Jyada gas banne ke karan: आज के समय में खराब लाइफस्टाइल, डाइट और तनाव का असर हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे में हमारे खानपान और लाइफस्टाइल का प्रभाव हमारे पाचन तंत्र पर भी पड़ता है। कई लोगों में गैस की समस्या बहुत ज्यादा आम हो गई है, जिससे लगभग हर व्यक्ति कभी न कभी प्रभावित होता है। गैस बनने की समस्या (gas kyon banti hai) एक आम शारीरिक प्रक्रिया है। लेकिन, कई बार गैस की समस्या इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि दर्द और असुविधा दोनों बढ़ जाती है। पेट में गैस बनने के पीछे कई कारण होते हैं, जिनके बारे में जानकर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। तो आइए एनआईटी फरीदाबाद में स्थित संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज से जानते हैं पेट में गैस क्यों बनती है?
पेट में गैस बनने के कारण - Causes of gas in stomach in hindi
पेट में गैस बनने के पीछे हमारे लाइफस्टाइल और डाइट से जुड़ी कई कारण हो सकते हैं, आइए जानते हैं पेट में गैस किन कारणों से बनती है?
1. गलत खानपान की आदतें
पेट में गैस बनने का सबसे आप कारण आपकी गलत खानपान की आदतें हैं। अनियमित और असंतुलित भोजन करने से पेट में गैस बन सकती है। फाइबर से भरपूर फूड्स जैसे राजमा, चना, मटर आदि का ज्यादा सेवन गैस की समस्या (kya khane se gas banti hai) को बढ़ा सकते हैं। इतना ही नहीं ज्यादा ऑयली और मसालेदार भोजन भी पेट में गैस बनने की समस्या का कारण बन सकती है। साथ ही ज्यादा कार्बोहाइड्रेट ड्रिंक्स जैसे सोडा या कोल्ड ड्रिंक्स और ज्यादा मीठा खाने के कारण भी गैस बनने की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में व्रत रखने के कारण हो रही है गैस की समस्या? जानें बचाव के 4 टिप्स
2. तेजी से भोजन खाना
अगर आप जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं या खाना चबाकर नहीं खाते हैं तो आप खाने के साथ हवा भी निगल लेते हैं। यह हवा पेट में गैस के रूप में जमा हो जाती है, जिसके कारण अधपचा खाना आंतों में जाकर सड़ने लगता है, जिससे गैस और बदबूदार डकार आती हैं।
3. पाचन तंत्र की समस्याएं
पेट में एसिड बनने की समस्या के कारण भी गैस बनने लगती है। इसके अलावा इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम भी पाचन से जुड़ी एक समस्या है, जो गैस, कब्ज और दस्त जैसी समस्या का कारण बनता है। इसके साथ ही, जिन लोगों को दूध या दूध से बनी चीजें हजम नहीं होती हैं, जिसके कारण गैस बनने की समस्या आम है।
4. तनाव और चिंता
मानसिक तनाव और एंग्जाइटी का भी सीधा असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। दरअसल, जब हम तनाव में होते हैं तो पेट में एसिड और गैस ज्यादा बनती है।
5. शारीरिक गतिविधियों में कमी
जो लोग दिनभर बैठकर काम करते हैं या शारीरिक गतिविधियां नहीं करते हैं, उनकी भी पाचन क्रिया धीमी होती है। फिजिकल एक्टिविटी न करने के कारण खाना ठीक से नहीं पचता है और गैस बनने लगती है।
इसे भी पढ़ें: क्या खाली पेट कॉफी पीने से बढ़ती है एसिडिटी और गैस की समस्या? जानें डॉक्टर से
6. कब्ज
कब्ज की समस्या भी गैस बनने का कारण बन सकती है। पेट से मल ठीक तरह से बाहर न निकलने के कारण वह आंतों में सड़ने लगता है, जिससे गैस और पेट फूलने की समस्या होने लगती है, जो गैस का एक बड़ा कारण बनता है।
7. कुछ दवाओं का साइड इफेक्ट
कुछ एंटीबायोटिक दवाएं या दर्द की गोलियां लेने से भी पेट में गुड बैक्टीरिया खत्म होने जाते हैं, जिससे पाचन क्रिया पर प्रभाव पड़ता है और गैस बनने की समस्या होने लगती है।
पेट में गैस बने तो क्या करें? - pet me gas bane to kya kare
पेट में गैस बनने पर राहत पाने के लिए आप कई तरह के उपाय आजमा सकते हैं, जिसमें-
- खाने को धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबा कर खाएं
- मसालेदार और ऑयली फूड से परहेज करें
- नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां करें
- अपने खाना खाने का समय तय करें
- तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन करें और पर्याप्त नींद लें
- रोजाना कम से कम 7 से 8 गिलास पानी पिएं
निष्कर्ष
पेट में गैस बनने की समस्या काफी आम है, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो रही है तो यह शरीर के द्वारा दिए जाने वाला एक चेतावनी संकेत हो सकता है। इसलिए, बार-बार गैस की समस्या बनने पर डॉक्टर से कंसल्ट करें। इसके साथ ही, सही खानपान, हेल्दी लाइफस्टाइल और समय पर सही इलाज लेने की कोशिश करें।
Image Credit: Freepik
FAQ
पेट में बहुत ज्यादा गैस बनने का कारण क्या है?
पेट में बहुत ज्यादा गैस बनने का मुख्य कारण खाना खाते समय हवा निगलता, बहुत ज्यादा फाइबर का सेवन, शारीरिक गतिविधियों की कमी आदि चीजें शामिल हैं।पेट में गैस किसकी कमी से बनती है?
पेट में गैस किसी खास चीज की कमी से नहीं बनती है, बल्कि यह भोजन और लाइफस्टाइल से जुड़े कई कारणों पर निर्भर करता है।पेट में इन्फेक्शन के क्या लक्षण हैं?
पेट में इंफेक्शन होने के मुख्य लक्षण मतली, उल्टी, दस्त, पेट में ऐंठन या दर्द और हल्का बुखार आ सकता है। इतना ही नहीं, कई बार मांसपेशियों में दर्द, ठंड लगना, थकान और भूख न लगने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Sep 29, 2025 12:50 IST
Published By : Katyayani Tiwari