच्छे रिजल्ट भी मिलते हैं। यहां जानिए, क्या वाकई लाल चावल का पानी स्किन के लिए फायदेमंद है?

आज के तेज और बिजी लाइफस्टाइल में, स्किन और बालों की देखभाल करना एक तरह का टास्क हो गया है। मार्केट में अनगिनत ब्यूटी प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, लेकिन उनमें अक्सर केमिकल्स होते हैं, जो लंबे समय में स्किन और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में नेचुरल और आयुर्वेदिक उपाय फिर से लोगों की पहली पसंद बन गए हैं। स्किन को बेहतर बनाने के लिए कई लोग सफेद चावल के पानी का उपयोग करते हैं लेकिन बाजार में लाल चावल भी होते हैं और कई लोगों का मानना है कि लाल चावल का पानी स्किन के लिए ज्यादा लाभकारी होता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई लाल चावल का पानी स्किन के लिए फायदेमंद है? इस बारे में सही जानकारी के लिए हमने, मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से बात की-

क्या वाकई लाल चावल का पानी स्किन के लिए फायदेमंद है?

डॉ. किरण गुप्ता बताती हैं कि लाल चावल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को फ्री-रेडिकल्स से बचाते हैं। यही फ्री-रेडिकल्स समय से पहले उम्र बढ़ने के संकेत जैसे झुर्रियां और ढीलापन पैदा करते हैं। इसलिए लाल चावल का पानी स्किन की नेचुरल चमक बनाए रखने में सहायक हो सकता है। लाल चावल सामान्य सफेद चावल की तुलना में ज्यादा पौष्टिक माना जाता है, इसमें नेचुरल रूप से मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, जिंक, विटामिन बी और अमीनो एसिड शरीर के साथ-साथ स्किन और बालों के लिए भी लाभकारी होते हैं। सफेद चावल की तुलना में इसमें पोषक तत्व ज्यादा सुरक्षित रहते हैं क्योंकि इसे ज्यादा प्रोसेस नहीं किया जाता।

इसे भी पढ़ें: भीगे हुए लाल चावल का पानी है सेहत के लिए वरदान, एक्सपर्ट से जानें इसके 5 फायदे

स्किन के लिए रेड राइस वॉटर के फायदे

  • लाल चावल का पानी स्किन के लिए एक नेचुरल टोनर की तरह काम कर सकता है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स स्किन को पोषण देते हैं और उसे हेल्दी बनाए रखते हैं। नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर यह स्किन को सॉफ्ट और फ्रेश महसूस कराने में मदद करता है।
  • इसके अलावा लाल चावल का पानी स्किन के पोर्स को टाइट करने में भी मददगार माना जाता है। जब पोर्स छोटे और साफ रहते हैं तो स्किन ज्यादा स्मूद और चमकदार दिखती है। यही कारण है कि कई लोग इसे फेस टोनर की तरह इस्तेमाल करते हैं।
  • रेड राइस वॉटर यानी लाल चावल के पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन की कोशिकाओं को रिपेयर करने में मदद करते हैं। इससे स्किन की थकान और डलनेस कम हो सकती है। डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, लाल चावल का पानी त्वचा में नमी बनाए रखने में भी मदद कर सकता है, जिससे स्किन ज्यादा हाइड्रेटेड और ग्लोइंग दिखती है।
  • अगर किसी की स्किन धूप, प्रदूषण या तनाव की वजह से बेजान दिखने लगी है, तो रेड राइस वॉटर का इस्तेमाल उसे थोड़ा फ्रेश और हेल्दी लुक देने में सहायक हो सकता है।
  • आजकल कम उम्र में ही झुर्रियां और फाइन लाइन्स दिखाई देने लगी हैं। इसका मुख्य कारण प्रदूषण, गलत खान-पान और तनाव होता है। लाल चावल का पानी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो स्किन को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज मरीज सफेद के बजाय खाएं लाल चावल (Red Rice), शुगर कंट्रोल में मिलेगी मदद

is red rice water beneficial for skin

रिपोर्ट क्या कहती है?

NIH की स्टडी Aspergillus oryzae द्वारा फर्मेंटेड लाल चावल (RRFA) के त्वचा पर प्रभावों पर केंद्रित है। इन-विट्रो परीक्षणों से पता चला कि RRFA में एंटी-एजिंग, एंटीऑक्सीडेंट और मॉइश्चराइजिंग गुण हैं। यह कोलेजन उत्पादन बढ़ाता है, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस (ROS) कम करता है और मेलेनिन संश्लेषण को रोककर स्किन की रंगत निखारने (whitening) में मदद करता है।

निष्कर्ष

डॉ. किरण गुप्ता के परामर्श और NIH की स्टडी के आधार पर निष्कर्ष यह है कि लाल चावल का पानी (Red Rice Water) सामान्य सफेद चावल की तुलना में स्किन के लिए ज्यादा गुणकारी है। इसमें मौजूद आयरन, जिंक और विटामिन जैसे पोषक तत्व स्किन को गहराई से पोषण देते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण न केवल फ्री-रेडिकल्स और झुर्रियों से बचाते हैं, बल्कि कोलेजन बढ़ाकर स्किन में कसाव भी लाते हैं। यह एक नेचुरल टोनर के रूप में स्किन को हाइड्रेटेड, चमकदार बनाने का प्रभावी सुरक्षित विकल्प हो सकता है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • मुंहासे होने के कारण क्या हैं?

    हार्मोनल बदलाव, स्किन में तेल ज्यादा बनना, बैक्टीरिया और धूल-मिट्टी मुहांसे होने के कारण हैं, इसके अलावा गलत डाइट और लाइफस्टाइल के कारण भी मुहांसे और पिंपल्स हो सकते हैं।
  • स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए क्या करें?

    स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए डाइट में हेल्दी फूड्स जैसे फलों, नट्स और सीड्स को शामिल करें। इसके अलावा रोजाना पर्याप्त पानी पीना भी बहुत जरूरी है।
  • स्किन में जलन हो तो क्या करें?

    स्किन में जलन हो तो सबसे पहले साफ ठंडे पानी से चेहरे को धोएं । इससे जलन कम हो सकती है और दर्द में आराम मिलेगा लेकिन अगर जलन ज्यादा है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

Read Next

नाक में कौन सा तेल डालना है सबसे ज्यादा फायदेमंद? जानें साइंस और एक्सपर्ट की सलाह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 05, 2026 18:18 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Mar 05, 2026 18:18 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content