एक्सरसाइज करने के बाद शरीर को सिर्फ आराम की नहीं, बल्कि सही पोषण की भी जरूरत होती है। बहुत से लोग जिम के बाद प्रोटीन पाउडर या महंगे सप्लीमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन हमारे किचन में मौजूद एक नेचुरल सुपरफूड काला चना, आपकी रिकवरी और एनर्जी बढ़ाने में मदद कर सकता है। यह न केवल प्रोटीन से भरपूर होता है, बल्कि इसमें फाइबर, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स भी होते हैं जो मांसपेशियों को रिपेयर करने और ताकत बढ़ाने में मदद करते हैं। कई न्यूट्रिशनिस्ट मानते हैं कि उबला हुआ काला चना या भिगोया हुआ चना वर्कआउट के बाद बॉडी को नेचुरल सपोर्ट देता है। खास बात यह है कि काले चने में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह शरीर में धीरे-धीरे एनर्जी रिलीज करता है और लंबे समय तक सस्टेन्ड एनर्जी देता है। अगर आप थकान को अलविदा कहना चाहते हैं और मसल्स को सही पोषण देना चाहते हैं, तो प्रोटीन शेक की जगह रोजाना एक मुट्ठी काले चने का सेवन करें। आगे जानेंगे एक्सरसाइज के बाद काले चने खाने के फायदे और सेवन का सही तरीका। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित न्यूट्रिवाइज क्लीनिक की न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सिन्हा से बात की।
एक्सरसाइज के बाद चना खाने का सही तरीका- How to Eat Chana After Exercise
कब खाएं?
एक्सरसाइज खत्म होने के 30 से 45 मिनट के बाद चना खाना सबसे अच्छा होता है। इस समय को एनाबॉलिक विंडो (Anabolic Window) कहा जाता है, जब शरीर प्रोटीन और कार्ब्स को सबसे बेहतर तरीके से एब्सॉर्ब करता है।
कितनी मात्रा में खाएं?
- अगर आप मसल्स गेन कर रहे हैं, तो 1 कप उबला हुआ चना खा सकते हैं।
- अगर वेट लॉस (Weight Loss) कर रहे हैं, तो ½ कप उबला हुआ या भिगोया हुआ चना खा सकते हैं।
किस फॉर्म में खाएं?
- एक्सरसाइज के बाद भिगोया हुआ चना खा सकते हैं। यह पचने में आसान होता है।
- उबला हुआ चना भी खा सकते हैं।
- चने का सलाद बनाकर भी खा सकते हैं। उसमें ताजी सब्जियों के साथ नींबू का रस मिलाकर खाएंगे, तो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस भी बना रहेगा।
क्या न करें?
- खाली पेट या बिना पानी चना न खाएं, इससे पेट में गैस और ब्लोटिंग हो सकती है।
- ज्यादा मात्रा में तला या मसालेदार चना वर्कआउट के बाद न लें, इससे डाइजेशन स्लो हो सकता है।
- अगर आप हाई प्रोटीन डाइट पर हैं, तो चने को अन्य प्रोटीन फूड्स के साथ बैलेंस करके खाएं ताकि ओवरलोड न हो।
इसे भी पढ़ें- काले चने या काबुली चने (छोले) सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानें एक्सपर्ट से
एक्सरसाइज के बाद चना खाने के फायदे- Benefits of Eating Chana After Exercise
1. मसल रिकवरी होगी- Helps in Muscle Recovery
काले चने में मौजूद हाई क्वालिटी प्रोटीन और जरूरी अमिनो एसिड्स एक्सरसाइज से टूटे हुए मसल्स को रिपेयर करते हैं। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो वेट ट्रेनिंग या स्ट्रेंथ वर्कआउट करते हैं।
2. थकान दूर होगी- Post-Workout Fatigue
एक्सरसाइज के बाद शरीर में एनर्जी की कमी होना आम है। काले चने में मौजूद कॉम्प्लेक्स कार्ब्स धीरे-धीरे एनर्जी रिलीज करते हैं, जिससे लंबे समय तक थकान नहीं होती और शरीर फ्रेश महसूस करता है।
3. ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा- Controls Blood Sugar Level
काले चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह वर्कआउट के बाद अचानक ब्लड शुगर बढ़ने से रोकता है। डायबिटिक लोगों के लिए यह एक बेहतरीन पोस्ट-वर्कआउट स्नैक है।
4. शरीर हाइड्रेट रहता है- Supports Electrolyte Balance
काले चने में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स शरीर के इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखते हैं, जिससे वर्कआउट के बाद मांसपेशियों में ऐंठन या कमजोरी नहीं होती।
5. भूख कंट्रोल होती है- Reduces Hunger
एक्सरसाइज के बाद अचानक बहुत भूख लगना कॉमन है। लेकिन काले चने में मौजूद फाइबर आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है और ओवरईटिंग से बचाता है।
6. मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है- It Boosts Metabolism
काले चने में मौजूद प्रोटीन और आयरन मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। इससे कैलोरीज बर्न करने में मदद मिलती है और वजन कंट्रोल में रहता है।
7. मसल्स मजबूत होती हैं- Builds Lean Muscles
जो लोग मसल्स गेन करना चाहते हैं, उनके लिए काला चना एक नेचुरल और असरदार विकल्प है। इसमें जरूरी न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं जो मसल्स को धीरे-धीरे मजबूत बनाते हैं।
काला चना एक सुपरफूड है जो आपके वर्कआउट रूटीन को मजबूती देने के लिए परफेक्ट है। इसे आप उबालकर, भिगोकर या हल्का सा भूनकर खा सकते हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
image credit: herzindagi.com
FAQ
चना कब नहीं खाना चाहिए?
अगर आपको पेट फूलना, गैस या एसिडिटी की समस्या रहती है, तो खाली पेट चना न खाएं। किडनी मरीजों और हाई यूरिक एसिड वालों को भी ज्यादा मात्रा में चना खाने से बचना चाहिए।भीगा चना खाने के फायदे
भीगा चना फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है जो पाचन सुधारता है, वजन कंट्रोल करता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है। रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन शरीर को एनर्जी और पोषण दोनों देता है।गुड़ चना खाने के फायदे
गुड़ और चना साथ खाने से शरीर में आयरन और प्रोटीन की कमी दूर होती है, जिससे एनीमिया की समस्या से राहत मिलती है। यह मिश्रण खाने से जोड़ों की थकान दूर होती है, मसल्स स्ट्रेंथ बढ़ती है और हॉर्मोन बैलेंस में भी मदद मिलती है।