Fri Sep 11, 2026 | 09:15 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

सेहत का खजाना है चावल का पानी, काला नमक मिलाते ही बन जाता है 'सुपरड्रिंक'

भारतीय घरों में चावल लगभग रोज बनते हैं और अक्सर चावल पकने के बाद बचा हुआ पानी बिना सोचे-समझे फेंक दिया जाता है लेकिन आयुर्वेद और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यही पानी सेहत के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं है। यहां जानिए, चावल के पानी में काला नमक मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे हैं?

आजकल गैस, एसिडिटी, कमजोरी, डिहाइड्रेशन और पाचन से जुड़ी समस्याएं आम होती जा रही हैं। लोग इन समस्याओं के लिए महंगे सप्लीमेंट्स और एनर्जी ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं, जबकि समाधान उनकी किचन में पहले से मौजूद होता है। क्या आप भी चावल पकने के बाद उसका पानी बिना सोचे-समझे सिंक में बहा देते हैं? अगर हां, तो हो सकता है आप रोज अपनी सेहत का एक आसान और सस्ता उपाय खुद ही फेंक रहे हों। भारतीय घरों में चावल लगभग हर दिन बनते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि पकने के बाद बचा चावल का पानी आयुर्वेद और न्यूट्रिशन दोनों के लिहाज से कितना फायदेमंद माना जाता है। खासतौर पर जब इसी पानी में एक चुटकी काला नमक मिला लिया जाए, तो यह साधारण-सा दिखने वाला पानी एक हेल्दी देसी ड्रिंक बन जाता है। इस लेख में हम जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानेंगे, चावल के पानी में काला नमक मिलाकर पीने के क्या फायदे हैं?

चावल के पानी में काला नमक मिलाकर पीने के फायदे

डाइटिशियन अर्चना जैन के मुताबिक, यह पारंपरिक नुस्खा पाचन से लेकर शरीर की कमजोरी तक में लाभकारी हो सकता है। पके चावल के पानी में स्टार्च ज्यादा होता है, जो चावल उबालने के बाद बचता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट के साथ विटामिन्स और कुछ मिनरल्स पाए जाते हैं। डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि यह पानी शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है, इसमें काला नमक मिलाने से इसके इलेक्ट्रोलाइट्स और पाचन से जुड़े फायदे बढ़ जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: फर्मेंटेड चावल के पानी के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

1. कमजोरी और थकान से राहत

अगर आपको जल्दी थकान महसूस होती है या शरीर में कमजोरी बनी रहती है, तो पके चावल का पानी एक नेचुरल एनर्जी ड्रिंक की तरह काम कर सकता है। डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि इसमें मौजूद स्टार्च शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और काला नमक मिनरल्स की कमी को पूरा करने में मदद करता है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो बहुत ज्यादा पसीना बहाते हैं।

2. डिहाइड्रेशन दूर करे

शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होना आम बात है। ऐसे में काले नमक के साथ चावल का पानी पीना शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। डाइटिशियन अर्चना जैन के मुताबिक, यह ड्रिंक हल्की होती है और पेट पर ज्यादा भार नहीं डालती, इसलिए इसे बच्चे और बुजुर्ग भी ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या डर्मेटोलॉजिस्ट भी स्किन के लिए चावल के पानी की सलाह देते हैं? खुद डॉक्टर से जानें

cooked rice water with black salt benefits

3. दस्त और पेट खराब से राहत

पारंपरिक रूप से दस्त के दौरान चावल का पानी पीने की सलाह दी जाती रही है। एक्सपर्ट मानते हैं कि यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और आंतों को आराम देता है। काला नमक इसमें मिलाने से सोडियम और अन्य मिनरल्स मिलते हैं, जो शरीर को जल्दी रिकवर करने में मदद करते हैं।

4. बेहतर मेटाबॉलिज्म

डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि सीमित मात्रा में लिया गया चावल का पानी वजन बढ़ाने का कारण नहीं बनता। बल्कि यह मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करता है। हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को इसे लेने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

निष्कर्ष

डाइटिशियन अर्चना जैन के मुताबिक, काले नमक के साथ पका चावल का पानी एक सस्ता, देसी और असरदार घरेलू उपाय है, जो पाचन सुधारने, कमजोरी दूर करने और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। अगर सही मात्रा और सही तरीके से इसका सेवन किया जाए, तो यह रोजमर्रा की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • क्या रोज चावल खाना सेहत के लिए ठीक है?

    सही मात्रा में और बैलेंस डाइट के साथ चावल रोज खाए जा सकते हैं। ज्यादा मात्रा में खाने से वजन बढ़ सकता है।
  • डायबिटीज में चावल खा सकते हैं या नहीं?

    डायबिटीज के मरीज सीमित मात्रा में ब्राउन राइस या कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले चावल ले सकते हैं, लेकिन डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
  • रात में चावल खाने चाहिए या नहीं?

    रात में कम मात्रा में चावल नुकसान नहीं करते लेकिन डिनर 8 बजे तक कर लें। देर रात ज्यादा चावल खाना पाचन पर असर डाल सकता है।

Read Next

प्रेग्नेंसी के दौरान शिशु के ब्रेन की ग्रोथ के लिए क्या खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 05, 2026 11:41 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Feb 05, 2026 11:41 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content