Doctor Verified

पेट में गैस बनने पर क्या खाना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

What To Eat In A Gas Problem: आजकल पेट की गैस एक सामान्य समस्या बन गई है, जो कई लोगों को समय-समय पर परेशान करती है। यहां जानिए, पेट में गैस बनने पर क्या खाना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट में गैस बनने पर क्या खाना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें


What To Eat In A Gas Problem: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में गलत खानपान, अनियमित दिनचर्या और बदलते वर्किंग कल्चर के कारण लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं, खासकर गैस और अपच की समस्या ज्यादा हो रही है। पहले जहां लोग घर का ताजा और पौष्टिक भोजन खाते थे, वहीं अब जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड और तले-भुने खाने की अधिकता बढ़ गई है। इसके अलावा, देर रात तक जागना, समय पर भोजन न करना और फिजिकल एक्टिविटी की कमी भी इस समस्या को बढ़ा रही है। ऑफिस में लगातार बैठकर काम करने, कम पानी पीने और स्ट्रेस के कारण पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, जिससे पेट में गैस बनने लगती है। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानिए, पेट में गैस बनने पर क्या खाना चाहिए?

पेट में गैस बनने पर क्या खाना चाहिए? - What To Eat In A Gas Problem

पेट में गैस की समस्या केवल पेट में भारीपन या दर्द का कारण नहीं बनती, बल्कि कभी-कभी यह बवासीर, पेट के अल्सर और अन्य पाचन समस्याओं का कारण भी बन सकती है। गैस बनने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे गलत खान-पान, अधिक तला-भुना भोजन, तनाव या गलत लाइफस्टाइल। आयुर्वेद के अनुसार, गैस की समस्या को प्रभावी तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है, यदि सही आहार और जड़ी-बूटियों का सेवन किया जाए। इस लेख में हम जानेंगे कि पेट में गैस बनने पर क्या खाना चाहिए (pet me gas banne par kya khana chahiye)?

इसे भी पढ़ें: बदबूदार गैस और पेट में भारीपन की समस्या दूर करेगा ये आयुर्वेदिक नुस्खा, एक्सपर्ट से जानें

1- अजवाइन - Carom seeds

आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि अजवाइन पेट में गैस बनने की समस्या को कम करने के लिए बेहद लाभकारी है। खासकर, जिन लोगों की तासीर गर्म (पित्त प्रकृति) होती है, उनके लिए यह उपयुक्त होता है।

इसे भी पढ़ें: Acupressure for Stomach Gas: पेट में गैस बनने पर दबाएं ये 4 एक्यूप्रेशर प्वाइंट, मिलेगी राहत

2. पुदीना - Mint

पुदीना पेट की गैस को शांत करने में मदद करता है। यह पाचन को सुधारता है और पेट में ठंडक प्रदान करता है। खासकर, जिनकी तासीर ठंडी (कफ प्रकृति) होती है, वे पुदीना और सौंफ का सेवन कर सकते हैं। पुदीना की तासीर ठंडी होने के कारण यह पेट के अंदर का गर्मी को संतुलित करता है, जिससे गैस की समस्या में राहत मिलती है।

3. सौंफ - Fennel

सौंफ का सेवन गैस की समस्या के लिए एक बेहतरीन उपाय है। यह पेट के अंदर के कफ को कंट्रोल करने में मदद करती है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है। सौंफ का सेवन पाचन में मदद करता है और पेट की गैस को दूर करता है। आप इसे चबा सकते हैं या सौंफ का पानी पी सकते हैं, जो गैस और पेट दर्द में राहत देता है।

4. हींग - Asafoetida

हींग का उपयोग आयुर्वेद में विशेष रूप से पाचन संबंधित समस्याओं के लिए किया जाता है। जिन लोगों की पित्त प्रकृति होती है वह अजवाइन और पुदीना के साथ 5 प्रतिशत से कम मात्रा में हींग का प्रयोग कर सकते हैं।

Pet Mein Gas Banne Par Kya Khana Chahiye

गैस की समस्या को कंट्रोल कैसे करें? - How To Control The Gastric Problem

1. भोजन को चबाकर खाएं

गैस की समस्या को कम करने के लिए सबसे जरूरी है भोजन को अच्छे से चबाकर खाना। जल्दी-जल्दी भोजन करने से पाचन क्रिया सही से काम नहीं करती, जिससे गैस और अपच की समस्या उत्पन्न होती है।

2. अचार और मसालेदार भोजन से परहेज करें

ज्यादा मसालेदार और तला-भुना भोजन पेट में गैस और अपच की समस्या को बढ़ाता है। इसके स्थान पर हल्का और सुपाच्य आहार खाएं, जैसे सूप, दलिया और उबला हुआ भोजन।

3. पानी पिएं

आयुर्वेद में यह कहा गया है कि पानी का पर्याप्त सेवन पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। गैस की समस्या से बचने के लिए दिनभर में पर्याप्त पानी पीना चाहिए।

निष्कर्ष

आयुर्वेद के अनुसार, गैस की समस्या का इलाज केवल सही डाइट और लाइफस्टाइल से किया जा सकता है। अजवाइन, सौंफ, पुदीना और हींग जैसी नेचुरल चीजें गैस की समस्या को कंट्रोल करने में मदद करती हैं। इसके साथ ही, खाने को सही तरीके से चबाकर खाना, हल्का भोजन करना और मानसिक तनाव से बचना भी जरूरी है। यदि गैस की समस्या ज्यादा गंभीर हो, तो आयुर्वेदाचार्य से परामर्श करें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

सितोपलादि चूर्ण किसे नहीं खाना चाहिए? जानें आयुर्वेदाचार्य से

Disclaimer