Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

गर्मी में पित्त दोष संतुलित करने के लिए खाएं ये 5 कूलिंग फूड्स, शरीर रहेगा ठंडा

गर्मी में शरीर में पित्त दोष को संतुलित करने के लिए कुछ कूलिंग फूड्स खाए जा सकते हैं। इन फूड्स में धनिया-पुदीना चटनी, नारियल पानी, ठंडे सलाद और कुछ फल शामिल हैं।

आयुर्वेद के अनुसार शरीर को सही तरह से काम करने में त्रिदोष यानी वात, पित्त और कफ दोष अहम भूमिका निभाते है। गर्मी के मौसम में शरीर में पित्त दोष बढ़ने की समस्या काफी आम हो जाती है। पित्त दोष ज्यादा बढ़ने के कारण शरीर में जलन, एसिडिटी, ज्यादा पसीना, चिड़चिड़ापन और स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में ठंडी तासीर वाले फूड्स खाने से शरीर में पित्त दोष तो संतुलित करने में मदद मिल सकती हैं। इसलिए, आइए हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि गर्मियों में पित्त दोष कम करने के लिए डाइट में किन फूड्स को शामिल करें?

गर्मियों में पित्त दोष कम करने वाले कूलिंग फूड्स

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि गर्मियों में सही डाइट में सही फूड्स शामिल करने से पित्त को शांत करने के साथ शरीर को तरोताजा और हाइड्रेटेड बनाए रखता है।

1. धनिया-पुदीना की चटनी

धनिया और पुदीना दोनों ही नेचुरल तरीके से शरीर को ठंडक देने वाली चीजें हैं। इनसे बनी चटनी पाचन में सुधार करने और शरीर की ज्यादा गर्मी को कम करने में मदद करती है। गर्मियों में इसे खाने के साथ शामिल करना फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार लाल चावल का पानी हो सकता है सेहत के लिए फायदेमंद

2. नारियल पानी

नारियल पानी पित्त दोष को शांत करने के लिए सबसे अच्छे ड्रिंक्स में से एक माना जाता है। यह शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है और पेट की जलन को कम करने में मदद करता है। नियमित रूप से नारियल पानी पीने से शरीर में ठंडक बनी रहती है।

3. ठंडा सलाद

खीरा, ककड़ी और पानी से भरपूर सलाद शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। ये शरीर में पानी की कमी होने से रोकते हैं और पाचन को हल्का रखते हैं। दोपहर के खाने में सलाद शामिल करना पित्त संतुलन के लिए अच्छा माना जाता है।

Cooling-Foods-for-summer-inside

4. ठंडी तासीर वाले फल

आड़ू, नाशपाती, बेर, तरबूज और खरबूजा जैसे फल गर्मियों में शरीर को ठंडक देने में मदद करते हैं। ये फल पानी और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिन्हें खाने से शरीर हाइड्रेट रहती है। गर्म मौसम में इनका सेवन पित्त दोष को कम करने में सहायक होते हैं।

5. गुलाब और खस के ड्रिंक

गुलाब का शरबत, गुलकंद, चंदन का शरबत और खस का शरबत शरीर को अंदर से ठंडक देने का काम करते हैं। ये ड्रिंक्स शरीर की गर्मी कम करने के साथ फूड क्रेविंग को भी कम करते हैं।

इसे भी पढ़ें: बच्चों में दिखे ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ गया है पित्त दोष, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें इस स्थिति में क्या करें

6. सत्तू

जौं या चना का सत्तू गर्मियों में पीने से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ ठंडक भी मिलती है। इसके अलावा, दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी होता है, ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे और पित्त संतुलित रहे।

निष्कर्ष

गर्मियों में शरीर में पित्त दोष को संतुलित करने और गर्मी से बचाव के लिए आप शरीर को ठंडक देने वाले इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • शरीर में पित्त बढ़ने से क्या दिक्कत होती है?

    शरीर में पित्त दोष बढ़ने से हमारी पाचन क्रिया पर बुरा प्रभाव पड़ता है, एसिडिटी, सीने में जलन, खट्टी डकारें और स्किन पर लाल चकत्ते जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • पित्त बढ़ने के क्या कारण होते हैं?

    शरीर में पित्त दोष बढ़ने का कारण हमारी गलत खानपान की आदतें, खराब लाइफस्टाइल, ज्यादा तनाव और ज्यादा गर्मी होना है।

Read Next

क्या सुबह खाली पेट फल खाना हर किसी के लिए फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 22, 2026 13:06 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 22, 2026 13:06 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content