
अगर आपकी भी ऑयली स्किन से परेशान हैं तो एक्स्ट्रा ऑयल को चेहरे से हटाने के लिए घर पर ही कई बेहतरीन नैचुरल टोनर बना सकती हैं।
रोजाना अधिक गर्मी और प्रदूषण के संपर्क में आने से त्वचा सुस्त और रूखी हो जाती है। ऐसे में त्वचा को एक्सफोलिएट और टोन करना और भी जरूरी हो जाता है। जिसके लिए एक अच्छे प्राकृतिक टोनर की जरूरत होती है। दरअसल स्किन की देखभाल करना उतना ही जरूरी है, जितना जरूरी खाना खाना। ज्यादातर लोगों को ये नहीं पता होता कि, उनकी कैसी स्किन है और स्किन की देखरेख आखिर कैसे करनी है। क्योंकि अगर आपको अपनी स्किन के बारे में पता होगा तभी आप उसकी देखरेख भी अच्छे से कर पाएंगे। गर्मियों में लोग ज्यादातर अपनी ऑयली स्किन से परेशान होते हैं। ऑयली स्किन गंदगी को ज्यादा आकर्षित करती है। जिससे पिंपल्स की समस्या होने लगती है। वैसे तो कई कंपनियों के प्राकृतिक टोनर बाजार में उपलब्ध हैं। लेकिन जब आप घर पर इन टोनर्स को आसानी से बना सकती हों तो रेडीमेड टोनर्स खरीदने की क्या आवश्यकता है और वैसे भी प्राकृतिक तरीका बेहतर और अधिक प्रभावी होता है। ये निम्न 9 सुपर प्रभावी प्राकृतिक त्वचा टोनर घर पर आसानी से उपलब्ध व हेल्दी स्किन के बेहतर स्रोत भी हैं।
ऑयली स्किन के लिए घर पर बनाएं टोनर (Homemade Toner for Oily Skin)
1. गुलाब जल और विनेगर टोनर (Rose Water Toner for Daily Use)
गुलाब जल और विनेगर स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आप इन दोनों को मिलाकर एक अच्छा टोनर रेडी कर सकती हैं। गुलाबजल में विनेगर एक एक बड़ा चम्मच मिलाएं। इसके बाद चेहरे को धोने के बाद इस टोनर को चेहरे पर स्प्रे कर लें।
2. गुलाब और कपूर का टोनर (Rose Homemade Face Toner for Daily Use)
गुलाब के गुणों से कौन वाकिफ नहीं होगा। साथ ही कपूर भी बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है। जब गुलाब और कपूर का तालमेल स्किन पर इस्तेमाल किया जाता है, तो आपको गजब के फायदे देखने को मिलते हैं। इसका टोनर कैसे तैयार करना है चलिए जानते हैं। एक कप पानी में एक चुटकी कपूर मिलाएं। उस पानी में गुलाब की पत्तियां मिलाकर उबाल लें। आप पानी के अलावा गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं, उसे उबालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपका बेस्ट ऑयली स्किन के लिए टोनर तैयार हो जाएगा।
3. खीरे का टोनर (Homemade Cucumber Toner)
कुकुम्बर यानी की खीरा। गर्मियों के दिनों में खीरा काफी फायदेमंद होता है। खीरा स्किन के लिए भी काफी गुणकारी होता है। इसका टोनर बनाना भी काफी आसान है। ये कैसे बनाना है चलिए जानते हैं।ताजे खीरे को टुकड़ों में काट लें। फिर एक कप पानी में खीरे को डालकर लगभग सात से नौ मिनट तक उबाल लें। उबाल आने के बाद खीरे को पानी में अच्छे घोल लें। ठंडा होने के बाद इसे छानकर एक जार में भर लें। आपका खीरे वाला टोनर तैयार है।
4. बर्फ का टोनर गर्मियों में (Ice Homemade face toner for Oily Skin)
ये सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन यकीन मानिये, स्किन पर इसका इस्तेमाल काफी हद तक फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल के लिए चेहरे को धोने के बाद कुछ बर्फ के टुकड़े को पानी में डाल दें। फिर स्प्रे के जरिये आप अपने चेहरे पर इसका इस्तेमाल करें। इससे चेहरे को ताजगी मिलेगी।
5. कच्चे आम के बीज से बना टोनर (Homemade toner from Raw Mango Seed for skin whitening)
देखा जाए तो आम का मौसम भी अब शुरू हो चुका है। आम प्रेमियों को इस मौसम का काफी बेसब्री से इन्तजार होता है। लेकिन क्या आपने कभी कच्चे आम की गुठली के फायदों के बारे में सुना है? जी हां आप कच्चे आम की गुठली से टोनर बना सकती हैं। कच्चे आम के बीज को निकालकर तीन से चार कप पानी में डालकर आधे घंटे के लिए उबाल लें। फिर इस घोल को ठंडा होने के लिए रख दें और छानकर एक जार में भर लें। आप चेहरा धोने के बाद इस टोनर का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें- Hot vs Cold: किस टेंपरेचर में रहना चेहरे के लिए है ज्यादा फायदेमंद? जानें ठंडी और गर्मी का स्किन पर असर
6. कैमोमाइल टोनर (Chamomile Tea Bag Toner for Oily Skin)
ये टोनर पूरी तरह से प्राकृतिक खूबियों से भरा हुआ है। इससे स्किन खुलकर सांस लेती है और हेल्दी रहती है। आप कैमोमाइल टी को कुछ मिनट तक उबाल लें। ठंडा होने के बाद एक जार में इसे छानकर भर लें और अपने चेहरे पर रुई की मदद से लगाएं। आपको खुद-ब-खुद इसके फायदे नजर आएंगे।
7. पिपरमिंट टी और लेमन टोनर (Lemon Toner For Oily Skin)
स्किन को खूबसूरत और निखरी हुई रखने के लिए ये टोनर आपके काफी कम आने वाला है। इसे बनाना बिलकुल भी मुश्किल नहीं है। इस टोनर को बनाने के लिए एक बड़े चम्मच में नींबू का रस लें। एक पेपरमिंट टी बैग को एक कप पानी में डालकर उबाल लें। जब ये उबल जाए तब इसमें नीबू का रस मिलाएं और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। फिर स्प्रे जार से या रुई की मदद से चेहरे पर लगाएं।
इसे भी पढ़ें- घर पर बनाएं गर्मियों के लिए खास मॉइश्चराइजर, बिना स्किन को ऑयली किए देंगे त्वचा को नमी
8. पुदीने का टोनर (Homemade Mint Toner)
गर्मियों के दिनों में पुदीना ना सिर्फ शरीर को अंदर से ठंडक देता है बल्कि बाहरी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। पुदीना से स्किन ग्लोइंग होती है और एक्स्ट्रा ऑयल कंट्रोल करने में मदद करता है। इसका टोनर कैसे बनाना है वो भी जान लेते हैं। इसके लिए बस 6 कप पानी में पैन में उबाल लीजिये। जिसके बाद इसमें कुछ पुदीने की पत्तियां मिलाइए और उबाल आने तक खौला लीजिये। अब घोल को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जिसके बाद आपका टोनर तैयार है।
9. ग्रीन टी टोनर (Toner from Green Tea)
ग्रीन टी हर मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद होती है। शरीर को अंदर से बाहर तक डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। स्किन भी ग्लोइंग रहती है। इसका टोनर बनाना बेहद आसान है। इसके लिए बस एक कप ग्रीन टी को ठंडा कर लें और उसे जार में भर लें। चेहरे को धोने के बाद ग्रीन टी टोनर से चेहरे पर स्प्रे करें। इससे गजब का फायदा आपको खुद महसूस होगा।
ऑयली स्किन के लिए टोनर की जरूरत होती है। आप घरेलू तरीके से टोनर बनाकर अपनी स्किन को टोन कर सकती हैं। ये बिलकुल प्राकृतिक होते हैं, और स्किन को नुकसान भी नहीं पहुंचाते। आप हमारी बताई हुई टिप्स की मदद से टोनर बनाएं और अच्छी स्किन पाएं।
Read more on Skin Care in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।