Fri Sep 11, 2026 | 09:04 PM IST

Medically Reviewed by Dr Smita Singh , Dietitian

काला चना खाने के फायदे: प्राेटीन और मसल ब‍िल्‍ड‍िंग के ल‍िए क्‍यों है यह सबसे बेहतर देसी फूड?

Kale Chane Khane Ke Fayde: काले चने प्रोटीन और मसल बि‍ल्‍ड‍िंग के ल‍िए फायदेमंद होता है। काले चने खाने से वजन कंट्रोल में रहता है। डायब‍िटीज के मरीजों के ल‍िए भी काले चने फायदेमंद होते हैं।

अगर आप शरीर में प्रोटीन बढ़ाने और मसल्‍स बनाने का सोच रहे हैं, तो काले चने का सेवन करें। यह मसल्‍स ग्रोथ के ल‍िए बेस्‍ट प्‍लांट बेस्‍ड फूड है। 100 ग्राम काले चने में करीब 19 से 20 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इससे एक्‍सरसाइज के बाद प्रोटीन की कमी दूर होती है, मसल्‍स को मजबूती म‍िलती है और मसल्‍स की र‍िकवरी भी होती है। एक्‍सरसाइज के बाद काले चने का सेवन करेंगे, तो जल्‍दी थकान और कमजोरी महसूस नहीं होगी। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेड‍िस‍िन की एक स्‍टडी के मुताब‍िक, काले चने में मौजूद पोषक तत्‍वोंं से मांसपेश‍ियों की र‍िकवरी तेज होती है। काले चने में मौजूद प्रोटीन और फाइबर से मेटाबॉल‍िज्‍म बेहतर होता है और ब्‍लड शुगर को कंंट्रोल करने में मदद म‍िलती है। इस लेख में जानेंगे प्राेटीन और मसल ब‍िल्‍ड‍िंग के ल‍िए काले चने खाने के फायदे (Kale Chane Khane Ke Fayde)। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।

काले चने वजन बढ़ाए बगैर मसल्‍स बनाते हैं

काले चनों में फैट की मात्रा कम होती है ज‍िससे वजन बढ़ने का खतरा नहीं होता। यह हार्ट की सेहत के ल‍िए फायदेमंद होता है। काला चना आसानी से म‍िल जाता है और क‍िफायती होता है इसल‍िए इसका सेवन करना आसान होता है। काले चनों का न‍ियम‍ित सेवन करने से मसल्‍स बनाने, ताकत को बढ़ाने और शरीर को फि‍ट रखने में मदद म‍िलती है। काले चने का सेवन करने से ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है। काले चने पेट की सेहत को सुधारता है और आसानी से पच जाता है।

यह भी पढ़ें- एक्‍सरसाइज के बाद काले चने खाने से शरीर को म‍िलते हैं ये 7 फायदे, एक्‍सपर्ट से जानें सेवन का सही तरीका

आयरन, मैग्नीशियम, पोटेश‍ियम से भरपूर होते हैं काले चने

kale-chane-khane-ke-fayde

  • काले चने में आयरन, मैग्नीशियम और पोटेश‍ियम जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं।
  • काले चने में मौजूद आयरन की मदद से मसल्‍स तक ऑक्‍सीजन को पहुंचाने में मदद म‍िलती है।
  • मैग्नीशियम मसल्‍स की सिकुड़न को कम करने में मदद करता है।
  • वहीं पोटेश‍ियम मसल्‍स की ताकत को बढ़ाते हैं।
  • काले चने में ज‍िंक और व‍िटाम‍िन बी जैसे न्‍यूट्र‍िएंट्स भी होते हैं ज‍िससे एनर्जी बढ़ाने में मदद म‍िलती है और मसल्‍स की र‍िकवरी भी होती है।

यह भी पढ़ें- काले चने या काबुली चने (छोले) सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानें एक्सपर्ट से

मसल ब‍िल्‍ड‍िंग के ल‍िए चने का सेवन कैसे करें?- How To Consume Black Chickpeas For Muscle Building

  • मसल ब‍िल्‍ड‍ि‍ंग के ल‍िए प्रोटीन बहुत जरूरी है।
  • एक्‍सरसाइज करने के ठीक बाद प्रोटीन लेंगे, तो मसल्‍स ब‍िल्‍ड‍िंग बेहतर होता है।
  • इसल‍िए एक्‍सरसाइज करने के आधे घंंटे के अंदर प्रोटीन के स्रोत का सेवन करें।
  • एक्‍सरसाइज के बाद स्‍प्राउट्स के फार्म में काले चनों के एक बाउल का सेवन कर सकते हैं।
  • एक्‍सरसाइज से पहले कैलोरी बर्न के ल‍िए हेल्‍दी कार्ब्स का सेवन करें।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए खाएं उबले काले चने, जानें 5 फायदे

काले चने खाने की सही मात्रा- Right Quantity Of Eating Black Chickpeas

काले चने का बड़ा बाउल खा सकते हैं ठीक स्‍प्राउट्स की तरह। ये आसानी से पच जाता है। इसे स्‍प्राउट्स के फार्म लें लेंगे, तो प्रोटीन शरीर में जल्‍दी अब्‍जार्ब हो जाएगा। अगर सुबह खा रहे हैं, तो एक बाउल चने खा सकते हैं। अगर लंच या ड‍िनर में इसका सेवन करना है, तो आधा बाउल स्‍प्राउट्स खा सकते हैं। एक द‍िन में लगभग दो बाउल चने का सेवन कर सकते हैं।

न‍िष्‍कर्ष:

काले चने का सेवन करने से मसल्‍स बनाने में मदद म‍िलती है और शरीर को पर्याप्‍त प्रोटीन म‍िलता है। रोज एक बाउल काले चनों का सेवन फायदेमंद होता है। एक्‍सरसाइज से पहले हेल्‍दी कार्ब्स और एक्‍सरसाइज के बाद प्रोटीन स्रोत का सेवन करना चाह‍िए।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • काले चने खाने के क्‍या फायदे हैं?

    काले चने का सेवन करने से मसल्‍स मजबूत होती हैं, पाचन सुधरता है, ब्‍लड शुगर कंट्रोल होता है, शरीर को एनर्जी म‍िलती है और वजन को कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है।
  • काले चने में कौन से पोषक तत्‍व होते हैं?

    काले चने में ऐसे एंटीऑक्‍सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर को मजबूत बनाने हैं और मेटाबॉल‍िज्‍म को सपोर्ट करते हैं। काले चने में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, पोटेश‍ियम, मैग्नीशियम, ज‍िंक जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं।
  • एक द‍िन में क‍ितने काले चने खा सकते हैं?

    एक द‍िन में रोजाना 25 से 30 ग्राम काले चने खा सकते हैं। इसका ज्‍यादा मात्रा में सेवन करने से पेट में गैस या पेट फूलने की समस्‍या हो सकती है।

Read Next

फाइबर या प्रोटीन: डिनर के लिए क्या है ज्यादा जरूरी? एक्सपर्ट ने खुद बताई सच्चाई

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 23, 2026 18:37 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jan 23, 2026 18:37 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Smita Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content