Fri Sep 11, 2026 | 09:04 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

आयुर्वेद के अनुसार लाल चावल का पानी हो सकता है सेहत के लिए फायदेमंद

चावल का सेवन तो लगभग हर भारतीय के घर में होता है और बाजार में कई प्रकार के चावल मिलते हैं, जिनमें लाल चावल भी होते हैं। यहां जानिए, डाइट में लाल चावल का पानी शामिल करने के क्या फायदे हो सकते हैं?

भारतीय रसोई में सफेद और बासमती चावल का दबदबा इतना गहरा है कि हम अक्सर चावल की अन्य किस्मों के बारे में भूल जाते हैं। सफेद चावल की तरह की लाल चावल भी होता है जो कि सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। दिलचस्प बात यह है कि जितना गुणकारी यह चावल है, उससे कहीं अधिक फायदेमंद इसका 'मांड' या पानी होता है। पुराने समय में जब दादी-नानी चावल का पानी पीने की सलाह देती थीं, तो वह केवल एक परंपरा नहीं बल्कि आयुर्वेद का निचोड़ था। लाल चावल का पानी किसी 'मैजिक ड्रिंक' से कम नहीं है। सफेद चावल के मुकाबले इसमें आयरन, जिंक और विटामिन की मात्रा कहीं ज्यादा होती है, जो इसे सेहत के लिए एक बेहतरीन टॉनिक बनाती है। इस लेख में मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानिए, लाल चावल का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं?

लाल चावल का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं?

आयुर्वेदिक डॉक्टर किरण गुप्ता के अनुसार, लाल चावल का पानी सिर्फ पोषण का सोर्स नहीं है बल्कि कई पाचन और शारीरिक समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है। आयुर्वेद में इसे पित्त शमन, दस्त को कंट्रोल करने और महिलाओं में व्हाइट डिस्चार्ज कम करने के लिए एक प्रभावी उपाय बताया गया है।

इसे भी पढ़ें: क्या रोज चावल का पानी पीना अच्छा है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

1. पित्त की समस्या में राहत

पित्त दोष शरीर में गर्मी और एसिडिटी का कारण बनता है। आयुर्वेद में पित्त दोष को कंट्रोल करना स्वास्थ्य के लिए जरूरी माना जाता है। डॉक्टर किरण गुप्ता बताती हैं कि लाल चावल का पानी पित्त को शांत करने में मदद करता है। लाल चावल का पानी पीने से शरीर में गर्मी कम होती है और पाचन तंत्र सुचारू रूप से काम करता है। इसके नियमित सेवन से पेट की जलन, एसिड रिफ्लक्स और अन्य पित्त संबंधी समस्याओं में राहत मिल सकती है।

2. दस्त और पेट की समस्याओं में मददगार

डॉक्टर किरण गुप्ता के अनुसार, लाल चावल का पानी दस्त और पेट की अन्य समस्याओं को कंट्रोल करने में भी प्रभावी है। इसमें मौजूद पोषक तत्व और कार्बोहाइड्रेट्स शरीर को एनर्जी प्रदान करते हैं और डिहाइड्रेशन को रोकने में मदद करते हैं। दस्त होने पर लाल चावल का पानी पीने से पेट को ठंडक मिलती है और पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसे बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी सुरक्षित उपाय माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: फर्मेंटेड चावल के पानी के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

Red Rice water benefits

3. महिलाओं में व्हाइट डिस्चार्ज कम करने में सहायक

महिलाओं के लिए स्वास्थ्य संबंधी एक आम समस्या व्हाइट डिस्चार्ज है। डॉक्टर किरण गुप्ता बताती हैं कि लाल चावल का पानी इस समस्या को कम करने में सहायक हो सकता है। नियमित रूप से लाल चावल का पानी पीने से महिलाओं में योनि इंफेक्शन का खतरा कम हो सकता है।

लाल चावल का पानी कैसे तैयार करें?

लाल चावल का पानी तैयार करना बेहद आसान है, सबसे पहले लाल चावल को अच्छे से धोकर पानी में उबालें। जब चावल लगभग 15-20 मिनट तक उबल जाए, तो इसे छान लें और पानी को गुनगुना कर के पिएं। डॉक्टर किरण गुप्ता सलाह देती हैं कि इसे खाली पेट लेना सबसे लाभकारी होता है। आप चाहें तो इसमें थोड़ी मात्रा में शहद या नींबू भी मिला सकते हैं, जिससे स्वाद बेहतर होता है।

निष्कर्ष

आयुर्वेदिक डॉक्टर किरण गुप्ता के अनुसार, लाल चावल का पानी एक नेचुरल और सुरक्षित उपाय है, जो पित्त की समस्या, दस्त और महिलाओं में व्हाइट डिस्चार्ज जैसी समस्याओं में राहत प्रदान करता है। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर में गर्मी संतुलित रहती है, पाचन सुधारता है और इम्यूनिटी मजबूत होती है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

लाल चावल का पानी क्या वाकई स्किन के लिए फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट और रिसर्च क्या कहते हैं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 06, 2026 09:03 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Mar 06, 2026 09:03 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content